राष्ट्रीय

24 घंटे में मिले कोरोना के 2,364 नए मामले, 10 की मौत..

24 घंटे में मिले कोरोना के 2,364 नए मामले, 10 की मौत..

 

देश-विदेश: देश में कोरोना के नए मामलों में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। गुरुवार यानि आज कोरोना के 2364 नए मामले सामने आये हैं। जबकि बुधवार को 1829 नए केस मिले थे। वहीं, मंगलवार को 1569 नए मामले सामने आए थे। गुरुवार सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते दो दिनों से नए संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, नए संक्रमितों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा है। बीते 24 घंटे में 2582 लोगों ने कोरोना को मात दी तो 10 लोगों की मौत हो गयी।

देश में सक्रिय केस में 228 की कमी आई है और इनकी संख्या ये 15,419 हैं। देश में महामारी से 10 और मौतों के साथ कुल मौतें 5,24,303 हो गई है। गुरुवार को 2364 नए संक्रमित मिले, इन्हें मिलाकर देश में कोविड मरीजों की कुल संख्या 4,31,29,563 हो गई है।

बीते तीन दिनों के मौत के आंकड़ों को देखें तो इनमें भी तेज घट-बढ़ हो रही है। बुधवार को कोरोना से 33 लोगों की मौत हुई थी, जबकि मंगलवार को 19 की तो गुरुवार को 10 लोगों की मौत हुई।मंत्रालय के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 0.50 फीसदी और साप्ताहिक दर 0.55 फीसदी दर्ज की गई। देश में बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,89,841 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.22 फीसदी दर्ज की गई। कोरोना के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण जारी है। अब तक 191.79 करोड़ से अधिक कोविड खुराक दी जा चुकी है।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *