Home उत्तराखंड राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल उत्तराखंड की झांकी को देश में तीसरा स्थान

राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल उत्तराखंड की झांकी को देश में तीसरा स्थान

राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल उत्तराखंड की झांकी को देश में तीसरा स्थान
राजपथ पर परेड के दौरान उत्तराखंड की झांकी

गणतंत्र दिवस के अवसर नई दिल्ली के राजपथ पर निकली विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की ‘केदारखण्ड’ झांकी को तीसरे स्थान के लिये पुरस्कृत किया गया है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में केंद्रीय युवा मामलों व खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू ने यह पुरस्कार उत्तराखंड को प्रदान किया।

सूचना व लोकसंपर्क विभाग के उप निदेशक व उत्तराखण्ड के टीम लीडर के.एस. चौहान ने राज्य की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया। राज्य गठन के बाद उत्तराखण्ड द्वारा अनेक बार गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग किया गया। मगर यह पहला अवसर है जब उत्तराखण्ड की झांकी को पुरस्कार के लिए चुना गया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री किरेन रिजिजू से पुरस्कार ग्रहण करते सूचना विभाग के उप निदेशक केएस चौहान

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की और प्रदेशवासियों समेत सचिव सूचना दिलीप जावलकर, सूचना महानिदेशक डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट, टीम लीडर केएस चौहान, झांकी तैयार करने तथा झांकी में सम्मलित सभी कलाकारों को बधाई दी है।

गणतंत्र दिवस परेड-2021 समारोह में उत्तराखण्ड राज्य की झांकी में सम्मिलित होने वाले कलाकारों में झांकी निर्माता सविना जेटली, मोहन चन्द्र पाण्डेय, विशाल कुमार, दीपक सिंह, देवेश पन्त, वरूण कुमार, अजय कुमार, रेनू, नीरू बोरा, दिव्या, नीलम व अंकिता नेगी शामिल थे।

यह भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस : राजपथ पर दिखी केदारनाथ की झलक, दून से गैरसैंण तक लहराया तिरंगा

Share Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here