देश में बीते 24 घंटों में मिले 9923 कोरोना संक्रमित, 17 की मौत..
देश-विदेश: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बीते 24 घंटों में 9,923 के पार पहुंच गयी हैं। इस दौरान 17 मरीजों की जान चली गई। बता दें कल 18 मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि, बीते 24 घंटों में 7,293 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 79,313 हो गई है जो कि कल की तुलना में 2613 अधिक है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,24,890 लोगों की मौत हुई है। आपको बता दे कि दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में यहां 1060 मामले दर्ज किए गए जबकि छह लोगों की मौत हो गई। संक्रमण दर 10 फीसदी के पार चली गई है। पिछले कुछ दिनों से ये आंकड़ा छह से सात फीसदी के बीच चल रहा था। ऐसे में एक ही दिन में संक्रमण दर में बड़ा उछाल देखने को मिला है जो कि आने वाले दिनों के लिए खतरे की घंटी है।
वही अगर मुंबई की बात करें तो देश की आर्थिक राजधानी में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1310 मामले सामने आए। मुंबई में आज कोरोना से संक्रमित 2 मरीजों की मृत्यु भी हुई है। बीएमसी की तरफ से आज कुल 9,949 लोगों की कोरोना जांच की गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में दैनिक सकारात्मकता दर 2.55 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.67 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं महामारी ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,27,15,193 हो गई, जबकि मामले की मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत थी। मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 196.32 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।
आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से किया गया कार्यक्रम का आयोजन..
रुद्रप्रयाग। जनपद में योग की अलख जगाने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से रन फॉर योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द सिंह रजवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में नेहरु युवा केन्द्र एवं सरस्वती विद्या मंदिर के 75 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। दौड़ का आयोजन जिला मुख्यालय से मकड़ी बाजार पेट्रोल पम्प तक किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैनात नोडल अधिकारी वीरेन्द्र पुरोहित ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर केदारनाथ धाम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री पशुपालन, मत्स्य डेयरी डॉ संजीव बालियान, सचिव मत्स्य पालन जेएन सोबेन, सचिव पशुपालन डाॅ वीवीआरसी पुरुषोतम, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, निदेशक मत्स्य पालन डाॅ नियति जोशी, उप सचिव डाॅ एसके झा, अपर निदेशक मत्स्य पालन गुनमया पात्रा केदारनाथ धाम में योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए पहुंच चुके हैं।
मुख्यालय में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ अशोक कुमार तिवारी ने प्रशस्ति पत्र दिए। इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डॉ मोहम्मद सरफराज खान, चीफ फारर्मेस्टि सले सिंह राणा, प्रशासनिक अधिकारी नीलम कुमार एवं नेहरू युवा केन्द्र व सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
अमेरिका में फिर गोलीबारी, पुलिस अधिकारी सहित कई लोगों को लगी गोली..
देश-विदेश: अमेरिका में गोलीकांड रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वाशिंगटन डीसी में हुए गोलीकांड से पहले इसी सप्ताह कई जगह पर गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं। इसमें करीब आठ लोगों की मौत हुई है। हाल ही में शिकागो में पांच जगह हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई थी।
वहीं बीते रविवार को लॉस एंजेलिस में एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। इससे पहले भी कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। पिछले महीने ही एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 19 मासूम बच्चों समेत 21 लोगों को गोली मार दी गई थी।
जिसके बाद अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में एक बार फिर से गोलीबारी हुई है। यहां रविवार रात हुई घटना में एक पुलिस अधिकारी समेत कई लोगों को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि जूनटींथ म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान यह घटना घटी। हमलावर ने म्यूजिक कॉन्सर्ट की साइट पर लोगों पर गोली चला दी।
वाशिंगटन के पुलिस विभाग का कहना हैं कि म्यूजिक कॉन्सर्ट की साइट पर तलाशी अभियान जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाशिंगटन पुलिस ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि इस घटना में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। वहीं एक पुलिस अधिकारी के अलावा दो अन्य लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार चल रहा है।
‘अग्निवीरों’ को नौकरी देंगे आनंद महिंद्रा
ट्वीट कर कहा- अनुशासन और कौशल आएंगे काम..
देश-विदेश: ‘अग्निपथ’ को लेकर जहां देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है वहीं अब सेना और सरकार से लेकर उद्योगपति इसके फायदे गिनाने लगे हैं। इसी क्रम में महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर अग्निपथ योजना की खूबियां गिनवाने के साथ अपनी कंपनी में अग्निवीरों को नौकरी देने का एलान भी कर दिया है। आपको बता दे कि आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा कि अग्निपथ कार्यक्रम को लेकर हुई हिंसा से दुखी हूं।
जब पिछले साल इस योजना पर विचार किया गया था, तो मैंने कहा था- और मैं फिर दोहराता हूं- अग्निवीरों द्वारा हासिल किया गया अनुशासन और कौशल उन्हें प्रमुख रूप से रोजगार योग्य बना देगा। महिंद्रा समूह ऐसे प्रशिक्षित, सक्षम युवाओं की भर्ती के अवसर का स्वागत करता है। कॉरपोरेट क्षेत्र में अग्निवीरों के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। नेतृत्व, टीम वर्क और शारीरिक प्रशिक्षण से लैस युवा हमारे उद्योग को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इन युवाओं में संचालन से लेकर प्रशासन और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन तक का पूरा स्पेक्ट्रम शामिल है।
सेना ने किया भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए तारीखों का एलान
वहीं सेना ने तीनों सेनाओं में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए तारीखों का एलान भी कर दिया है। थलसेना का कहना है कि उसकी भर्ती प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो जाएगी। वहीं वायुसेना की भर्ती प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी जबकि नौसेना की भर्ती प्रक्रिया 25 जून से शुरू होगी। बता दे कि इस भर्ती में 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तक के उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे। हालांकि इस साल के लिए दो वर्षों की छूट भी दी गई है। यह भर्ती चार सालों के लिए होगी।
इसके बाद परफॉर्मेंस के आधार पर 25 फीसदी कर्मियों को वापस से रेगुलर कैडर के लिए नामांकित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सशस्त्र बलों में आगे नामांकन के लिए चुने जाने का कोई अधिकार नहीं होगा। चयन सरकार का अनन्य क्षेत्राधिकार होगा। मेडिकल ट्रेडमैन को छोड़कर भारतीय वायु सेना के नियमित कैडर में एयरमैन के रूप में नामांकन केवल उन्हीं कर्मियों को दिया जाएगा, जिन्होंने अग्निवीर के रूप में अपनी सेवा की अवधि पूरी कर ली है।
The early usage of computer-based program to replace white-collar workers was very worthwhile, causing a dramatic move in white-collar labor. One computer can replace the services of many management workers without having to pay benefits or perhaps health insurance. The drafting aboard was substituted by a laptop, and corporate consumers began stressful business software to replace it. The computer-aided creating for computer-aided manufacturing came to be. Project management software could cost upwards of 500 usd, 000 per copy.
As opposed to the beginning, business applications today are built to cut costs and improve the productive cycle. Prior to the use of COBOL, businesses created their own equipment language, RCA’s, which comprised of twelve positions for each exercising. For example , when reading a list, the computer needs two digits for the ‘A’ business address and four positions for the instruction code. Once that info is entered, the system afterward runs the record without the human involvement.
The latest enhancements in business program have evolved the way that companies handle. Traditionally, business owners relied on their experience and knowledge to bring in order to their companies. Today, businesses rely on numerous computer applications to improve their do the job processes. Because of this, digital technology made running a business easier and faster than in the past. Those who business lead and improve in their domains have demonstrated their very own online deal software understanding for empathy, communication, and leadership. The most recent technology is built to make these kinds of qualities perfect anyone who requires it.
To remain competitive, modern business owners need to keep up with technical advances. As an example, they must include robust salaries systems, quickly taxation, and a simple connection tool. They will help reduces costs of the entire business and improve its efficiency. The right computer software can improve your experditions and make your life easier. And it will provide you with a hosting server of advantages. So , how do you choose the right business application? If you’re wanting to know where to begin, start by comparing the characteristics of various software programs available.
When it comes to THAT, servers and hardware will be by far the most high-priced elements of an information center. Nevertheless , data center virtualization can eliminate these costs although reducing the advantages of large areas and real machines. Data middle virtualization works by using a software license and third-party provider to handle your data center’s hardware. Besides becoming cheaper, info center virtualization requires very little electricity and has really low downtime. For all your advantages, virtualization is the best means to fix many businesses.
That enables organizations to create multiple virtual info centers with dedicated components. Each virtual data middle can run a variety of applications, allowing them to make use of the same hardware resources whilst minimizing operational costs. It’s a great way to optimize your hardware assets and lower your expenses while maintaining high-quality services. However , the benefits of https://computersiteengineering.com/top-data-room-providers-focused-on-streamlining-work-processes/ data centre virtualization can not stop there. For example , by utilizing virtual computers to run your applications, you may reduce your data center’s capital costs and improve agility. It also allows you to optimize the storage solutions.
Because virtual machines write about the same information, data centre virtualization improves CPU use and reduces physical space. It allows you to run multiple virtual computers on one physical storage space and share all their underlying means. This way, you can save money on physical servers, storage devices, and network parts. Additionally , virtual machines are much more quickly than physical servers. Consequently , you can use more money upon developing applications and offerings. The time certainly save with virtualization is valued at its weight in gold.
Here’s a few board meeting guidance that can help you intend your next plank meeting: Set an agenda ahead of time. The meeting’s agenda ought to remain precisely the same for the first few meetings, nevertheless the actual beef of the intention should vary from time to time. We’re going cover this subject much more detail within a future post. For now, consider the following tips. When the agenda is set, make sure we are all on the same page and undoubtedly alignment.
Connect frequently. Maintain board paid members informed. Frequent communication, and try this out specific meetings are ways to place them informed. Try not to limit you to ultimately specific table agenda things, though. The message should be clear and concise. Also, avoid longer, complicated, and incomprehensible educational rhetoric. This could lose the meaning in the delivery. Also, keep mother board members well-informed in important place matters and issues having an effect on their part of supervision. This implies keeping nonlicensed staff up-to-date as well.
Get in touch with board associates and stakeholders. A good marriage requires trust. During a aboard meeting, you’ll need to be allowed to keep your cool and carry out right protocol. For instance , a plank member who had been upset which has a principal by a school lately called the superintendent expressing her anger over the decision to close her school. Should you have been in the same situation, you may have to clarify things make everybody happy.
राजनाथ सिंह ने ‘अग्निपथ’ योजना को ठहराया सही..
देश-विदेश: अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध तेज होने के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को नए सैन्य भर्ती मॉडल का बचाव किया। उनका कहना हैं कि हमने काफी विचार -विमर्श के बाद इस योजना का एलान किया है। युवाओं के बीच गलतफहमी फैलाई जा रही है जिससे यह मुश्किल स्थिति उत्न्न हो गई है। हमारे युवाओं को इस योजना के बारें में समझाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह योजना सैनिकों के लिए क्रांतिकारी बदलाव लाएगी, यह कहते हुए कि योजना के तहत भर्ती होने वाले कर्मियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
राजनाथ सिंह का कहना हैं कि कुछ लोग इसके बारे में गलतफहमी फैला रहे हैं। हो सकता है कि लोगों में कुछ भ्रम हो क्योंकि यह एक नई योजना है। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस योजना को पूर्व सैनिकों के समुदाय सहित लगभग दो साल के विचार-विमर्श के बाद शुरू किया गया था और आम सहमति के आधार पर निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि लोगों में देश के लिए अनुशासन और गर्व की भावना हो।
किसी राजनीतिक दल का नाम लिए बिना रक्षा मंत्री ने सुझाव दिया कि ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ कुछ विरोध राजनीतिक कारणों से हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दलों को राजनीति के लिए बहुत सारे मुद्दे चाहिए। लेकिन हम जो भी राजनीति करते हैं, चाहे वह विपक्ष में रहे या सरकार में, वह देश के लिए है।
टीकाकरण धीमा, 15 में से 5 टीके ही उपलब्ध, 15 लाख खुराकों को मंजूरी का इंतजार..
देश-विदेश: एक तरफ देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर टीकाकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 15 में से महज पांच टीके लोगों के लिए उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं तीन माह बाद भी देश में एहतियाती टीकाकरण धीमी गति से बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित केंद्रीय प्रयोगशाला में जांच के लिए टीका के नए बैच में करीब पांच गुना कमी भी दर्ज की गई है।
आपको बता दे कि 16 जनवरी 2021 से देश में कोरोना को रोकने के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना हैं कि सरकार ने अब तक कोविशील्ड, कोवाक्सिन, स्पूतनिक-वी, मॉडर्ना, जायडस, कोर्बोवैक्स, कोवोवैक्स, स्पूतनिक लाइट, जायडस कैडिला को टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने की अनुमति दी है। इनके साथ ही स्पूतनिक, कोवाक्सिन व जॉनसन की एकल खुराक वाले टीका को भी अनुमति मिली है, जिनका इस्तेमाल अलग-अलग आयु वर्ग में हो रहा है। वर्तमान में यह सभी टीका कार्यक्रम में शामिल नहीं हैं।
राज्यों को इस साल के आखिर तक पूरा करना होगा कोरोना आपात फंड
केंद्र सरकार ने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि इस साल के आखिर तक कोरोना आपात फंड का पूरा इस्तेमाल करें। महामारी में राज्यों की सहायता के लिए आपातकालीन कोविड प्रतिक्रिया पैकेज-2 (ईसीआरपी-2) योजना शुरू की थी, जिसके तहत केंद्र अपनी शत फीसदी हिस्सेदारी राज्यों को भेज चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से राज्यों के अधिकारियों को कहा कि पैकेज के तहत जारी बजट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग होना चाहिए। राज्यों को 100% केंद्रीय शेयर राशि जारी कर दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना हैं कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब जांच का दायरा बढ़ रहा है। बीते दो महीने में यह तीसरी बार है जब एक दिन में पांच लाख से अधिक सैंपल की जांच हुई है। बीते दिन 5.19 लाख सैंपल की जांच में 2.47 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं जिसे दैनिक संक्रमण दर माना जाता है। इसके अलावा साप्ताहिक संक्रमण दर बढ़कर 2.41 फीसदी तक पहुंच गई है। दो दिन पहले यह दर दो फीसदी थी लेकिन अब इसमें 0.41 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
81.37 फीसदी नए मामले सिर्फ पांच राज्यों में
राज्यों की बात करें तो देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के 4,255 मामले सामने आए हैं। इसके बाद केरल में 3,419 मामले, दिल्ली में 1,323 मामले, कर्नाटक में 833 मामले और हरियाणा में 625 मामले सामने आए हैं। इन पांच राज्यों को मिलाकर बीते एक दिन में 81.37 फीसदी नए मामले दर्ज हुए हैं। इनमें अकेले महाराष्ट्र से 33.12 फीसदी नए मामले मिले।
विक्रम’ की दुनिया भर में शानदार कमाई..
देश-विदेश: तमिल में बनी कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फासिल की सुपरहिट फिल्म ‘विक्रम’ इस हफ्ते निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। फिल्म ‘विक्रम’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन तीसरे हफ्ते भी जारी है। फिल्म ने पहले दो हफ्तों में ही शानदार कमाई करते हुए तमिल सिनेमा को एक नई ऊंचाई तक पहुंचा दिया है। फिल्म ने अभिनेता विजय की फिल्म ‘बिगिल’ की कमाई की बराबरी कर ली है और अब इसके निशाने पर वह स्थान है, जहां तमिलनाडु में अब तक सिर्फ निर्देशक एस एस राजमौली की फिल्म ‘बाहुबली’ पहुंच सकी है।
विक्रम’ के शानदार दो हफ्ते
निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म ‘विक्रम’ शुक्रवार को अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गई। फिल्म ने पहले हफ्ते में तमिल में 125.60 करोड़ रुपये, तेलुगू में 15.50 करोड़ रुपये और हिंदी में 2.85 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे हफ्ते के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘विक्रम’ ने तमिल में 45.16 करोड़ रुपये, तेलुगू में 4.6 करोड़ रुपये और हिंदी में 2.44 करोड़ रुपये कमाए हैं।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 350 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 350 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छूने जा रही फिल्म ‘विक्रम’ तमिलनाडु में तमिल में रिलीज हुई फिल्मों के मामले इस समय कमाई की लिस्ट में नंबर तीन पर है। फिल्म के तमिल संस्करण ने हालांकि पूरे देश में करीब 170 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, लेकिन सिर्फ तमिल नाडु में वह विजय की फिल्म ‘बिगिल’ की कमाई से बस थोड़ा ही पीछे है।
तीसरे हफ्ते के पहले दिन भी दिखाया दम
फिल्म अब रिलीज के तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गई है और तीसरे शुक्रवार के शुरुआती आंकड़ो के मुताबिक फिल्म ने सभी भाषाओँ में मिलाकर करीब 3.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन अब 199.40 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन पहले ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। अंतिम आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ‘विक्रम’ ने दो हफ्ते में 229.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
इस हफ्ते तोड़ेगी ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड..
तमिल नाडु में तमिल में रिलीज हुई किसी फिल्म की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई ‘बाहुबली 2’ के नाम 155 करोड़ रुपये रही है। ये रिकॉर्ड भी फिल्म ‘विक्रम’ रिलीज के तीसरे हफ्ते में तोड़ने जा रही है। फिल्म ‘विक्रम’ की विदेश में कमाई भी 100 करोड़ रुपये से ऊपर हो चुकी है। फिल्म का अब तक ओवरसीज कलेक्शन 110 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म के निशाने पर वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा है और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार देखते हुए ये आंकड़ा भी फिल्म ‘विक्रम’ जरूर छू लेगी।
