उत्तराखंड

उत्तराखंड में 55 लाख लोगों ने नहीं लगवाई फ्री प्रीकॉशन बूस्टर डोज..

उत्तराखंड में 55 लाख लोगों ने नहीं लगवाई फ्री प्रीकॉशन बूस्टर डोज..

 

 

उत्तराखंड : बढ़ते कोरोना संक्रमण के बावजूद भी उत्तराखंड में लोग प्रीकॉशन डोज (बूस्टर डोज) को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। केंद्र की ओर से प्रीकॉशन डोज निशुल्क किए जाने के बावजूद अभी महज 2.4 प्रतिशत लोगों का ही टीकाकरण हो पाया है। 57 लाख पात्र लोगों में से अभी तक सिर्फ दो लाख लोगों ने ही प्रीकॉशन डोज लगाई है जबकि 55 लाख से अधिक लोगों को अभी यह डोज लगानी बाकी है।

केंद्र सरकार की ओर से प्रीकॉशन डोज निशुल्क किए जाने के बाद टीकाकरण की रफ्तार कुछ बढ़ी है लेकिन अभी राज्य में एक दिन में महज 35 हजार के करीब लोगों को ही डोज लग पा रही है। इसकी मुख्य वजह यह है कि लोग टीकाकरण केंद्रों पर कम पहुंच रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की मुश्किल बढ़ गई है। बता दे कि राज्य में संक्रमण बढ़ रहा है और लोगों के प्रीकॉशन डोज न लगाने से परेशानी बढ़ सकती है। कई लोग अभी भी लापरवाही रख रहे हैं। लोग टीका लगाने के लिए कम ही आ रहे हैं।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *