राष्ट्रीय

भारत बॉयोटेक की नैसल वैक्सीन बूस्टर डोज के रूप में दी जाएगी..

भारत बॉयोटेक की नैसल वैक्सीन बूस्टर डोज के रूप में दी जाएगी..

 

 

 

देश-विदेश: कोरोना महामारी की तीसरी लहर व ओमिक्रॉन के बढ़ते असर के बीच इनसे निपटने के इंतजाम भी तेज हो रहे हैं। ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया (DCGI) की विशेषज्ञ समिति (SEC) ने भारत बॉयोटेक की इंट्रा नैसल (नाक के जरिए दी जाने वाली) वैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

 

भारत बॉयोटेक अब अपनी इस नई कोरोना रोधी वैक्सीन का तीसरे चरण का अध्ययन व बूस्टर खुराक का परीक्षण करेगी। इससे संबंधित नतीजे पेश करने के बाद वैक्सीन को मंजूरी दी जाएगी। तीसरे चरण के परीक्षण के बाद इस नैसल वैक्सीन को कोरोना के बूस्टर डोज के तौर पर आपात इस्तेमाल की इजाजत मिल सकती है।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *