उत्तराखंड

अंकिता भंडारी केस- आरोपी पुलकित के रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर..

अंकिता भंडारी केस- आरोपी पुलकित के रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर..

 

उत्तराखंड: सीएम धामी के आदेश पर आधी रात को अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपी पुलकित के रिजॉर्ट पर बुलडोजर चला। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सीएम के आदेश के बाद पौड़ी प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आधी रात को ही पुलिस टीम ने आरोपी के रिजॉर्ट को ध्वस्त करवाना शुरू कर दिया।
वहीं, अंकिता की हत्या के मामले में सीएम ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताया है। सीएम ने कहा कि जिस किसी ने भी यह जघन्य अपराध किया है, उसे हर हाल में कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस अपना कार्य कर रही है। पीड़ित को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

आपको बता दें कि अंकिता की हत्या की बात सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने रिजॉर्ट के अवैध निर्माण की शिकायत भी की थी। साथ ही लोग रिजॉर्ट के ध्वस्तीकरण की मांग पर अड़े थे। एसडीएम प्रमोद कुमार का कहना हैं कि रिजॉर्ट को जेसीबी से तोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों ने वनंत्रा रिजॉर्ट को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। लोगों का कहना है कि रिजॉर्ट में अनैतिक काम होता था। रिजॉर्ट संचालक कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट भी करता था।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *