राष्ट्रीय

इन राज्यों में मानसून लेकर आ रहा खुशखबरी..

इन राज्यों में मानसून लेकर आ रहा खुशखबरी..

 

 

 

देश-विदेश: लू और गर्मी का सितम झेल रहे उत्तर-पश्चिम भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर व आसपास के अन्य इलाकों में लू का असर कम होगा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। IMD के वैज्ञानिकों का कहना है कि, मानसून इस बार समय से पहले आएगा। यह पहले ही अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंच चुका है। आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि का कहना हैं कि, केरल के आसपास मानसून 27 मई के आसपास आएगा। इस दौरान केरल में पहली मानसूनी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून के बाद ही आता है।

मानसून की दस्तक से कम होगी गर्मी..

आईएमडी का कहना हैं कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व मध्य प्रदेश के तापमान में आज तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां अगले चार से पांच दिन लू से राहत मिलेगी और तापमान भी नीचे गिरेगा। मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि मानूसन की दस्तक से गर्मी कम होगी। यह बंगाल की खाड़ी के ऊपर मंडरा रहा है, जिसका असर दिखने भी लगा है। दिल्ली के तापमान में कल की अपेक्षा नीचे गिरना शुरू हुआ है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश..

केरल में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने वाली है। वहीं अरुणालय प्रदेश, असम-मेघालय, सिक्किम में भी 15 से 17 मई तक भारती बारिश के आसार हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में भी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *