राष्ट्रीय

आयुष्मान खुराना की ‘एन एक्शन हीरो’ में बॉलीवुड के खिलाड़ी की एंट्री..

आयुष्मान खुराना की ‘एन एक्शन हीरो’ में बॉलीवुड के खिलाड़ी की एंट्री..

 

 

 

देश-विदेश: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में अभिनेता की फिल्म ‘डॉक्टर जी’ ने सिनेमाघरों में दस्तक थी, तो अब वह अपनी अगली फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म से आयुष्मान खुराना का फर्स्ट लुक भी जारी हो चुका है, जिसे दर्शकों की ओर से भी बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, अब फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की एंट्री हो गई है।

आपको बता दे कि ‘एन एक्शन हीरो’ में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। ऐसे में फिल्म के निर्माताओं ने हिंदी सिनेमा के ओरिजनल एक्शन हीरो अक्षय कुमार को भी फिल्म में शामिल करने का फैसला लिया है। खबरों के अनुसार ‘एन एक्शन हीरो’ में अक्षय कुमार कैमियो करने वाले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार अहम होगा, जो आयुष्मान के किरदार में एक नया नजरिया लेकर आएगा। ऐसे में पहली बार अक्षय कुमार और आयुष्मान खुराना एक साथ बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे।

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं और इसमें जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं, अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता की फिल्म ‘सेल्फी’ जल्द आने वाली है। वहीं, आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ का भी एलान हो चुका है। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी।

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *