उत्तराखंड

हल्द्वानी हिंसा में शामिल पांच उपद्रवी महिलाएं गिरफ्तार..

हल्द्वानी हिंसा में शामिल पांच उपद्रवी महिलाएं गिरफ्तार..

अभी तक हो चुकी है 89 गिरफ्तारियां..

 

 

उत्तराखंड: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में आठ फरवरी को हुई हिंसा में शामिल पांच उपद्रवी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें अभी तक नैनीताल पुलिस 89 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने जानकारी देते हुए कहा कि बनभूलपुरा हिंसा में शामिल पांच महिला उपद्रवियों को पुलिस ने वीडियो एविडेंस के आधार पर चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दंगे में शामिल अन्य महिलाओं भी चिन्हित किया जा रहा है।

बता दें गिरफ्तार हुई महिलाओं ने भी हल्द्वानी हिंसा वाले दिन पुलिस पर पथराव किया था। इसके साथ ही उपद्रवियों की भी मदद की थी। एसएसपी प्रहलाद मीणा का कहना हैं कि सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर कई टीमें काम कर रही है। आगे भी अन्य महिलाओं की गिरफ्तारी की जाएगी।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *