उत्तराखंड

कैंसर अस्पताल में 25% बेड आयुष्मान कार्ड वालों के लिए आरक्षित..

कैंसर अस्पताल में 25% बेड आयुष्मान कार्ड वालों के लिए आरक्षित..

 

 

उत्तराखंड: सुपर स्पेशियलिटी कैंसर अस्पताल हर्रावाला और मातृ-शिशु अस्पताल हरिद्वार को पब्लिक प्राइवेट पाटर्नरशिप (पीपीपी) मोड पर संचालित किया जाएगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति को बैठक में इसकी मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही एक साल के भीतर कैंसर अस्पताल का संचालन शुरू किया जाएगा।

राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में फैकल्टी के लिए 72 आवास और यूजी छात्र-छात्राओं के लिए 300 बेड का हॉस्टल बनाया जाएगा। मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक में 300 बेड के कैंसर अस्पताल हर्रावाला और 200 बेड के मातृ-शिशु अस्पताल हरिद्वार को पीपीपी मोड पर चलाने की मंजूरी मिल गई है।

आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए आरक्षित होंगे 25 प्रतिशत बेड..

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने एक साल के भीतर कैंसर अस्पताल को शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कैंसर हॉस्पिटल हर्रावाला में कैंसर के उपचार में प्रयुक्त होने वाले सभी उपकरणों, उपचार सुविधाएं तथा मैनपॉवर की उपलब्धता को एक साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कैंसर हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए 25 प्रतिशत बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *