उत्तराखंड

उत्तराखंड में 24 घंटे में 814 नए मामले आये सामने..

उत्तराखंड में 24 घंटे में 814 नए मामले आये सामने..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में कोरोना तेजी से हावी होने लगा है। आये दिन कोरोना के नए आंकड़े डरा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना हैं कि राज्य में संक्रमण दर बढ़कर 5.59 प्रतिशत पहुंच गई है, जबकि रिकवरी दर 95.40 प्रतिशत है। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 2022 पहुंच गई है। वहीं हल्द्वानी के एक कॉलेज में भी कोरोना विस्फोट हो गया। यहां 93 छात्र एक साथ पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है।

 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। 147 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं 2022 प्रदेश में सक्रिय मामले हैं। दूसरी ओर कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक न्यायिक कार्य वर्चुअल मोड में करने का आदेश दिया है।

 

आपको बता दे कि पाल नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी के 93 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी संक्रमितों को सूचित करते हुए होम आइसोलेट कर दिया गया। उनके सम्पर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की तैयारी की जा रही है। वहीं कॉलेज को माइक्रो कंटेनमेंट जोन में बदल दिया गया है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत का कहना हैं कि बीते बुधवार को कॉलेज के करीब 450 विद्यार्थियों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच को लिए गए थे।

 

शुक्रवार शाम रिपोर्ट आने पर सभी संक्रमितों को सूचित कर दिया गया है। उनका कहना हैं कि किसी भी छात्र में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं हैं। कॉलेज के प्रशासक सुंदरम भंडारी का कहना हैं कि दो-तीन विद्यार्थियों ने जुकाम और बुखार की शिकायत बताई थी। जिसके बाद सभी विद्यार्थियों की जांच करवाई गई। उसके बाद कॉलेज में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया। अभी सभी विद्यार्थियों की रिपोर्ट नहीं मिली है। जो छात्र हॉस्टल में हैं, उन्हें वहीं पर आइसोलेट कर दिया गया है।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *