उत्तराखंड

अमिताभ बच्चन की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज..

अमिताभ बच्चन की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज..

बमन ईरानी- अनुपम खेर संग ऊचांईयों का मजा लेते दिखे अभिनेता..

 

 

देश-विदेश: फिल्म ‘ऊंचाई’ का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। इसकी वजह बेहद खास है। आपको बता दे कि बॉलीवुड की सात दिग्गज हस्तियां इस फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुई नजर आएंगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका, डैनी डेन्जोंगपा और नफीसा अली सोढ़ी दिखेंंगी। इसके साथ ही फिल्म में परिणीति चोपड़ा का भी अहम किरदार है। इस फिल्म का निर्देशन सूरज.आर.बड़जात्या ने किया है। फिल्म को 11 नवंबर को रिलीज करने की तैयारी चल रही है।

बता दे कि हाल ही में इसका नया पोस्टर जारी किया गया जिसमें ‘ऊंचाई’ के लीड एक्टर अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी हिमालय पर चढ़ाई के दौरान इस एक चट्टान पर आराम करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में पीछे माउंट एवरेस्ट भी नजर आ रहा है। इसमें अनुपम खेर को घर का बना खाना खाते देखा जा सकता है। नए पोस्टर के बाद लोगों की उम्मीदें इस फिल्म से काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि इस बार भी सूरज की यह फिल्म पारिवारिक मूल्यों के इर्द-गिर्द बुनी गई होगी।

‘ऊंचाई’ की रिलीज के साथ सूरज की राजश्री प्रोडक्शन फिल्म इंडस्ट्री में 75 साल पूरे करने जा रही है। यह इस प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली 60वीं फिल्म है। इसके अलावा राजश्री का महावीर जैन फिल्म्स और बाउंडलेस मीडिया के साथ पहला एसोसिएशन है। बता दें कि सभी राजश्री फिल्मों की तरह ऊंचाई भी भव्य दृश्यों और बड़ी स्टारकास्ट के साथ काफी प्रॉमिसिंग लग रही है।

दोस्ती का अविस्मरणीय सफर पर बनी यह फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी। आपको बता दे कि सूरज बड़जात्या ने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब तक वह कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। सूरज अब तक ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘विवाह’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *