प्रदर्शनकारियों ने यमुनोत्री हाईवे पर लगाया जाम..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों पहले चारधाम यात्रा को रामनगर से डायवर्ट करने के निर्देश दिए थे। जिस पर बावला शुरू हो गया है। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने सीएम धामी के फैसले का विरोध करते हुए यमुनोत्री हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने धामी सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को काले झंडे दिखाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर चारधाम यात्रा के संचालन में छेड़छाड़ की गई तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बता दें इससे पहले गंगोत्री के तीर्थ पुरोहित सीएम धामी के फैसले पर नाराजगी जताते हुए पीएम मोदी को पत्र लिख चुके हैं।
गंगोत्री के तीर्थ पुरोहित पीएम मोदी को लिख चुके हैं पत्र..
सीएम धामी के फैसले पर बीते दिनों पहले गंगोत्री के तीर्थ पुरोहित पीएम मोदी को पत्र लिख चुके हैं। तीर्थ पुरोहितों ने पत्र में लिखा कि समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि उत्तराखण्ड के सीएम द्वारा चार धाम यात्रा को ऋषिकेश, हरिद्वार से बदलकर रामनगर से यात्रा के संचालन पर विचार किया जा रहा है, जोकि परम्परा एवं आस्था के विरूद्ध है। यदि सरकार द्वारा परम्परागत यात्रा के साथ एवं धार्मिक मर्यादा के साथ छेड़-छाड की जाती है, तो चार धाम के धार्मिक पर्यटन से जुड़े सभी जनमानस इसका पुरजोर विरोध करेंगे। तीर्थ पुरोहितों ने पीएम मोदी से निवेदन कर कहा कि सीएम धामी द्वारा रामनगर से चार धाम यात्रा को निरस्त कर पहले की तरह परम्परानुसार चारधाम यात्रा को सुचारू रूप से चलने दिया जाए।
यमुनोत्री हाईवे पर खाई में गिरी कार पांच लोगों की मौत..
उत्तराखंड: प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। हर रोज कही न कही से हादसे की खबर सामने आ रही हैं। एक ऐसे ही दर्दनाक हादसे की खबर यमुनोत्री हाईवे से भी सामने आयी हैं जहां आज सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया हैं। शुक्रवार शाम को चमोली में हुए हादसे के बाद शनिवार को फिर सुबह एक और हादसे की खबर सामने आ गई। यमुनोत्री हाईवे पर एक कार खाई में गिर में गई। जिसमें पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई है। पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवान हो गई है। मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
उत्तरकाशी के डुंडा तहसील क्षेत्र में ब्रहमखाल के समीप यमुनोत्री हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। कार अचानक अंनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की सूचना है। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस व प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।