उत्तराखंड

मौसम विभाग ने जारी किया तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट..

मौसम विभाग ने जारी किया तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट..

 

उत्तराखंड: प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि पांच जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं पर तेज बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिले में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में सावधानी बरतने की हिदायत दी हैं। बीते दिन के तापमान पर नजर डालें तो बुधवार को राजधानी दून के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। जिससे लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली। वही गुरुवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *