राष्ट्रीय

अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी, 19 बच्चों, दो शिक्षकों की मौत..

अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी, 19 बच्चों, दो शिक्षकों की मौत..

 

देश-विदेश: अमेरिका के टेक्सास में मंगलवार सुबह एक प्राथमिक विद्यालय में 18 साल के युवक ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर 21 लोगों की जान ले ली। मृतकों में 19 बच्चे व दो शिक्षक हैं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया। स्कूल में फायरिंग के पूर्व उसने अपनी दादी को गोली मारी, वह गंभीर है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए चार दिन के शोक का एलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि अब एक्शन का वक्त आ गया है।

आपको बता दे कि गोलीबारी रॉब प्राथमिक विद्यालय में हुई। एबॉट का कहना हैं कि यह घटना 2012 सैंडी हुक प्राथमिक विद्यालय में हुई गोलीबारी से ज्यादा घातक है। हमलावर ने दूसरी, तीसरी और चौथी क्लास में पढ़ने वाले मासूम बच्चों को अपनी गोली का निशाना बनाया है। 2012 में सैंडी हुक प्राथमिक विद्यालय में 20 बच्चों को इसी तरह मौत के घाट उतारा गया था। गवर्नर एबॉट के अनुसार, हमलावर का नाम सल्वाडोर रामोस है। इसी इलाके का रहने वाला था।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस गोलीबारी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्कूल रॉब एलीमेंट्री स्कूल की घटना काफी दुखद है। उन्होंने गोलीबारी में मारे गए बच्चों व शिक्षकों के सम्मान में देश में चार दिन का शोक घोषित किया है। इस दौरान सभी सैन्य और नौसेना के जहाजों, स्टेशनों सहित विदेशों में सभी अमेरिकी दूतावासों और अन्य कार्यालयों में 28 मई को सूर्यास्त तक अमेरिकी ध्वज आधा झुकाने का एलान किया। बाइडन ने टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के साथ बात की, ताकि उन्हें स्कूल में हुई गोलीबारी के मद्देनजर सहायता की जा सके।

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *