उत्तराखंड

ड्रग केस में भारती सिंह की मुश्किलें बढ़ीं..

ड्रग केस में भारती सिंह की मुश्किलें बढ़ीं..

 

 

 

देश-विदेश: ड्रग केस में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं। जानकारी सामने आ रही हैं कि एनसीबी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों के द्वारा कपल के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। आपको बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही एनसीबी ने हर पहलू की जांच की थी और इस दौरान ड्रग का एंगल भी निकलकर सामने आया था, जिसके बाद कई स्टार्स के नाम सामने आए थे। उनमे से एक कॉमेडियन भारती सिंह थीं।

जब ड्रग केस में भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का नाम सामने आया था, तो हर कोई हैरान रह गया था। एनसीबी ने कॉमेडियन के घर और ऑफिस में छापेमारी की थी और इस दौरान टीम को ड्रग्स भी मिले थे, जिसके बाद हर्ष और भारती दोनों को ज्यूडिशियल कस्टडी में रखा गया था। हालांकि, सिक्योरिटी मनी जमा करने के बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट की तरफ से भारती और हर्ष को जमानत मिल गई थी। फिलहाल लगता है कि ड्रग केस में एक बार फिर से भारती और हर्ष की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

जानकारी के अनुसार दोनों के खिलाफ एनसीबी ने कोर्ट में 200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। उस समय एनसीबी ने दावा किया था कि अभियोजन पक्ष को सुने बिना ही जमानत दे दी गई थी। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद, इस मामले में रिया चक्रवर्ती से लेकर उनके भाई शौविक के अलावा भारती और हर्ष से लेकर श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, दीपिका पादुकोण और रकुल प्रीत जैसी अभिनेत्रियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

 

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *