उत्तराखंड

उत्तराखंड के स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी, ईगास पर भी रहेगा अवकाश

उत्तराखंड के स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी, ईगास पर भी रहेगा अवकाश..

 

उत्तराखंड: लोकपर्व ईगास बग्वाल के चलते उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में लगातार दूसरे साल 2023 में अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में नए साल की छुट्टी का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस वर्ष 37 दिन स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश रहे। साथ ही अगले वर्ष के लिए 40 दिन का अवकाश निर्धारित किया गया है। माध्यमिक शिक्षा के अपर निदेशक रामकृष्ण उनियाल ने स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। 19 नवंबर 2023 को छठ पूजा के उपलक्ष्य में तथा 23 नवंबर 2023 को इगास बग्वाल के उपलक्ष्य में स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों में 26 दिसंबर से रहेगी सर्दियों की छुट्टी

शिक्षा विभाग की ओर से नए साल 2023 में सर्दियों और गर्मियों की छुट्टी को लेकर आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक सर्दियों में पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों में 26 दिसंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक छुट्टी रहेगी। मैदानी क्षेत्र के स्कूलों में एक जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक छुट्टी रहेगी। गर्मियों में पर्वतीय क्षेत्र के स्कूल 20 से 30 जून 2023 तक बंद रहेंगे एवं मैदानी क्षेत्र के स्कूलों में 27 मई से 30 जून 2023 तक छुट्टी रहेगी।

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *