उत्तराखंड

देहरादून में अगले दो दिन तक बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट..

देहरादून में अगले दो दिन तक बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट..

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेशभर के लिए बारिश की संभावना जताते हुए अधिकांश जिलों में 50 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई है। इसके साथ ही ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों में कही-कही ग्रहण के साथ बिजली और अलावृष्टि होने की संभावना है। बारिश होने की वजह से तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होगी। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही राजधानी देहरादून में अगले दो दिन तक बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार सात जून से लेकर नौ जून तक राज्य में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग में इन दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवा चलने की बात कही है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *