उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने पुस्तकालय के बारे में छात्रों से लिया फीडबैक..

जिलाधिकारी ने पुस्तकालय के बारे में छात्रों से लिया फीडबैक..

रुद्रप्रयाग। जनपद में छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने एवं पाठ्यक्रम की पढ़ाई के लिए हर ब्लाॅक में उच्च स्तरीय पुस्तकालय तैयार किये जाएंगे। इस बाबत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शिक्षा विभाग को ब्लाॅक स्तर पर पुस्तकालय विकसित करने के लिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय जिला शाखा पुस्तकालय अगस्त्यमुनि का निरीक्षण भी किया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय जिला शाखा पुस्तकालय अगस्त्यमुनि का निरीक्षण करते हुये मुख्य शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह चौधरी एवं प्रभारी पुस्तकालय अध्यक्ष उदय सिंह नेगी से जिला पुस्तकालय की किताबों एवं छात्र-छात्राओं की संख्या के बारे में जानकारी ली। मौके पर पुस्तकालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं से उनका फीडबैक लेते हुए उनकी जरूरत की किताबों की सूची पुस्तकालय अध्यक्ष को उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को पहले चरण में अगस्त्यमुनि स्थित जिला पुस्तकालय के उच्चीकरण एवं नई किताबें मंगवाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

 

साथ ही रुद्रप्रयाग मुख्यालय एवं जखोली में भी उच्चकोटि का पुस्तकालय शुरू करने के लिए जरूरी कार्यवाही करते हुए प्रस्ताव तैयार करने को कहा। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को बंद पड़े स्कूल या सरकारी भवनों को चिन्हित कर पुस्तकालय के लिये उपयोग में लाने का सुझाव दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद छात्रों का फीडबैक लेते हुए जिला पुस्तकालय का समय दो घंटे अतिरिक्त बढ़ाते हुए सुबह 9 से अपराह्न 1 बजे तथा दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक बढ़ाने को कहा। पहले पुस्तकालय 12 बजे बंद होकर शायं 4 बजे खुलता था।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *