उत्तराखंड

आउटसोर्स कंपनी द्वारा अजय कोठियाल को मिली चौकीदार की नौकरी..

आउटसोर्स कंपनी द्वारा अजय कोठियाल को मिली चौकीदार की नौकरी..

 

उत्तराखंड: आउटसोर्स कंपनी द्वारा बेरोजगारों के साथ किस तरह से छलावा किया जा रहा है, इसका जीता जागता उदाहरण आप देख लीजिये। आपको बता दे कि आज सचिवालय में अजय कोठियाल नियुक्ति लेने पहुंच गए। उत्तराखण्ड में आउटसोर्सिंग एजेंसियों से धड़ल्ले से अवैध नियुक्ति चल रही हैं। इसका खुलासा करने के लिए कर्नल अजय कोठियाल ने गजब का तरीका अपनाया।

उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग में ए स्क़वायर कम्पनी के जरिये नौकरी के लिए एप्लाई किया, तो उनको भी कम्पनी ने चौकीदार की नौकरी दे दी। इसके लिए उन्होंने कम्पनी को 25 हजार रुपये चुकाए। ये पैसे निर्मल सेवा समिति के खाते में जमा किये गए। करनल कोठियाल बेरोजगारों के साथ उत्तराखंड सचिवालय पहुंचे। कर्नल कोठियाल का कहना हैं कि बेरोजगारों के साथ मजाक किया जा रहा है और उनसे उनका हक छीना जा रहा है।

आउटसोर्स कंपनी ने कर्नल कोठियाल को चंपावत में गार्ड की नौकरी का अपॉइंटमेंट लेटर भेजा है। उन्होंने कहा कि मुझे चौकीदार की नौकरी दी है, अब में युवाओं के हक के लिए चौकीदार बनूंगा। कर्नल ने कहा कि बेरोजगारों के साथ नौकरी के नाम पर कमीशन खोरी और अवैध पैसा वसूला जा रहा है। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी स्कैम के बाद आप ने बीजेपी सरकार में आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा अवैध वसूली का खुलासा किया है।

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *