उत्तराखंड

उत्तराखंड के इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी..

उत्तराखंड के इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने के आसार हैं। पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। जिस से मैदानी इलाकों में ठंड में एक बार फिर से इजाफा हो सकता है। प्रदेश में 18 फरवरी से एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होनी की आशंका है। हालांकि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिस से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जबकि सुबह और शाम के तापमान में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 16 और 17 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 18 और 19 फरवरी को 2500-3000 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 18 फरवरी को प्रदेश के पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली चमकने के भी आसार हैं।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *