राष्ट्रीय

24 घंटे में देश में कोरोना के 4858 नए मामले,18 की हुई मौत..

24 घंटे में देश में कोरोना के 4858 नए मामले,18 की हुई मौत..

 

 

 

 

देश-विदेश: देश में कोरोना संक्रमण के मामले में गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों के अंदर देश में 4858 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 48,027 पहुंच गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 4,45,39,046 पहुंच गई है।

कोरोना संक्रमण के कारण देश में बीते 24 घंटे में 10 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। इसके साथ ही केरल में पूर्व में हुईं आठ मौतों को भी आंकड़ों में शामिल किया है। अब देश में कोरोना के कारण कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,28,355 पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.71 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.11 प्रतिशत शामिल है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 4,735 लोग ठीक हुए। संक्रमण दर 2.76 प्रतिशत दर्ज की गई।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *