उत्तराखंड

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अनुदेशक भर्ती का परिणाम जारी किया, 21 अभ्यर्थियों का रुका..

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अनुदेशक भर्ती का परिणाम जारी किया, 21 अभ्यर्थियों का रुका..

 

 

उत्तराखंड: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अनुदेशक, विभिन्न विभागों में तकनीकी संवर्ग की भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। चुने गए अभ्यर्थियों का अब अभिलेख सत्यापन होगा। इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी होगा। वहीं, आयोग ने परिवहन आरक्षी भर्ती का परिणाम भी जारी कर दिया है। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत का कहना हैं कि यह परीक्षा पिछले वर्ष 20 नवंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। इसके बाद आयोग ने उत्तर कुंजी जारी की थी। 45 अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए थे, जिनमें से 21 अभ्यर्थियों के पात्र होने के बावजूद परिणाम रोके गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम चयन परिणाम नहीं है। चुने गए अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन होगा। इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा। वहीं, परिवहन आरक्षी भर्ती का परिणाम भी जारी कर दिया है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *