उत्तराखंड

दो हफ्ते बंद रहेगा नैनीताल रोपवे का संचालन..

दो हफ्ते बंद रहेगा नैनीताल रोपवे का संचालन..

 

उत्तराखंड: नैनीताल घूमने आए पर्यटक यहां नैनीताल रोपवे से सुंदर नजारों का लुत्फ उठाते हैं। लेकिन अगले दो हफ्ते तक रोप-वे का संचालन नहीं होगा। नैनीताल में रोपवे का संचालन कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से किया जाता है। अगले दो हफ्ते तक रोपवे बंद रहेगा। शुक्रवार से रोप बदलने का कार्य शुरू किया जाएगा। जिसके चलते अगले 14 दिन रोपवे बंद रहेगा। इस दौरान पर्यटक इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। रोप बदलने का कार्य के चलते रोपवे के बंद होने से पर्यटक अगले दो हफ्ते तक रज्जू मार्ग की सैर नहीं कर पाएंगे। कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी डॉ. संदीप तिवाड़ी के आदेश का हवाला देते हुए रोप-वे प्रबंधक शिवम शर्मा ने कहा है कि हर पांच से छह साल में रोप बदली जाती है। इस से पहले भी रोप बदली गई थी। साल 2018 मे रोप बदलने का काम किया गया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *