राष्ट्रीय

खतरों के खिलाड़ी12 के लिए फाइनल हुए ये 13 सितारे..

खतरों के खिलाड़ी12 के लिए फाइनल हुए ये 13 सितारे..

 

देश-विदेश: रोहित शेट्टी के मच अवेटेड रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 का आगाज अब कुछ ही दिनों में होने वाला है। पिछले 2-3 महीने में इस शो से टीवी इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों के नाम जुड़े। आपको बता दे कि खतरों के खिलाड़ी 12 के मेकर्स हर बार इस शो को हिट बनाने की पूरी कोशिश करते हैं और इसके लिए वह बड़े कलाकारों को मुंहमांगी रकम भी देने के लिए तैयार हो जाते हैं। बीते दिनों इस शो से रुबीना दिलैक, मुनव्वर फारूकी, प्रतीक सहजपाल और जन्नत जुबैर समेत कई लोगों के नाम जुड़े थे। खैर अब मेकर्स की ओर से इस शो के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट तैयार कर ली गई है।

कन्फर्म हुए ये कलाकार..

आपको बता दे कि रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 के मेकर्स ने इस बार टीवी के कई जाने-माने कलाकारों के नाम पर पक्की मुहर लगा दी है। इस लिस्ट में प्रतीक सहजपाल, शिवांगी जोशी, अनेरी वजानी, कनिका मान, मोहित मलिक के नाम शामिल हैं। बता दें कि इस शो के लिए बिग बॉस फेम राजीव अदातिया, चेतना पांडे, तुषार कालिया, निशांत भट्ट, सृति झा, रुबीना दिलैक, फैसल शेख और एरिका पैकर्ड के नाम पर भी पक्की मुहर लगाा दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी कलाकार 27 मई के आसपास ही खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग के लिए केपटाउन रवाना होंगे। इस बार केपटाउन में ही इस शो की शूटिंग होगी। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार यहां पर लगभग 55 दिनों तक रोहित शेट्टी के शो की शूटिंग चलने वाली है।

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *