भेड़िया’ समेत इस हफ्ते रिलीज होंगी ये दमदार फिल्में और वेब सीरीज..
देश-विदेश: दर्शकों को सिनेमाघरों से ज्यादा अब घर में बैठकर फिल्म और वेब सीरीज देखना पसंद आता है। यही वजह है कि दर्शक ओटीटी पर नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में क्रिसमस के बाद वाला हफ्ता भी दर्शकों के लिए बेहद मनोरंजक होने वाला है। इस हफ्ते भी कई धमाकेदार फिल्में ओटीटी पर आने वाली हैं। चलिए जानते हैं कि वे फिल्में और वेब सीरीज कौन सी हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। साथ ही, यह भी जानिए कि कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होने वाली हैं?
भेड़िया
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन स्टारर ‘भेड़िया’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। वरुण धवन की इस फिल्म का दर्शकों को ओटीटी पर काफी वक्त से इंतजार था। फैंस इस फिल्म को 30 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
आर या पार
‘आर या पार’ हिंदी फिल्म है। इसमें आदित्य रावल ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ‘आर या पार’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 30 दिसंबर 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में आप देखेंगे कि कैसे एक आदिवासी व्यक्ति अपनों की रक्षा करने के लिए हत्यारा बन जाता है।
राइज ऑफ एम्पायर: सीजन 2
राइज ऑफ एम्पायर: सीजन 2 एक हिस्टोरिकल सीरीज है। इस सीरीज में ओटोमन सुल्तान मोहम्मद द्वितीय के बारे में बताया जाएगा कि किस तरह से उन्होंने तमाम चीजों को हासिल किया। इस सीजन के जरिए एक बार फिर से इतिहास की झलक देखने को मिलेगी। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 29 दिसंबर को रिलीज होगी।
गनीबल
गनीबल एक जापानी शो है। यह काल्पनिक जापानी गांव में कानून और व्यवस्था की देखरेख के लिए रखे गए एक पुलिस अधिकारी की मनोरंजक कहानी पर आधारित है। यह शो आप 28 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस पर देख सकते हैं।
ट्रीसन
वेब सीरीज ‘ट्रीसन’ का फैंस को काफी दिन से इंतजार है। दर्शकों का इंतजार अब 26 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। यह रोमांचित सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती आंसर की जारी..
उत्तराखंड: प्रदेश में लंबे समय के बाद हाल ही में कास्टेबल के 1521 पदों पर भर्ती को हुई परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो गई है। बताया जा रहा है कि आयोग ने इस आंसर की पर ऑनलाइन आपत्तियां मांगी है। उम्मीदवार 1 जनवरी तक अपनी आपत्ति जता सकते है। इन आपत्तियों पर आयोग विचार करने के बाद ही अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।
आपको बता दे कि 18 दिसम्बर , 2022 को आयोजित उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के अन्तर्गत आरक्षी / पी 0 ए 0 सी 0 / आई ० आर ० बी ० / अग्निशामक परीक्षा- 2021 के अन्तर्गत सामान्य हिन्दी सामान्य ज्ञान / सामान्य अध्ययन एवं उत्तराखण्ड से संबंधित विविध ज्ञान की लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र की चारों सीरीज ( A B , C & D ) की उत्तरकुंजी उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://www.psc.uk.gov.inपर जारी कर दी गई है
बताया जा रहा है कि यदि किसी अन्यर्थी को चारों सीरोज के किसी प्रश्न एवं उत्तर विकल्प पर कोई आपत्ति है तो वह आयोग की वेबसाईट पर Online Answer Key Objection हेतु दिये गये लिंक पर जाकर अपनी आपत्तियों को आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार दिनांक : 26 दिसम्बर , 2022 से 01 जनवरी , 2023 ( समय रात्रि के 23:59: 59 बजे तक ) तक दर्ज करा सकते हैं । आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध लिंक Online Answer Key Objection के अतिरिक्त ई – मेल , डाक अथवा अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आपत्तियों एवं अन्तिन तिथि के उपरान्त प्रेषित आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा ।
साहिबजादों के साहस और शौर्य की गाथा जानेगी नई पीढ़ी- सीएम धामी..
उत्तराखंड: वीर बाल दिवस के उपलक्ष में आज उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि यह दिवस हमारी नई पीढ़ी को हमारे साहिबजादों के साहस, शौर्य और उनके पराक्रम से अवगत कराता है।
यह दिवस हमारी नई पीढ़ी को हमारे साहिबजादों के साहस, शौर्य एवं उनके पराक्रम से अवगत कराता है: ऊधमसिंहनगर में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी pic.twitter.com/sNzQqbqAPW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 26, 2022
नई टेक्नोलॉजी के साथ रिलीज होगी शाहरुख खान की ‘पठान’..
देश-विदेश: इन दिनों अगर किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह सिर्फ बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की है। फैंस से लेकर आलोचकों, राजनेताओं और उलेमाओं तक सभी इस फिल्म का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। ‘पठान’ का पहला गाना रिलीज होते ही शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर यह फिल्म सभी ने निशाने पर आ गई थी।
देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे इन लोगों के लिए फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुन सभी के चेहरे खिल उठेगें। इतने विवादों के बीच ‘पठान’ को लेकर खबर आ रही है कि फिल्म को भारत में पहली बार नई टेक्नोलॉजी के साथ रिलीज किया जाएगा।
बेशरम रंग पर जमकर चल रहे विरोध के बीच ‘पठान’ को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख-दीपिका की फिल्म आईसीई (इमर्सिव सिनेमा एक्सपीरियंस) टेक्नोलॉजी के साथ रिलीज की जाएगी। यह फिल्म के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है क्योंकि ‘पठान’ ऐसा करने वाली भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म होगी।
इस बात की जानकारी खुद यश राज फिल्म्स के डिस्ट्रीब्यूटर वाइस प्रेसिडेंट रोहन मल्होत्रा ने दी है। रोहन मल्होत्रा ने हाल ही में एक मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए इस बात का खुलासा किया और इसके अलावा भी कई बातों की जानकारी साझा की।
अपने इस साक्षात्कार में रोहन मल्होत्रा बोले, ‘पठान आईसीई फॉर्मेट में रिलीज होने वाली भारत की पहली फिल्म होगी। आईसीई थियेटर फॉर्मेट में साइड पैनल शामिल हैं, जो मुख्य स्क्रीन के साथ होता है। यह एक पेरिफेरल वर्जन बनाता है, इस तरह रंगों और गानों के साथ शानदार एक्सपीरियंस देता। आईसीई फॉर्मेट ने भारत में दिल्ली एनसीआर में दो पीवीआर सिनेमा साइटों के साथ शुरुआत की थी। फिलहाल इस फॉर्मेट फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर सिनेमाघरों में लगी हुई है और अब पठान इस फॉर्मेट में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म होने वाली है।’
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म के पहले गाने पर ‘बेशरम रंग’ में अभिनेत्री द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी पर जमकर बवाल मचा हुआ है। हालांकि, अब इस गाने के बाद ‘पठान’ का नया गाना ‘झूमे जो पठान’ भी रिलीज हो चुका है, जिसको लोगों की अच्छी प्रतीक्रिया मिली है। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
घनसाली के पूर्व थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मियों, डॉक्टरों, होमगार्डो पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश..
उत्तराखंड: पुलिस कस्टडी में एक व्यक्ति की मौत के मामले में कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि मामले में कोर्ट ने पुलिस की फाइनल खारिज कर दी है। साथ ही कोर्ट ने तत्कालीन घनसाली थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मियों , 3 डॉक्टरों , 2 होमगार्डो पर गैर इरादतन हत्या और साक्ष्य छुपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है।
ये है पूरा मामला
आपको बता दे कि 21 मई 2011 को भिलंगना ब्लाक के सरोप सिंह की चमियाला बाजार में एक महिला से बहस हुई थी । महिला ने उन्हें थप्पड़ मार दिया । आरोप है कि वहां मौजूद होमगार्ड सरोप सिंह को लाठी से पीटते हुए पहले चमियाला चौकी , फिर घनसाली थाने ले गए ।फिर पिलखी स्वास्थ्य केंद्र ले गए , जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । इस मामले में 22 मई 2011 को नई टिहरी कोतवाली में पुलिसकर्मियों और होमगार्ड जवानों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
डाक्टरों पर ये है आरोप
मामले में पुलिस ने वर्ष 2016 में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। बताया जा रहा है कि डाक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं किया । वीडियोग्राफी भी नहीं कराई । जिसपर कोर्ट ने अब मुख्य न्यायिक विनोद कुमार बर्मन की कोर्ट ने तत्कालीन घनसाली थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मियों , 3 डॉक्टरों , 2 होमगार्डो पर मुकदमा चलाने के आदेश दिए हैं। जिसमें पुलिसकर्मियों और होमगार्डों पर गैर इरादतन हत्या , डॉक्टरों पर साक्ष्य छिपाने के आरोप में मुकदमा चलेगा।
इन पर होगा मुकदमा दर्ज
सीजेएम की अदालत ने तत्कालीन व थानाध्यक्ष कमल कुमार लुंठी , एसआई सुरेंद्र चौधरी , हेड कांस्टेबल जय सिंह रावत , कांस्टेबल प्रदीप गिरी व उम्मेद सिंह असवाल , होमगार्ड चैतलाल व शिवचरण के विरुद्ध आईपीसी की धारा 304 के तहत ट्रायल शुरू करने के आदेश दिए । जिला चिकित्सालय बौराड़ी के तत्कालीन डाक्टर डॉ . संजय कर्णवाल , डॉ.संजय कंसल , डॉ.मनोज कुमार बडोनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 201 के तहत केस चलाने के आदेश दिए ।
तीन और मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी जीनोम सीक्वेसिंग,केंद्र से मांगी तीन लाख कोविड वैक्सीन..
उत्तराखंड: राज्य सरकार जल्द ही राजकीय मेडिकल कॉलेज दून के अलावा तीन और मेडिकल कॉलेजों में कोविड संक्रमित सैंपलों के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग लैब स्थापित करेगी। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) दिल्ली को ऐसा करने के लिए पंजीकरण प्राधिकरण के लिए कहा गया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने कोविड टीकाकरण की 3 लाख बूस्टर खुराक का अनुरोध किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के निर्देशन में शुक्रवार को सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की वर्चुअल कॉन्फ्रेंस हुई। जिसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में राज्य की तैयारियों की जानकारी दी। उनका कहना हैं कि प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाने के साथ ही चारों मेडिकल कॉलेजों में जीनोम सीक्वेंसिंग लैब की स्थापना की जा चुकी हैं।
दून मेडिकल कॉलेज में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए परीक्षण किया जा रहा है। सरकार ने बूस्टर डोज अभियान शुरू किया है। इसके लिए राज्य को तीन लाख बूस्टर खुराक की जरूरत है। डॉ. आर.के. बैठक में राजेश, स्वास्थ्य सचिव डॉ. विनीता शाह, एनएचएम की निदेशक डॉ. सरोज नैथानी, डॉ. पंकज सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए थे।
तैयारियों को परखने के लिए 27 दिसंबर को मॉक ड्रिल
बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों को कोविड टीकाकरण दर, आरटीपीसीआर जांच और संक्रमित नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने का अधिकार दिया। 27 दिसंबर को सभी राज्यों के अस्पतालों में उनकी तैयारी का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल कराई जाए। ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन, कर्मचारियों और संसाधनों की कितनी जरूरत होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इस पर सभी राज्यों से रिपोर्ट मांगेगा।
मेडिकल कॉलेजों की लैब में प्रतिदिन 11 हजार आरटीपीसीआर जांच की क्षमता
देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा में राज्य के मेडिकल स्कूलों में प्रतिदिन 11,000 से अधिक आरटीपीसीआर परीक्षण किए जा सकते हैं, जबकि इन मेडिकल स्कूलों में स्थापित जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला में मासिक रूप से 2,000 से अधिक जीनोम अनुक्रमित किए जा सकते हैं। दून मेडिकल कॉलेज में अभी संक्रमित सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है। पंजीकरण के लिए एनसीडीसी की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही हल्द्वानी, अल्मोड़ा और श्रीनगर मेडिकल कॉलेजों में जीनोम सीक्वेंसिंग लैब का संचालन शुरू हो जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के पास 22428 ऑक्सीजन सिलिंडर
कोरोना की तीसरी लहर के लिए सरकार ने चिकित्सा उपकरणों का इंतजाम किया था। राज्य में वर्तमान में 86 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 9743 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और 22428 ऑक्सीजन सिलेंडर संचालित हैं। सरकारी अस्पतालों में भी 1032 वेंटिलेटर, 8189 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड और 762 आईसीयू बेड उपलब्ध हैं। 11 सरकारी पैथोलॉजी लैब में रोजाना करीब 15 हजार आरटीपीसीआर जांच की सुविधा उपलब्ध है।
नेजल वैक्सीन को केंद्र की मंजूरी, पहले निजी अस्पतालों में होगी उपलब्ध..
देश-विदेश: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच चीन समेत कई देशों में एक अहम फैसला किया गया है।देश में नेजल वैक्सीन को आपात इस्तेमाल के लिए केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी दे दी गई है। आप इसे बूस्टर खुराक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। निर्णय के अनुसार, नेजल वैक्सीन पहले निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी।
आपको बता दे कि यह इंट्रानेजल टीका व्यापक रूप से प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को ट्रिगर करने में सहायता करेगा। सार्स-सीओवी-2 जैसे कई वायरस सामान्यतौर पर म्यूकोसा के माध्यम से शरीर में प्रवेश करते हैं। यह एक ऊतक है जो नाक के अंदर होता है। म्यूकोसल झिल्ली की कोशिकाएं और अणु वायरस से संक्रमित होते हैं।
ऐसे में शरीर के अंदर जाने से पहले वायरस से छुटकारा पाने के लिए नेजल शॉट का इस्तेमाल किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार इंट्रानैसल टीकाकरण शॉट इम्युनोग्लोबुलिन ए (IgA) का उत्पादन करता है, जो वायरस के प्रवेश के बिंदु यानी नाक पर ही एक शक्तिशाली प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया प्राप्त करके वायरस को बढ़ने से रोक सकता है।
ये बातें इस वैक्सीन को बनाती हैं बेहद खास..
1- भारत बायोटेक द्वारा साझा की गई जानकारियों के मुताबिक यह नेजल वैक्सीन, अब तक प्रयोग में लाई जा रही अन्य वैक्सीन्स से काफी अलग और प्रभावी है। कुछ बातें इसे बेहद खास बनाती हैं।
2- यह वैक्सीन चूंकि नाक के माध्यम से दी जाती है जो नाक के भीतर प्रतिरक्षा प्रणाली तैयार करके वायरस के प्रवेश करते ही उसे निष्क्रिय कर देगी।
अब तक दी जा रही वैक्सीन्स से अलग, इसके लिए निडिल की आवश्यकता नहीं होगी।
3- इसे उपयोग में लाना भी आसान है घर पर भी इसको प्रयोग किया जा सकेगा। इसके लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों की आवश्यकता भी नहीं है।
4- सुई से संबिधित जोखिमों जैसे संक्रमण, या वैक्सीनेशन के बाद होने वाले दर्द से मुक्ति मिलेगी।
5- बच्चों और वयस्कों के लिए आदर्श रूप से उपयुक्त है।
6- सबसे खास बात यह वायरस को शरीर में प्रवेश करने से पहले ही मारने की क्षमता वाली है, ऐसे में इससे शरीर के अंगों को होने वाली समस्याओं का जोखिम नहीं होगा।
धामी सरकार ने इन अधिकारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी..
उत्तराखंड: धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में विकास कार्यो की समीक्षा के लिए शासन स्तर पर अफसरों की तैनाती की गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में विकास कार्यो की समीक्षा और शासन तथा जनपद के मध्म यथाआवश्यक समन्वय स्थापित किए जाने के लिये के प्रमुख सचिव / सचिवों को जनपद प्रभारी नामित किया गया है।बताया जा रहा है कि आज अपर सचिव रोहित मीणा ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
नये साल में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार पदों पर होगी भर्ती- सीएम..
उत्तराखंड: सीएम धामी ने गुरूवार को उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून में ‘‘उत्तराखण्ड पुलिस मंथन- चुनौतियाँ एवं समाधान’’ की थीम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट एवं सशक्त बनाने के लिए फिटनेस और परसेप्शन मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उत्तराखण्ड पुलिस के इस तीन दिवसीय मंथन में राज्य में कानून और व्यवस्था को और मजबूत बनाने एवं जन सरोकारों से जुड़े मामलों पर भी मंथन होगा।
इससे आमजन के साथ पुलिस को बेहतर समन्वय बनाने में भी मदद मिलेगी, मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड को 2025 तक नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है, इसमें पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा पुलिस द्वारा समय-समय पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाए और लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जाए।
सीएम धामी का कहना हैं कि 2023 में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार पदों पर भर्ती की जायेगी। जिन 1521 पुलिस कांस्टेबलों के भर्ती प्रक्रिया गतिमान है, उनकी भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने तक 1521 पीआरडी जवानों द्वारा अस्थाई सेवा भी प्रदान की जायेगी। अल्मोड़ा एवं श्रीनगर महिला थाना में साइबर थाने की व्यवस्था भी की जायेगी। पुलिस के जवानों के लिए बनाये जाने वाले चरणबद्ध तरीके से प्रस्ताव बनाये जाएं। पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए आधुनिक तकनीक पर अधिक ध्यान दिया जाए। साइबर क्राइम को रोकने के लिए और प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कानून का पालन करने वालों के साथ मित्र पुलिस की तरह व्यवहार किया जाए।
यदि कोई कानून व्यवस्थाओं को बिगाड़ने का प्रयास करते हैं, तो ऐसे लोगों पर सख्त कारवाई भी की जाए। बाहरी लोगों के सत्यापन का अभियान लगातार चलाया जाए। भ्रष्टाचार करने वालों पर भी सख्त कारवाई की जाए। ट्रैफिक व्यवस्थाओं का बेहतर संचालन किया जाए। जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। नो पेंडेंसी के आधार पर कार्य किये जाएं। महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लोगों के फोन कॉल रिसीव करें, यदि किसी बैठक में व्यस्त हैं, तो बाद में कॉल कर जानकारी लें। कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।
मुख्यमंत्री ने पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुलिस द्वारा जनहित में जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उनका सही तरीके से प्रस्तुतीकरण भी किया जाए। पुलिस अधिकारी अपने जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके बेहतर कार्यों पर उन्हें प्रोत्साहन भी दें। जवानों के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किये जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जायेगा।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए गौरा शक्ति एप पर अभी तक 45 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। इसकी नियमित मॉनेटरिंग भी की जा रही है। महिला एवं बाल अपराधों में कन्विक्शन रेट बढ़ाने की दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं। उत्तराखण्ड को नशा मुक्त राज्य बनाने, भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में कानून और व्यवस्था के सुधारीकरण की दिशा में निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सम्पत्तियों की बरामदगी के एसडीजी इंडेक्स में उत्तराखण्ड सर्वोत्तम है। कानून व्यवस्था की मजबूती पर पुलिस द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे हैं। यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले में 54 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। आपरेशन क्राइम ड्राइव चलाया जा रहा है। 2022 में जघन्य अपराधों डकैती एवं बलात्कार का शत प्रतिशत अनावरण किया गया है। पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
सीएम धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित इन केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाक़ात ..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर गए हुए है। दिल्ली पहुंच उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात क। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई अहम मुद्दों और प्रस्तावों पर चर्चा की। साथ ही इलैक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन जल्द बनाने के लिए अनुरोध किया।
सीएम धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर और नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। इसके साथ ही आज उन्होने धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय महेन्द्र नाथ पाण्डेय से मुलाकात कर उत्तराखंड में औद्योगिक विकास के लिये मिल रहे केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने उद्योग मंत्रालय महेन्द्र नाथ पाण्डेय से मुलाकात कर उत्तराखंड में इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स एवं बैटरी उत्पाद में निवेश के लिए सहायता का अनुरोध किया। साथ ही ऑटोमोटिव उद्योग में नवाचार और नई तकनीक पर शोध एवं प्रोत्साहन के लिए उत्तराखंड में इंडस्ट्री पार्टनर के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करवाने का आग्रह किया ताकि प्रदेश में दक्षता विकास, औद्योगिक विकास के साथ साथ औद्योगिक निवेश भी आये। राज्य में निवेश बढ़ने से रोज़गार सृजन के अवसर बढ़ सके ।
