राष्ट्रीय

नए धमाके के साथ आज होगा ‘बिग बॉस 16’ का आगाज..

नए धमाके के साथ आज होगा ‘बिग बॉस 16’ का आगाज..

 

 

 

 

देश-विदेश: टेलीविजन का चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के 15 सीजन बीत चुके हैं, लेकिन फिर भी फैंस हर साल बेताबी से इसके नए सीजन का इंतजार करते रहते हैं। इसी क्रम में इस साल होने वाले इस शो के लिए दर्शकों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। शो का 16वां सीजन आज रात से शुरू होने जा रहा है।

 

आपको बता दे कि बिग बॉस 16 आज से अपने नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी कर रहा है। कलर्स चैनल पर इस शो का आज यानी 1 अक्टूबर को सलमान खान के साथ प्रीमियर होने जा रहा है। इसके बाद अगले 3 महीने तक यह शो दर्शकों का मनोरंजन करने वाला है। शो का हर सीजन किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहता है। ऐसे में यह नया सीजन क्या धमाल करता है यह देखना दिलचस्प होगा। बिग बॉस के बीते सीजन्स से अलग शो के इस सीजन में दर्शकों को कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलने वाले हैं।

 

सोशल मीडिया पर सामने आए शो के प्रोमो वीडियो को देख यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शो का यह सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है। जैसाकि शो के प्रोमो में बताया गया है कि इस बार खुद बिग बॉस इस खेल में शामिल होने वाले हैं। ऐसे में शो में काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। खबरों की माने तो बिग बॉस 16 में कोई नियम नहीं होगा। शो के इस नए कॉन्सेप्ट के बारे में जान कर अब हर कोई काफी उत्साहित है।

 

दर्शक बिग बॉस 16 को रोजाना सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। जबकि वीकएंड यानी शनिवार और रविवार भी शो रात 9.30 बजे से प्रसारित होगा। इसके अलावा शो को हर हफ्ते के 5 दिन रात 9.30 बजे और वीकएंड पर 9 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट ऐप पर भी देख सकते हैं। वहीं, शो में इस सीजन नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स की बात करें तो अब्दु रॉजिक, सुंबुल तौकीर खान, निम्रिन कौर, गौतम विज जैसे कलाकार बिग बॉस के घर में कैद होने वाले हैं।

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *