उत्तराखंड

चंपावत जिले में प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला 15 मार्च से होगा शुरू..

चंपावत जिले में प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला 15 मार्च से होगा शुरू..

 

उत्तराखंड: चंपावत जिले के टनकपुर में होली पर्व के अगले दिन से हर साल शुरू होने वाले मां पूर्णागिरि मेले की प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे ने टनकपुर पहुंचकर तहसील सभागार में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पूर्णागिरि मेले की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस बार प्रशासन पूर्णागिरि मेले का आयोजन 15 मार्च से 15 जून तक 3 महीने की सरकारी अवधि के लिए करेगा।

बता दे कि प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला 15 मार्च से शुरू होकर 15 जून तक चलेगा। तीन माह तक आयोजित होने वाले मेले को और अधिक भव्य बनाने के लिए जिलाधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्णागिरि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं अभी से शुरू कर दें, ताकि सभी तैयारियां समय से पूरी की जा सकें।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ ही वाहन पार्किंग, पेयजल व्यवस्था, यातायात, स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ ही परिवहन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बिजली, पानी, सड़क और यातायात से जुड़ी समस्याओं को अभी से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को पूर्णागिरि में चिकित्सकों के साथ ही एंबुलेंस सेवा चालू रखने, ठुलीगाड़ व भैरव मंदिर में मेडिकल कैंप लगाने, टैक्सियों का सही संचालन करने, समय से पुलिस बल तैनात करने, बसों का संचालन परिवहन निगम से कराने, दुकानदारों से रेट लिस्ट लगवाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने टनकपुर पूर्णागिरि में होने वाले विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *