जिस अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुआ दुष्कर्म वहां के 200 स्टाफ का किया तबादला..
देश-विदेश: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या को लेकर देश भर में गुस्सा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में आज हड़ताल है। IMA की अपील के बाद सभी OPD बंद है। इस बीच कोलकाता के आरजी कर अस्पताल बड़े पैमाने पर फेरबदल देखने को मिला है। कई डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ का ट्रांसफर कर दिया गया है।
आरजी कर अस्पताल के 10 डॉक्टरों और 190 नर्सिंग स्टाफ का ट्रांसफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 14 और 15 अगस्त की रात को जो हंगामा हुआ उसके बाद कई डॉक्टर स्ट्राइक पर चले गए थे और प्रिंसिपल के खिलाफ उन्होनें माहौल बनाया था। वहीं 32 डॉक्टर दूसरे अस्पताल से आरजी कर अस्पताल बुलाए गए हैं। ये सभी डॉक्टर कोलकाता से बाहर के हैं।
बीजेपी ने आरोप लगाया..
बीजेपी ने आरोप लगाया है कि जो डॉक्टर इस पूरे मुहिम को सपोर्ट कर रहे हैं उनका ट्रांसफर किया गया है। वहीं, इस सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस और सीबीआई एक्शन में है। अस्पताल में गुंडागर्दी मामले में पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया है और सीबीआई ने भी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। केंद्रीय एजेंसी आरजी कर हॉस्पिटल के डॉक्टरों के बाद अब सुरक्षा गार्डों के बयान दर्ज कर रही है। वो गार्ड्स जो वारदात वाली रात अस्पताल में तैनात से उससे पूछताछ कर रही है।
कोलकाता की महिला ने पाकिस्तान में प्रेमी से की शादी, भारतीय पति ने पढ़वा दिया पत्नी का निकाह..
देश-विदेश: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान गए जत्थे के साथ गई कोलकाता की महिला ने पाकिस्तान में अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। महिला ने अपने पति की अनुमति से प्रेमी के साथ पुलिस की मौजूदगी में लाहौर की मस्जिद में निकाह किया। इससे पहले महिला ने वहां इस्लाम धर्म कबूल किया। महिला और उसका पहला पति दोनों ही मूक बधिर हैं। महिला का दूसरा पति मूक बधिर है। हालांकि शादी के बाद पाकिस्तान सरकार द्वारा वहां रहने की मंजूरी नहीं दिए जाने पर महिला अपने भारतीय पति के साथ वाघा-अटारी सरहद के रास्ते वापस कोलकाता लौट गई।
जानकारी के अनुसार कोलकाता की रहने वाली महिला का जन्म लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में हुआ। वह 17 नवंबर को अटारी के रास्ते सीमा पार कर पाकिस्तान में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व में हिस्सा लेने के लिए जत्थे के साथ गई थी। 23 नवंबर को जब जत्था लाहौर पहुंचा, तो महिला वहां के मोहम्मद इमरान के पास पहुंच गई। उसने दस्तावेज तैयार करवाए और 24 नवंबर को इमरान के साथ लाहौर में शादी कर ली। शादी से पहले उसने इस्लाम धर्म कबूल किया और अपना नाम प्रवीण सुल्ताना रखा।
शादी के बाद इस महिला और उसके पाकिस्तानी पति ने लाहौर की अदालत में अपील दायर करते हुए महिला के पाकिस्तान में रहने की इजाजत मांगी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। जिसके बाद यह महिला अपने भारतीय पति के साथ लौट आई। यहां पहुंचने के बाद उसने पाकिस्तान का वीजा अप्लाई करने के संकेत दिए।
आपको बता दे कि कोलकाता की रहने वाली महिला दो साल पहले सोशल मीडिया पर इमरान के संपर्क में आई। दोनों चैटिंग करने लगे और दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद से ही वह पाकिस्तान जाने का प्रयास कर रही थी। 17 नवंबर को जत्थे के साथ वह पाकिस्तान जाने में सफल हो गई। यह पहला मामला नहीं जिसमें भारतीय महिला ने पाकिस्तान के युवक से शादी की है।