उत्तराखंड

आयुर्वेद विभाग में 82 नये पदों की मंजूरी, सचिव आयुष ने जारी किए आदेश..

आयुर्वेद विभाग में 82 नये पदों की मंजूरी, सचिव आयुष ने जारी किए आदेश..

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में आठ उच्चीकृत आयुर्वेद अस्पतालों के लिए 82 नये पद सृजित करने की मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने आदेश जारी किए हैं। शीघ्र ही विभाग इन पदों पर भर्ती प्रकिया शुरू करेगा। आदेश के अनुसार उच्चीकृत आयुर्वेद अस्पताल झाझरा, माजरा, मुनिकी रेती, चंबा, बड़कोट, कोटद्वार, पौड़ी और पिथौरागढ़ के वड्डा के संचालन के लिए 82 नये पद सृजित किए गए। जिसमें वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, पंचकर्म सहायक, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक, वरिष्ठ व कनिष्ठ सहायक, स्टाफ नर्स के पद शामिल हैं। इसमें झाझरा आयुर्वेद अस्पताल के लिए 11, माजरा में 11, चंबा में 11, मुनिकी रेती में 11, बड़कोट में 11, पौड़ी में पांच, कोटद्वार में 11, पिथौरागढ़ के वड्डा में 11 पद सृजित किए गए। सचिव ने इन पदों को आयुर्वेद सेवा नियमावली के तहत भरने के निर्देश दिए हैं।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *