विश्व

ब्रेकिंग न्यूज़- मलारी हाईवे पर मैक्स खाई में गिरी,1 की मौत..

ब्रेकिंग न्यूज़- मलारी हाईवे पर मैक्स खाई में गिरी,1 की मौत..

उत्तराखंड: चमोली जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह करीब सात बजे जोशीमठ मलारी हाईवे पर तपोवन एटी नाले के पास एक मैक्स पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन दुर्घटना में जोशीमठ के बड़ागांव निवासी सावन कमदी पुत्र मोहन कमदी, उम्र 27 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई है। वाहन जोशीमठ की ओर आ रहा था। जोशीमठ पुलिस द्वारा शव को खाई से निकल लिया गया है। वहीं बुधवार रात को भी यहां एक वाहन खाई में गिर गया था। हादसे में दो लोगों को हल्की चोट लगी थी।

निजमुला में जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त,3 की मौत..

वही चमोली जिले में बिरही-निजमुला सड़क पर भंवरी धार के पास एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना पुलिस चमोली और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाल कर सड़क तक लाया गया। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि जेसीबी सड़क पर आपदा से क्षतिग्रस्त हुए स्थानों में सुधारी करण कार्य कर रही थी। इस दौरान जेसीबी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *