उत्तराखंड

नैनी सैनी एयरपोर्ट पर 42 सीटर विमान को उतारने की मिली मंजूरी..

नैनी सैनी एयरपोर्ट पर 42 सीटर विमान को उतारने की मिली मंजूरी..

 

 

उत्तराखंड: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा 42 सीटर विमान के संचालन की मंजूरी देने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने पिथौरागढ़ के नैनीसैनी में बने एयरोड्रोम में सार्वजनिक हवाई सेवा के लिए लाइसेंस उच्चीकृत कर दिया है। अब यह टू सी श्रेणी का एयरोड्रोम होगा। सीएम का कहना हैं कि 42 सीटर विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से निरंतर रूप से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सेवाएं सुदृढ़ हो रही है। इससे पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पिथौरागढ़ जिले में सरकार ने वर्ष 2018 में उड़ान योजना के तहत देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई मार्ग पर हवाई सेवा शुरू की थी। पहले यहां केवल नौ सीटर हवाई जहाज को संचालित करने की अनुमति थी। इस आधार पर सरकार ने नौ सीटर हवाई जहाज का संचालन शुरू किया। यह सेवा देहरादून से पंतनगर और पिथौरागढ़ के बीच संचालित की गई। मार्च 2020 में इसे बंद कर दिया गया।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *