राष्ट्रीय

अरुणाचल प्रदेश के सिंगिंग गांव के पास सैन्य हेलिकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त..

अरुणाचल प्रदेश के सिंगिंग गांव के पास सैन्य हेलिकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त..

 

 

देश-विदेश: अरुणाचल प्रदेश में शु्क्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां के टूटिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सियांग जिले के सिंगिंग गांव के पास सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा पीआरओ की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वहां तक जाने के लिए सड़क मार्ग भी उपलब्ध नहीं है।

ऐसे में बचाव अभियान चलाने में भी परेशानी आ रही है। हालांकि, घटनास्थल पर बचाव दल को भेजा गया है। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है। आपको बता दे कि सेना का एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर क्रैश हो गया। इससे पहले इसी साल पांच अक्तूबर को सेना का चीता हेलिकॉप्ट भी अरुणाचल प्रदेश में हादसे का शिकार हो गया था, इस हादसे में एक पायलट शहीद हो गया था।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *