उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रेंज कार्यालय में विशेष निगरानी सेल गठित..

चारधाम यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रेंज कार्यालय में विशेष निगरानी सेल गठित..

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए आईजी रेंज कार्यालय में एक विशेष निगरानी सेल बनाई गई है। डीआईजी रैंक के इसके प्रभारी रहेंगे जो हर समय यात्रा मार्ग की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही प्रमुख पड़ावों पर एएसपी स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। ताकि किसी भी समस्या के तत्काल निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस पहल से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता मिलेगी, जिससे चारधाम यात्रा अधिक सुगम और संरक्षित होगी।

आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने जानकारी दी कि चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिसके तहत हर प्रमुख ठहराव स्थल पर एक एएसपी रैंक के अधिकारी की तैनाती होगी। यात्रा मार्गों की निगरानी और समन्वय के लिए आईजी रेंज कार्यालय में विशेष सेल का गठन किया गया हैं। डीआईजी रैंक के अधिकारी चौबीसों घंटे यात्रा की सुरक्षा और संसाधनों की निगरानी करेंगे। इन प्रयासों से यात्रा अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित होगी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सकेगी।

इस सेल के इंचार्ज डीआईजी (उप महानिरीक्षक) रैंक के अधिकारी होंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और तीर्थयात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यात्रा मार्गों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *