राष्ट्रीय

कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में काम करेंगी जेनिफर विंगेट..

कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में काम करेंगी जेनिफर विंगेट..

 

देश-विदेश: टीवी की पॉपुलर और टैलेंटेड एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अब तक टीवी शोज में काफी शानदार काम किया है। उनके शोज और जबरदस्त परफॉर्मेंसेस के लिए जेनिफर को कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। इसी बीच अब जेनिफर को लेकर एक ऐसी खबर आई है कि जिसे सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे। बताया जा रहा हैं कि जेनिफर बड़े पर्दे पर धमाका करने वाली हैं यानी कि वह बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। हालांकि जो सबसे दिलचस्प बात है वह है कि वह किस एक्टर के साथ काम करने वाली हैं। बता दे कि जेनिफर, बॉलीवुड के यंग और टैलेंटेड एक्टर के साथ काम करने वाली हैं और ये उनके लिए काफी बड़ी बात है।

जानकारी के अनुसार जेनिफर, कार्तिक आर्यन के साथ किसी बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम करने वाली हैं। हालांकि अभी कुछ कन्फर्म नहीं है मेकर्स । या तो जेनिफर की तरफ से इस बारे में कोई कमेंट नहीं आया है। बता दें कि जेनिफर, छोटे पर्दे की क्वीन हैं। एक्ट्रेस ने बेहद, बेपनाह जैसे हिट शोज किए हैं और इन शोज की वजह से वह पॉपुलर एक्ट्रेस बनीं। इतना ही नहीं वह बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के शो सरस्वतीचंद्र में भी काम कर चुकी हैं। फैंस को उम्मीद है कि जेनिफर इस शो के जरिए कमाल ही करेंगी।

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *