Home उत्तराखंड ग्राम फेगू के दुर्गा माता मंदिर परिसर में किया गया तहसील दिवस का आयोजन..

ग्राम फेगू के दुर्गा माता मंदिर परिसर में किया गया तहसील दिवस का आयोजन..

ग्राम फेगू के दुर्गा माता मंदिर परिसर में किया गया तहसील दिवस का आयोजन..

 

 

रुद्रप्रयाग। क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर तहसील बसुकेदार के अंतर्गत ग्राम फेगू के दुर्गा माता मंदिर परिसर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता ने कुल 102 शिकायतें दर्ज की, जिनमें 29 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

उप जिलाधिकारी बसुकेदार परमानंद राम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में नागजगई के ग्रामीणों ने गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने तथा राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज में विभिन्न समस्याओं के निराकरण, ग्राम फेगू की सरिता देवी ने मनरेगा योजना के अंतर्गत गौशाला स्वीकृत करवाने, फेगू गांव के निवासी वीजू लाल ने भूमि सुधारीकरण, त्रिलोक ने कोट से गुंफा तोक तक बने अधूरे रास्ते, सुदामा देवी ने नाबालिग बच्चों के भरण-पोषण करने तथा पुरुषोत्तम ने पेंशन से लाभान्वित किए जाने को लेकर प्रार्थना-पत्र दिया।

तालजामण की माया देवी ने प्रधानमंत्री आवास चाहने तथा फेगू गांव के उत्तम पुत्र किशन लाल ने अटल आवास योजना से लाभान्वित करने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया। तहसील दिवस में जिलाध्यक्ष सहायक समाज कल्याण अधिकारी धीरज बुटोला, सहायक खंड विकास अधिकारी केएस पंवार, थानाध्यक्ष गुप्तकाशी अजय कुमार, पूर्ति निरीक्षक बसुकेदार शैलेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भीरी अमित राज, राजस्व निरीक्षक आलोक काला सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Share Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here