Most fellas want to meet up with Czech females to start children. It takes time for you to build a marriage, nonetheless Czech girls are a good choice for many guys. However , it could be difficult to find a Czech wife on well-known dating sites in the usa. Here are some tips to locate a Czech wife. You can use online dating sites that have many Czech women, or you can visit a local membership and speak to a local female.
First of all, Czech women are independent and include good professions. Therefore , economical status is normally not the first aspect to consider. Instead, they choose their very own husbands based on their character, not really on their fiscal status. As a result, they are sufferer and will take their very own time to find a partner who will appreciate and respect them. They also have an increased regard intended for marriage and children, so they will do what they can to take care of the marriage.
Some other benefit of conference a Czech mail order star of the wedding is their love pertaining to drinking dark beer. They are required to win sipping games and love covering hearty breakfasts. This may appear to be an unnecessary characteristic, but Czech mail order wives adore to eat! Their national drink is draught beer, so they are likely to succeed drinking online games at functions. Also, all their Czech -mail order wives are usually used, and so they will be competent to contribute to the monetary steadiness of your near future family.
Czech females are gorgeous, and an effective candidate designed for marriage. They may be smart, self-employed, and gorgeous, which makes them an attractive means to fix men. Czech ladies are generally lean, so they are simply unlikely to put on weight – most continue to be slim throughout their lives. Moreover, Czech women can also be classy and career-oriented. Men who have marry a Czech woman will find it better to get along with these people than with other sorts of women.
If you need to succeed a Czech woman’s heart and soul, remember to be thoughtful. Czech women of all ages are extremely sensible and are amusing, so may try to idiot her using a fake product. Instead, try to make her feel that you are thinking about her needs and worth. In terms of choosing products, Czech women of all ages will enjoy thoughtful gestures and items. They will also https://behappytips.com/how-to-get-over-someone-you-loved-passionately/ appreciate gift items from guys that show you understand their customs.
A good way to make an impression a Czech woman is to learn common Czech phrases. Whilst they may be hard to impress, they may appreciate your time and efforts to impress them. Likewise, avoid giving them personal, extravagant gifts. Instead, stick to traditional gift items like blossoms, wine, and sweets by her nation. Another idea is to always not talk too much just before lunch – Czech women do not like to currently have serious interactions before or right after dinner.
A terrific way to attract a Czech woman with regards to marriage is to treat her as the same. A man should be able to admiration her and give her a reasonable possibility to be happy. When you can make your Czech bride think a partner czech women in your existence, she will become more likely to fall in love with you. Provided that the two of you are compatible, the relationship will go smoothly. They are really good buddies for you both, and a female in your your life will be a great one.
चुनाव आयोग के पास शिकायतों का लगा अंबार..
पौड़ी पहले और हरिद्वार दूसरे नंबर पर..
देश – विदेश : अब तक आयोग के टोल फ्री नंबर व अन्य माध्यमों से 23 हजार 948 शिकायतें आ चुकी हैं, जिनमें से 21 हजार 741 का निपटारा किया जा चुका है। शिकायत के मामले में पौड़ी जिला नंबर एक पर और हरिद्वार जिला दूसरे नंबर पर है।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के पास शिकायतों का अंबार लग रहा है। अब तक आयोग के टोल फ्री नंबर व अन्य माध्यमों से 23 हजार 948 शिकायतें आ चुकी हैं, जिनमें से 21 हजार 741 का निपटारा किया जा चुका है।
शिकायत के मामले में पौड़ी जिला नंबर एक पर और हरिद्वार जिला दूसरे नंबर पर है। विधानसभा चुनाव की पारदर्शिता बनाए रखने, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लागू करने के लिए चुनाव आयोग का टोल फ्री नंबर 1950 चल रहा है।
इस नंबर पर प्रदेश भर से लगातार शिकायतें आ रही हैं। इन शिकायतों की निर्वाचन कार्यालय की ओर से रोजाना मॉनिटरिंग की जा रही है। शिकायतों का निपटारा भी तेजी से किया जा रहा है, लेकिन साथ ही शिकायतें भी हर दिन बढ़कर आ रही हैं ।
किस जिले में अब तक कितनी शिकायतें, कितना निपटारा..
जिला शिकायतें समाधान..
पौड़ी 4828 4744
हरिद्वार 3960 3224
देहरादून 3354 3311
टिहरी 2640 2316
नैनीताल 2421 2155
यूएसनगर 1915 1795
पिथौरागढ़ 1329 1242
उत्तरकाशी 1001 982
अल्मोड़ा 704 590
चमोली 667 602
रुद्रप्रयाग 336 199
चंपावत 58 34
बागेश्वर 689 661
सबसे ज्यादा लोग बिना अनुमति पोस्टर लगाने से खफा..
अगर शिकायतों के प्रकार की बात करें तो सबसे ज्यादा शिकायतें बिना अनुमति पोस्टर लगाने की आ रही हैं। इस तरह की शिकायतें 86.6 प्रतिशत आई हैं। जबकि 11.7 प्रतिशत अन्य तरह की शिकायतें हैं। प्रतिबंधित समय में प्रचार प्रसार की 0.4 प्रतिशत, शराब बांटने की एक प्र्रतिशत, बिना अनुमति दूसरों की प्रॉपर्टी पर पोस्टर लगाने की 0.9 प्रतिशत, वाहनों में बिना अनुमति प्रचार की 0.1 प्रतिशत शिकायतें आई हैं।
अल्मोड़ा जनसभा को पीएम ने किया संबोधित..
उत्तराखंड : 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के तहत पीएम मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड में प्रचार करने पहुंचे हैं। आठ साल में अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह दूसरी जनसभा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्मोड़ा पहुंच गए हैं। एचएनबी स्टेडियम में प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड आकर मुझे बहुत खुशी होती है। मैं यहां के सभी देवी देवताओं को प्रणाम करता हूं। आठ साल में अल्मोड़ा में मोदी की यह दूसरी जनसभा है।
मतदाता कभी अच्छे कामों को भूलते नहीं..
पीएम मोदी ने कहा कि जो दृश्य मैंने देखा है, उससे लग रहा है कि मतदाता कभी अच्छे कामों को भूलते नहीं है। और कभी नेक नीयत वालों का साथ नहीं छोड़ते हैं। गुरुवार को उत्तरप्रदेश में जो मतदान हुआ है, उससे साफ लगता है कि भाजपा इस बार भी रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में यह भीड़ देखकर लग रहा है कि इस बार भी भाजपा को जीत मिलेगी। जिन लोगों को उत्तराखंड का फैसला देखना है वह इस जन सैलाब को देखकर पता कर सकते हैं। जनता चाहती है कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बने।
उत्तराखंड के लोग जानते हैं कि भाजपा ही इस दशक को उत्तराखंड का दशक बना सकती है। इसलिए इस बार भी डबल इंजन की सरकार आना जरूरी है। हमें उत्तराखंड के विकास को ऊंचाई तक लेकर जाना है। पिछले पांच वर्षों से डबल इंजन की सरकार पूरे समर्पण से आपकी सेवा में लगी है। कहा कि विकास तभी होता है जब बिना भेदभाव के काम किया जाए। इसलिए हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास संकल्प लेकर चल रही है। लेकिन आपको बराबर याद है कि हमारे विरोधियों की भाषा क्या है। उनकी परंपरा है कि सब में डालो फूट मिलकर करो लूट।
पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में आपसे वो लोग वोट मांगने आ रहे हैं, जिन्होंने कभी उत्तराखंड के सामर्थ्य पर विश्वास नहीं किया। भारत में हमने दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू किया, पूरे देश ने देखा, उत्तराखंड उन राज्यों में शामिल हुआ जिसने सबसे पहले 100% पहली डोज़ का रिकॉर्ड बनाया।
इस बार फिर डबल इंजन की सरकार..
उन्होंने कहा कि विरोधियों ने हमेशा कुमाऊं और गढ़वाल की लड़ाई कराने की कोशिश की, ताकि ये दोनों जगह को लूट सकें। जबकि डबल इंडन की सरकार ने दोनों जगह के लिए डबल काम करने की कोशिश की है। उत्तराखंड के लोग ये बात जानते हैं कि, भाजपा सरकार ही इस दशक को उत्तराखंड का उज्ज्वल दशक बना सकती है।
इसलिए एक बार फिर डबल इंजन की सरकार, उत्तराखंड में आना तय है। पिछले पाँच साल में डबल इंजन की सरकार ने पूरी ईमानदारी से, पूरी ताकत से काम किया है। अब उत्तराखंड विकास के शिखर की तरफ बढ़ चला है। उत्तराखंड को एक नई पहचान मिल रही है।
पीएम ने कहा कि भाजपा ने अपना जो संकल्प पत्र जारी किया है, वो भी विकास की नई ऊर्जा से भरा हुआ है। पहले की सरकारों में उत्तराखंड के सीमावर्ती गांव, तहसील, जिलों को अनदेखा किया गया। भाजपा सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्र के विकास के लिए योजना बनाई है।
सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए हमने ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना बनाई : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए हमने ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना बनाई है। कुमाऊं को तो वैसे भी मंदिरों का स्थान कहते हैं। अल्मोड़ा के कटारमल सूर्य मंदिर पर अगर ध्यान दिया गया होता, तो ओडिशा के कोणार्क सूर्य मंदिर की तरह यहां भी देश-विदेश से पर्यटक आते।
हमने कटारमल सूर्य मंदिर को उसकी पहचान देने का संकल्प लिया है। एक तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के युवा नेतृत्व वाली सरकार है, जो पर्यटन, प्रगति और रोजगार के लिए काम कर रही है। दूसरी ओर, वो पुरानी मानसिकता है जिसने दशकों तक उत्तराखंड में पलायन के हालात पैदा किए।
80 लाख नए पक्के घर बनाने का तय..
इस वर्ष केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए देश भर में 80 लाख नए पक्के घर बनाने का तय किया है। उत्तराखंड में जिन गरीबों को पक्के घर मिलने रह गए हैं, उन्हें हमारी सरकार खोज-खोज कर पक्के घर देने का काम करेगी। यही लोग कहते थे कि पहाड़ों पर सड़कें बनाना आसान नहीं, इसलिए यहाँ तो ऐसे ही चलना पड़ता है।
पीएम ने कहा कि आज उत्तराखंड में चारों धामों को जोड़ने के लिए ‘आल वेदर’ रोड का काम चल रहा है। जहां ये सड़क को मुश्किल बताते थे, वहाँ आज पहाड़ों पर रेल भी पहुँच रही है। प्रधानमंत्री इससे पूर्व 2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान अल्मोड़ा में जनसभा कर चुके हैं। भाजपा खेमे में इस विजय संकल्प जनसभा को लेकर काफी उत्साह है।
मंच पर ये मौजूद..
जनसभा स्थल पर मंच में पीएम मोदी के अतिरिक्त सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, चुनाव सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी, सांसद अजय टम्टा, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, कार्यक्रम सह संयोजक केदार जोशी, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, महेश नेगी, रेखा आर्या, मोहन सिंह मेहरा, कैलाश शर्मा, महेश जीना, प्रमोद नैनवाल और अनिल शाही मौजूद रहे।
पुलिस बल को ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता बरतने के निर्देश..
अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना और सुरक्षा मुख्यालय संजय गुंज्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल डॉ. नीलेश आनंद भरणे, एसएसपीअल्मोड़ा डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पीएम के कार्यक्रम स्थल स्टेडियम में सुरक्षा में तैनात राजपत्रित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों से अवगत कराया। ड्यूटीरत पुलिस बल को ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता बरतने और वीवीआईपी की सुरक्षा मापदंडों का शत प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए।
उत्तराखंड में गरजे राजनाथ सिंह, कहा- भले ही पांच साल में तीन सीएम बदले, लेकिन विकास नहीं रुका..
उत्तराखंड : उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी क्रम में इन दिनों उत्तराखंड में केंद्रीय नेताओं को जमावड़ा लग रहा है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने टिहरी जिले के घनसाली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के अंदर जब भाजपा की सरकार बनी थी तो उस वक्त देश की सेना कई समस्याओं से जूझ रही थी, लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही देश आर्थिक के रूप में मजबूत हुआ है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज देश कमजोर नहीं बल्कि मजबूत है। जो दुश्मन को सीमा पार जाकर उसी के घर में मारने की ताकत रखता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में फिर एक बार भाजपा कि सरकार बनने जा रही है। जिसके बाद प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
प्रदेश में अदला बदली की सरकार नहीं होनी चाहिए..
उन्होंने भारत सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश के अंदर एक कुशल सरकार मौजूद है। चाहे वो किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर जल नल योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को आज लाभ मिल रहा है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अदला बदली की सरकार नहीं होनी चाहिए। इससे विकास योजनाओं पर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भले ही इन पांच वर्ष के कार्यकाल में तीन मुख्यमंत्री बदले गए हों, लेकिन हमारी सरकार ने देवभूमि के विकास में कोई बाधा नहीं आने दी है।
प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी बनेगी हरिद्वार
उत्तराखंड को एक लाख करोड़ रुपए का आर्धिक पैकेज देने का काम किया है। कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही हरिद्वार योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी बनेगी। इस मौके पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, आनंद सिंह, ब्लाक प्रमुख बसुमती घनाता, जयवीर सिंह मिया, कमलेश्वर कांसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
12 को रामनगर में रहेंगे राजनाथ सिंह..
वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 फरवरी को रामनगर में भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। एमपी कॉलेज मैदान में चुनावी रैली की तैयारियां की जा रही हैं। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता भी रैली को संबोधित करेंगे।
भाजपा मीडिया प्रभारी गणेश रावत ने बताया कि पार्टी ने रैली का संयोजक भगीरथ लाल चौधरी और सह संयोजक नरेंद्र शर्मा को बनाया है। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। तीनों मंडलों में पदाधिकारियों ने रैली को भव्य बनाने को जनसंपर्क शुरू कर दिया है।
आम आदमी पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र..
10 गारंटी के साथ इन बातों को भी किया शामिल..
देश – विदेश : आप के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में घोषणा पत्र जारी करेंगे। जबकि आप नेता कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री से घोषणा पत्र जारी करेंगे।
आम आदमी पार्टी अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है।आप के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में घोषणा पत्र जारी किया। इसके साथ ही आप नेता कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री से घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में वादा किया गया है कि गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाएंगे। वहीं छह नए जिले बनाने की बात भी कही गई है।
घोषणा पत्र में कहा गया है कि उत्तराखंड की पहाड़ी कृषि नीति लाएंगे। उत्तराखंड में यूथ असेंबली का गठन किया जाएगा। युवा सोच पर आम आदमी पार्टी काम करेगी। घोषणा पत्र में अरविंद केजरीवाल की 10 प्रमुख गारंटी भी शामिल हैं।
ये हैं केजरीवाल की प्रमुख गारंटी..
आम आदमी पार्टी प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 24 घंटे फ्री बिजली, एक लाख बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी, रोजगार न मिलने तक पांच हजार रुपए भत्ता, महिलाओं को एक हजार रुपए की सम्मान राशि, शहीदों के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता, पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरी में आरक्षण, मुफ्त तीर्थ यात्रा, हर गांव तक सड़क, हर बच्चे को विश्वस्तरीय शिक्षा और उत्तराखंड से भी सरकारी स्कूल से बच्चे आईआईटी और एम्स में पढ़ने जाएंगे, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कर मोहल्ला क्लीनिक खोलने की गारंटी देगी।
घोषणा पत्र में उत्तराखंड नवनिर्माण का विजन..
आप का कहना है कि घोषणा पत्र में उत्तराखंड नवनिर्माण का विजन है। केजरीवाल की गारंटी समेत उत्तराखंड के जल, जंगल समेत कई मुद्दों को लेकर आप अपना विजन घोषणा पत्र के माध्यम से जनता के सामने रख रही।
केजरीवाल ने 10 गारंटी बता कर घोषणा पत्र का ट्रेलर दिया था..
गत दिनों हरिद्वार दौरे पर आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10 गारंटी बता कर घोषणा पत्र का ट्रेलर दिया था। साथ ही यह भी कहा था कि आम आदमी पार्टी दूसरे दलों की तहर झूठे वादे नहीं करती है। आप जो वादे करती है, उसकी गारंटी देती है। सत्ता में आने के बाद उन गारंटी को पूरा करने का काम करती है।
आप मीडिया सह प्रभारी उमा सिसोदिया ने कहा कि आप के घोषणा पत्र का जनता बेसब्री से इंतजार कर रही थी। घोषणा पत्र में गारंटी के साथ ही उत्तराखंड के जल, जंगल समेत कई मुद्दों को लेकर आप अपना विजन जनता के सामने रखा गया है।
ये हैं घोषणा पत्र के खास मुद्दे
-गैरसैण को बनाएंगे स्थायी राजधानी और परिसम्पत्तियों पर उत्तराखंड का हक।
-छह नए जिलों का गठन किया जाएगा। (काशीपुर, रूड़की, कोटद्वार, डीडीहाट, रानीखेत और यमुनोत्री)
-उत्तराखंड में मजबूत भू-कानून लागू किया जाएगा।
-पर्वतीय क्षेत्र में पलायन रोकने के लिए उत्तराखंडियत पेंशन लागू की जाएगी।
-शिक्षा का बजट बढ़ा के राज्य के कुल बजट का 25% किया जाएगा।
-पुलिस कर्मियों को रु 4600 ग्रेड पे।
-ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की जाएगी।
-उपनल, पीआरडी व अन्य संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा।
-आपकी सरकार आपके द्वार के तहत सारी सरकारी सुविधाएं आपको घर बैठे मिलेंगी।
-महिला कल्याण की दिशा में सतत प्रयासों के लिए अलग महिला बजट जारी किया जाएगा।
-सेना में भर्ती की ट्रेनिंग देने के लिए जनरल बिपिन रावत आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टिट्यूट का निर्माण होगा।
-गेहूं- धान रु 2500 में और गन्ना रु 400 की दर से खरीदा जाएगा।
-राशन की डोर स्टेप डिलीवरी हीगी।
-उत्तराखंड में स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी का निर्माण होगा।
-उत्तरखंड राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर प्रदेश में शीतकालीन ओलंपिक के नियोजन का प्रयास किया जाएगा।
-गढ़वाली-कुमाऊंनी-जौनसारी अकादमी का निर्माण किया जाएगा।
-उत्तराखंड को एडवेंचर टूरिज्म, मेडिकल और वैलनेस टूरिज्म का हब बनाया जाएगा।
-पर्वतीय क्षेत्र में एयर एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध की जाएगी।
-तीर्थ पुरोहितों के लिए विशेष पेंशन और पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।
-मलिन बस्ती के लोगों को सम्मानपूर्ण जीवन जीने के लिए मालिकाना हक दिया जाएगा।
भाजपा के समर्थन में खुलकर सामने आईं कंगना..
बोलीं- उन्हें पराजित कौन करेगा जिनके रक्षक राम हैं..
देश – विदेश : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को पश्चिमी यूपी की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। इस बीच कंगना रणौत ने खुलकर भाजपा की जीत का भरोसा दिलाया है। कंगना रणौत ने प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है- अंतिम विजय हमारी होगी निश्चित यह परिणाम है। उन्हें पराजित कौन करेगा जिनके रक्षक राम हैं।
भाजपा के समर्थन में खुलकर सामने आईं कंगना..
एक और पोस्ट में कंगना कहती हैं, मिशन शक्ति से हुई महिलाएं सुरक्षित, बेटियों को मिला, पढ़ने लिखने, आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बन घूमने की पूरी आजादी। आधी आबादी को मिला पूरा सम्मान, योगी सरकार ने बढ़ाया यूपी का मान। जिसने उठाया है महिला बच्चियों की सुरक्षा का बीड़ा, जिसने किया है यूपी का विकास और ऊंचा नाम, जिसने लगाया हो गुंडागर्दी और अपराधियों पर लगाम, आओ हम सब मिलकर करें सम्मान, योगी ने किया है उपयोगी काम
गुरुवार को होने वाले पहले चरण से मतदान से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर ट्वीट की है और कहा कि चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित हैं। इसी पोस्ट को कंगना ने भी दोहराया है। कंगना के इस पोस्ट कर तरह तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक कंगना खुलकर अपनी बात कहती नजर आती हैं। इस वजह से बॉलीवुड के साथ राजीतिक गलियारों में भी कंगना की खूब चर्चा होती है। कंगना कई बार भाजपा के समर्थन में भी ट्वीट करती रहती हैं।
केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार देगी बड़ा तोहफा..
फिटमेंट फैक्टर में इजाफा संभव, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी..
देश – विदेश : केंद्रीय कर्मचारियों की लंबे समय से मांग है कि उनके फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी कर दिया जाए। अब रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि नए वित्तीय साल से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर का फैसला हो सकता है। इसमें कहा गया है कि फिटमेंट फैक्टर बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल आएगा।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और बड़ी खबर है। दरअसल, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार जल्द ही उन्हें एक बड़ा तोहफा दे सकती है। जी हां, ऐसा माना जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर बढ़ना लगभग तय हो गया है। ये होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल आएगा।
बढ़ सकता है फिटमेंट फैक्टर..
गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों की लंबे समय से मांग है कि उनके फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी कर दिया जाए। अब रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि नए वित्तीय साल से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर का फैसला हो सकता है। इसके बाद कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में भी जबरदस्त इजाफा होगा। बता दें कि आखिरी बार साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था। इसी साल 7वां वेतन आयोग भी लागू हुआ था। उस समय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी। अब सरकार इस साल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिर बढ़ोतरी कर सकती है।
गंभीरता से विचार कर रही सरकार..
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है और संभावना है कि इसी महीने कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ सकता है। फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है। इस बार अगर फिटमेंट फैक्टर में संभावित बढ़ोतरी होती है तो न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा। यानी सरकारी कर्मचारियों को बेसिक वेतन यानी में सीधे 8000 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी। बता दें कि कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में फिटमेंट फैक्टर का अहम रोल होता है। इस फैक्टर के कारण ही केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में ढाई गुना से अधिक की बढ़ोतरी होती है।
फिटमेंट फैक्टर देगा बड़ा लाभ..
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन भत्तों के अलावा उनके बेसिक सैलरी और फिटमेंट फैक्टर द्वारा तय किया जाता है। यानी इसमें बढ़ोतरी का निर्णय लिया जाता है तो कर्मचारियों को डबल लाभ मिलेगा। इसके अलावा जैसी संभावनाएं जताई जा रही हैं उसके अनुसार, केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते में भी इजाफा हो सकता है। हालांकि, इसमें कितनी बढ़ोतरी होगी और कब इसका एलान होगा यह कहना अभी मुश्किल है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो सकता है।
श्रीनगर में आज गरजेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, बजाएंगे चुनावी बिगुल..
उत्तराखंड : प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत और भाजपा प्रत्याशी डॉ. धन सिंह रावत मौजूद रहेंगे।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर स्थित एनआईटी उत्तराखंड के मैदान में चुनावी सभा को संबोंधित करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यहां भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
पूर्व में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम श्रीकोट स्थित खेल स्टेडियम में प्रस्तावित था। लेकिन मैदान तक पहुंचने की दिक्कत और एसएसबी के अस्थायी हेलीपैड से दूरी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन कर दिया गया। अब जनसभा एसएसबी हेलीपैड के समीप एनआईटी ग्राउंड में होगी।
रैली में ये रहेंगे मौजूद..
जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत और भाजपा प्रत्याशी डॉ. धन सिंह रावत मौजूद रहेंगे।
किसान मोर्चा ने किया प्रधानमंत्री के जनपद आगमन के विरोध का एलान..
तीन कृषि कानूनों की वापसी के समय किए गए वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद ऊधमसिंह नगर आगमन के विरोध का एलान किया है। कहा कि आज देश के सैकड़ों किसानों के ट्रैक्टर दिल्ली में खड़े हैं, जिन्हे रिलीज नहीं किया जा रहा है।
बुधवार को बरेली रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में संयुक्त किसान मोर्चा के तराई किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सलविन्दर सिंह, राष्ट्रीय सिख संगत के जिलाध्यक्ष संतोख सिंह रंधावा व भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कुमाऊंमंडल अध्यक्ष प्रभजोत सिंह ने प्रधानमंत्री के जनपद आगमन का विरोध करने की घोषणा की। कहा कि 13 महीने के आंदोलन के बाद जिस समय कानून वापस लेने की घोषणा प्रधानमंत्री ने की तो एमएसपी लागू करने, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने समेत कई वादे किए गए थे, जो अभी तक पूरे नहीं हुए।
कहा कि भाजपा शासन में जनपद की गदरपुर और सितारगंज चीनी मिलें बंद हुईं, उन्हे चालू करने की ओर कोई कदम नहीं उठाया गया। चेतावनी दी कि इन मुद्दों पर संयुक्त किसान मोर्चा प्रधानमंत्री का विरोध करेगा। इस बारे में मोर्चा की पूरी रणनीति दो दिन में घोषित की जाएगी।
नेता पहुंचे द्वार चुनावी मौसम में, वोटों की दरकार चुनावी मौसम में
उत्तराखंड : हमने निवेदन किया था कि उत्तराखंड में का बा अर्थात उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों अथवा ज्वलंत मुद्दों पर सरकार से सवाल करने की मुद्रा में ही रचनाएं भेजनी है।
उत्तराखंड में का बा के विमर्श में बड़ी संख्या में रचनाएं प्राप्त हो रही हैं। हमने निवेदन किया था कि उत्तराखंड में का बा अर्थात उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों अथवा ज्वलंत मुद्दों पर सरकार से सवाल करने की मुद्रा में ही रचनाएं भेजनी है। कई रचनाएं विषय से भटकी मिल रही हैं। उनका प्रकाशन हम नहीं कर पा रहे। लिहाजा कुछ चुनिंदा रचनाओं का ही प्रकाशन किया जा रहा है।
उत्तराखंड में ‘का बा’ : नेता पहुंचे द्वार चुनावी मौसम में, वोटों की दरकार चुनावी मौसम में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
हमने निवेदन किया था कि उत्तराखंड में का बा अर्थात उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों अथवा ज्वलंत मुद्दों पर सरकार से सवाल करने की मुद्रा में ही रचनाएं भेजनी है।
उत्तराखंड में का बा के विमर्श में बड़ी संख्या में रचनाएं प्राप्त हो रही हैं। हमने निवेदन किया था कि उत्तराखंड में का बा अर्थात उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों अथवा ज्वलंत मुद्दों पर सरकार से सवाल करने की मुद्रा में ही रचनाएं भेजनी है। कई रचनाएं विषय से भटकी मिल रही हैं। उनका प्रकाशन हम नहीं कर पा रहे। लिहाजा कुछ चुनिंदा रचनाओं का ही प्रकाशन किया जा रहा है।
नेता पहुंचे द्वार चुनावी मौसम में
वोटों की दरकार चुनावी मौसम में
सबकी यही पुकार चुनावी मौसम में।
कर दो बेड़ा पार चुनावी मौसम में।
खाकर भी दुत्कार चुनावी मौसम में।
लुटा रहे हैं प्यार चुनावी मौसम में।
नेता पहुंचे द्वार चुनावी मौसम में।
वोटों की दरकार चुनावी मौसम में।
सच को पड़ती मार चुनावी मौसम में।
झूठ भरे हुंकार चुनावी मौसम में।
– सुरेन रावत
कितने चिरागों को बुझा दिया
इस हवा ने तो घर जला दिया
कुछ बेरोजगारी से मरे
कुछ बीमारी से मरे
कुदरत ने ये कैसा कहर बरपा दिया
-कृष्णा धरवान, रुद्रप्रयाग
ज्वलंत मुद्दों पर भेज रहे रचनाएं
रुपया पैसा, दारू, साड़ी, चले यहां हर दांव
गुजर गए फिर पांच बरस फिर आ गया चुनाव
उड़ने लगीं दावतें, अब जलने लगे अलाव
गुजर गए फिर पांच बरस फिर आ गया चुनाव
बेघर और गरीबों के प्रति उमड़ा करुणा भाव
गुजर गए फिर पांच बरस फिर आ गया चुनाव
हर गरीब की थाली में दिखने लगा पुलाव
गुजर गए फिर पांच बरस फिर आ गया चुनाव
-हिमांशु जोशी, चंपावत
पवित्र देवभूमि बा, शूरवीरों की भूमि बा ।
यहां चारों देवालय बा, हिंद मुकुट हिमालय बा ।
संजीवनी बूटी बा, फूलों की घाटी बा ।
स्वास्थ में ऐम्स बा, उद्योग में भेल बा ।
ओली में खेल बा, अकूत वन संपदा बा ।
विद्युत उत्पादन ज्यादा बा, नेक नियति तो सब कुछ बा ।
-महेंद्र कुमार, हरिद्वार
दल वाले दल बदल कर देंगे
जनता को फिर बेदखल कर देंगे।
दल-दल के कीचड़ में न फंसकर।।
निर्दल के कुनबे मे आ जाओ।
जीतने के बाद सरकार में मंत्री बनूंगा।
मुझ पर तुम एक बार भरोसा तो जताओ।
कुछ चहेतों को बांटूंगा कुछ तुम्हें खिलाऊंगा।
लेकिन जनता के विश्वास को बनाएं रखूंगा।
– राममूर्ति सिलवाल
उत्तरकाशी
भापजा सरकार बा
युवा मंत्री धामी बा।
हो रहा विकास बा।
सड़क बिजली पानी बा ।
ऑल वेदर रोड बा।
सैनिकों का सम्मान बा।
चहूं ओर खुशहाली बा।
– रेखा सिंघल, हरिद्वार
कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता..
देश – विदेश : कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। इससे पूर्व 10 से अधिक प्रमुख नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने की कार्रवाई लगातार जारी है। अब दो पूर्व विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। इससे पूर्व 10 से अधिक प्रमुख नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार की अनुशंसा पर पूर्व विधायक तसलीम अहमद को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। तसलीम पार्टी से बगावत कर लक्सर से पार्टी प्रत्याशी अंतरिक्ष सैनी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि 2017 के चुनाव में वह कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी थे।
वहीं वर्ष 2002 में बहादराबाद से बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। दूसरी बड़ी कार्रवाई जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ की अनुशंसा पर पूर्व विधायक नारायण राम आर्य के खिलाफ की गई है। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। आर्य गंगोलीहाट से वर्ष 2002 और वर्ष 2012 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे।
बताया जा रहा है कि इस बार टिकट कटने के बाद से वह लगातार भाजपा के संपर्क में हैं। इसकी वजह से उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। बताते चलें कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव में ताल ठोकने और अन्य पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस अब तक दस से अधिक नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा चुकी है।
