उत्तराखंड

75 फीसदी पूरा हुआ बजरंग सेतु का काम, जल्द ही पर्यटकों के लिए खुल जाएगा..

75 फीसदी पूरा हुआ बजरंग सेतु का काम, जल्द ही पर्यटकों के लिए खुल जाएगा..

 

 

 

उत्तराखंड: लक्ष्मण झूला पुल के बगल में बन रहे बजरंग सेतु का निर्माण कार्य करीब 75% पूरा हो चुका है। 25% काम होना बाकी है। लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर का दावा है कि जल्द से जल्द बचा हुआ काम पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद बजरंग सेतु को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। आपको बता दें कि बजरंग सेतु 132 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। पुल के दोनों तरफ डेढ़ मीटर मोटाई का 65 एमएम का पारदर्शी कांच का फुटपाथ बनाया जाएगा। पुल के प्रवेश द्वार का आकार केदारनाथ धाम जैसा होगा। यह पुल देश-दुनिया के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। कांच से बना यह बजरंग सेतु दुनिया के चुनिंदा पुलों में शामिल होने जा रहा है। साल 2022 में लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर ने बजरंग सेतु का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पहले बजरंग सेतु का निर्माण कार्य पूरा होने की अवधि जुलाई 2023 तय की गई थी। जिसे बाद में बढ़ाकर दिसंबर 2024 कर दिया गया। अब इसकी अंतिम निर्माण तिथि 31 मार्च 2025 तय की गई है। अब शेष 25 फीसदी काम महज 10 दिनों में पूरा होने की उम्मीद है।

लक्ष्मण झूला व्यापारी संजीव वर्मा का कहना है कि बजरंग सेतु का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने अप्रैल के अंत तक बजरंग सेतु को पैदल यात्रियों के लिए खोलने का आश्वासन दिया है। उन्होंने शेष कार्य भी जल्द पूरा करने का दावा किया है। अन्य व्यापारियों ने कहा कि बजरंग सेतु का निर्माण पूरा होने के बाद ही लक्ष्मण झूला के कारोबार में कुछ बढ़ोतरी हो सकेगी। फिलहाल व्यापारी पिछले 5 सालों से मंदी की मार झेल रहे हैं।

अधिशासी अभियंता विजय कुमार का कहना हैं कि फिलहाल बजरंग सेतु के दोनों ओर केदारनाथ मंदिर की आकृति के पिलर तैयार किए जा रहे हैं। पुल का ढांचा तैयार हो चुका है। फुटिंग आदि का काम पूरा होने के बाद पुल के दोनों पिलर पर ढांचा टांग दिया जाएगा। दोनों छोर पर पिलर पर सितारे भी टांग दिए गए हैं। करीब 25 फीसदी काम बाकी है। इसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *