Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u464115256/domains/himdoot.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी के कार्यों की शहरी विकास मंत्री ने की समीक्षा..

स्मार्ट सिटी के कार्यों की शहरी विकास मंत्री ने की समीक्षा..

 

उत्तराखंड: स्मार्ट सिटी देहरादून को लेकर आज प्रदेश के शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल ने बैठक की। शहरी विकास मंत्री ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में स्मार्ट सिटी परियोजना और उससे संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसके ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। जिसमें से क्रैश बिल्डिंग, मॉर्डन दून लाइब्रेरी, स्मार्ट वाटर एटीएम, परेड ग्राउण्ड रिनोवेशन, ड्रेन, स्मार्ट रोड सहित 19 कार्य पूर्ण हो चुके हैं जबकि ग्रीन बिल्डिंग का कार्य देर से शुरू होने के कारण अभी तक गतिमान है।

जल्द पूरा कर लिया जाएगा स्मार्ट सिटी का काम..
प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिकारियों को स्मार्ट सिटी के शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उनका कहना हैं कि अक्टूबर 2025 तक ग्रीन बिल्डिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्य समयसीमा के अन्तर्गत पूर्ण किए गए हैं और जल्द ही सारे काम पूरे कर लिए जाएंगे। मंत्री ने स्मार्ट सिटी से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर स्मार्ट सिटी के शेष कार्यों में तत्परता दिखाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के 10 वार्डों में स्मार्ट सिटी के कार्य कराए गए हैं। जबकि 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन 10 वार्डों से बाहर भी निरंतर किया जा रहा है तथा स्मार्ट सिटी द्वारा दी गए कूड़ा गाड़ी भी पूरे नगर निगम क्षेत्र में कार्य कर रही है।

शहर में काम कर रहे हैं 496 सीसीटीवी कैमरे..
मंत्री का कहना हैं कि स्मार्ट सिटी देहरादून के अन्तर्गत एक हजार करोड़ रूपए की धनराशि व्यय की जानी थी। जिसमें से 750 करोड़ रूपये विभिन्न विकास कार्यों में व्यय किए जा चुके हैं। उन्होंने शहर भर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की भी। समीक्षा की जिसमें अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि शहर भर में लगभग 674 कैमरे लगाए गए हैं। जिसमें से लगभग 496 कैमरे सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं जबकि विभिन्न जगहों पर रोड कटिंग तथा अन्य कार्यों की वजह से शेष कैमरे कार्यरत नहीं हैं। जिस पर विभागीय मंत्री ने त्वरित कार्यवाही कर शेष कैमरों को सुचारू करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *