उत्तराखंड

10 अप्रैल के बाद केदारनाथ पहुंचेगा बीकेटीसी दल, कपाटोद्घाटन की तैयारियां जोरों पर..

10 अप्रैल के बाद केदारनाथ पहुंचेगा बीकेटीसी दल, कपाटोद्घाटन की तैयारियां जोरों पर

 

 

 

 

उत्तराखंड: केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने और पूजा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का अग्रिम दल 10 अप्रैल के बाद केदारनाथ धाम के लिए रवाना होगा। ये दल कपाटोद्घाटन तक धाम में रहेगा और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा। केदारनाथ धाम की यात्रा को सफल और सुगम बनाने के लिए मंदिर समिति, प्रशासन और अन्य विभाग मिलकर तैयारियों को समय पर पूरा करने में जुटे हैं। बीकेटीसी के मुख्य कार्यधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल का कहना हैं कि 2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरी कर दी जाएंगी।

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का अग्रिम दल 10 अप्रैल के बाद केदारनाथ धाम पहुंचेगा। यह दल बर्फ से हुई क्षति का आकलन करेगा और मंदिर परिसर की सफाई, रंग-रोगन और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेगा। साथ ही भोग मंडी की सफाई, रावल, मुख्य पुजारी और कर्मचारी आवास की साफ-सफाई कर व्यवस्था सुधारेगा। उन्होंने कहा कि इस साल बाबा के भक्तों और मंदिर समिति के कर्मचारियों के लिए व्यवस्थाएं और अधिक सुचारू और बेहतर की जाएंगी ताकि यात्रा को सुगम बनाया जा सके।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *