राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मनाएगी भाजपा, देशभर में होगा सेवा कार्यों का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह 17 सितम्बर को 70 वर्ष के हो जायेंगे। उनके जन्मदिन को लेकर भारतीय जनता पार्टी देशभर में पूरे सप्ताह कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसे सेवा सप्ताह नाम दिया गया है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्त्ता विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य चला कर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करेंगे।

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इस सम्बन्ध में सभी राज्य इकाइयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न आयोजन 14 सितम्बर से शुरू होकर 20 सितम्बर तक चलेंगे। सेवा सप्ताह के तहत भाजपा कार्यकर्त्ता दिव्यांगों को विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंगों व उपकरणों और गरीबों को चश्मों का वितरण करेंगे। विभिन्न स्थानों पर गरीब बस्तियों व चिकित्सालयों में फलों का वितरण, रक्तदान शिविर आयोजित किये जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लिया जाएगा। सभी जिला मुख्यालयों में सार्वजानिक स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाये जाएंगे।

इसके साथ ही विभिन्न स्तरों पर प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर वेबिनारों का आयोजन होगा, जिनमें समाज के प्रबुद्ध नागरिकों व बुद्धिजीवियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। भाजपा की सोशल मीडिया टीम इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों व व्यक्तित्व पर स्लाइड की प्रदर्शनी बना कर सोशल मीडिया में प्रचारित – प्रसारित करेगी।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *