जानिए मनरेगा योजना के लिए बजट घटाने के आरोप कितने सही..
देश-विदेश: केंद्र सरकार ने 2005 में जब मनरेगा योजना की शुरुआत की थी, यह असंगठित श्रमिकों के बीच बहुत लोकप्रिय हुई थी। अपने घर के आसपास काम के अवसर पाने के कारण श्रमिकों में इसे लेकर बहुत उत्साह देखा गया। आरोप यहां तक हैं कि शहरों और पंजाब जैसे राज्यों में काम करने के लिए श्रमिकों की कमी होने लगी, क्योंकि श्रमिकों ने अपने घरों के आसपास अपेक्षाकृत कम पारिश्रमिक में भी काम करने को ज्यादा बेहतर समझा।
लेकिन समय के साथ परिस्थितियां बदल रही हैं और एक बार फिर रोजगार की तलाश में श्रमिक शहरों की ओर रुख करने लगे हैं। संभवतः यही कारण है कि मनरेगा योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले श्रमिकों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है।
राष्ट्रीय स्तर पर मनरेगा योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड श्रमिकों में से केवल आधे श्रमिक ही सक्रिय रह गए हैं। कई राज्य आवंटित धनराशि का उपयोग तक नहीं कर पा रहे हैं। इसके कारण सरकार ने इसके लिए आवंटित धनराशि को कम कर दिया। आरोप है कि मनरेगा योजना के कम लोकप्रिय होने के पीछे मुख्य वजह इसके फंड का सही तरीके से अमल में न लाया भी है। श्रमिकों की शिकायत है कि 15 दिन में पारिश्रमिक मिल जाने के बाद भी उन्हें समय से पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है।
श्रमिकों की कितनी संख्या सक्रिय..
द महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट 2005 की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार देश में कुल 27.74 करोड़ श्रमिकों ने इस योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराया है। लेकिन इस समय केवल 14.26 करोड़ श्रमिक ही सक्रिय हैं। यह कुल श्रमिकों की लगभग आधी संख्या है। राज्यों के स्तर पर भी लगभग यही अनुपात देखने को मिलता है। उत्तर प्रदेश में कुल 2.87 करोड़ रजिस्टर्ड श्रमिकों में 1.50 करोड़ सक्रिय हैं, तो पश्चिम बंगाल के 2.61 करोड़ श्रमिकों में 1.39 करोड़ श्रमिक सक्रिय हैं।
बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान भी मनरेगा के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराने वाले श्रमिकों के मामले में सबसे आगे हैं, लेकिन इन राज्यों में भी सक्रिय श्रमिकों की संख्या लगभग आधी ही है। चूंकि, जब श्रमिकों के पास बाजार में अन्यत्र काम उपलब्ध नहीं होता है, तब वे इसके अंतर्गत कार्य करने के लिए आवेदन करते हैं, सक्रिय श्रमिकों की संख्या घटती-बढ़ती रहती है।
श्रमिकों का प्रदर्शन
असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस (KKC) के नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रबल प्रताप शाही का कहना हैं कि देश भर से आए हजारों मनरेगा श्रमिकों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 25 अप्रैल को प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता कम कर रही है। श्रमिकों को केवल 25-30 दिन का औसतन काम दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि सरकार इस योजना को धीरे-धीरे बंद करना चाहती है।
प्रबल प्रताप शाही ने कहा कि मनरेगा योजना कोरोना काल में श्रमिकों के लिए वरदान की तरह साबित हुई। शहरों से घरों को लौटे श्रमिकों ने इसके माध्यम से धन कमाया और अपना परिवार चलाने में सफलता पाई। 2020-21 की महामारी के दौरान इस योजना के लिए 1,11,500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। वर्ष 2021-22 के लिए 73,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे और यह 20-21 के संशोधित अनुमान 1,11,500 करोड़ रुपये से 34.5 फीसदी कम था। अनुमान है कि इस योजना से करीब 15 करोड़ परिवार जुड़े हुए हैं। आरोप है कि फंड की भारी कटौती के कारण इन परिवारों को 100 दिन का अधिकार नहीं मिल पा रहा है। मौजूदा बजट पूरे साल में औसतन 26 दिन का ही काम दे सकता है।
मनरेगा श्रमिकों की तीन मांगें..
1- मनरेगा श्रमिकों का दैनिक पारिश्रमिक बढ़ाकर 450 रुपये प्रतिदिन किया जाए।
2- मनरेगा श्रमिकों को वर्ष भर में 100 दिन के स्थान पर 150 दिन न्यूनतम कार्य करने की अनुमति दी जाए।
3- मनरेगा योजना के अंतर्गत केंद्र द्वारा स्वीकृत धनराशि 60 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर तीन लाख करोड़ किया जाए।
सहायता कम नहीं हुई- भाजपा
आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि सच्चाई यह है कि पिछले वर्ष के बजट अनुमान की तुलना में सरकार ने इस योजना के लिए ज्यादा धन आवंटित किया है। कोविड काल में इस योजना के लिए अतिरिक्त 34 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई थी। चूंकि, यह एक आपातकालीन सहायता थी, कोरोना काल के बाद इसे बंद कर दिया गया। लेकिन यह कहना सही नहीं है कि इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता कम की गई।
केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिकों के लिए बायोमेट्रिक पहचान अनिवार्य कर दिया है। श्रमिकों का पैसा सीधे उनके खातों में डालने की सुविधा दी गई है। इससे फर्जी श्रमिकों की संख्या में तेजी से कमी आई है। फर्जीवाड़ा कर श्रमिकों के नाम पर पैसा लेने वाले अनेक लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है और कई लोगों को जेल जाना पड़ा है। इससे भी श्रमिकों की कुल दिखने वाली संख्या में कमी आई है, जबकि इसका लाभ असली और इसके हकदार श्रमिकों को मिल रहा है।
कपाट खुलते ही केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी..
बाबा केदार से मांगा प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद..
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी बाबा के द्वार पर शीश नवाया। सीएम धामी को सुबह कपाट खुलने के समय बाबा केदार के धाम पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वे धाम नहीं पहुंच पाए। इसके बाद मौसम ठीक होते ही सीएम केदारनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद बाबा केदार से मांगा।
तीर्थयात्रियों को मिलेंगी सारी सुविधाएं..
सीएम धामी का कहना हैं कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सभी श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ देव दर्शन की सुविधा मिले। इसकी भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने भगवान केदारनाथ से सभी की मनोकामना पूर्ण करने की भी प्रार्थना की है। सीएम ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा में गत वर्ष की अपेक्षा अधिक श्रद्धालु प्रदेश में आकर चारों धामों के दर्शन कर पुण्य के भागी बनेंगे।
पीएम मोदी ने बुलाई उच्च-स्तरीय बैठक, सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा की होगी समीक्षा..
देश-विदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह युद्ध प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। पीएम इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वहां से देश के लोगों को सुरक्षित निकालने पर चर्चा होगी। गौरतलब है, सूडान में सेना व रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच जारी गृहयुद्ध को लेकर मंगलवार देर शाम को दोनों पक्षों ने 24 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमति जताई थी, लेकिन बहुत जल्द यह युद्धविराम टूट गया। बुधवार को पांचवें दिन तक देश में डब्ल्यूएचओ ने 270 मौतों की बात कही जबकि 2,600 से ज्यादा घायल बताए थे।
इस बीच, वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भारत पूरे मामले पर करीबी नजर रखे हुए है और विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई व सऊदी अरब से वार्ता कर समन्वय शुरू कर दिया है। गोलाबारी व हवाई हमलों ने राजधानी खारतूम और नील नदी के ओमडुरमैन शहर को हिलाकर रख दिया है। देश में किसी अनजान जगह पर 31 भारतीयों के फंसे होने की खबरें भी हैं।
भारतीयों की सुरक्षा पर जयशंकर ने चार देशों से चर्चा के बाद ट्वीट किया कि सऊदी अरब के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान का शुक्रिया, जो हमारे संपर्क में हैं। उन्हें सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान व ब्रिटेन-अमेरिका से भी व्यावहारिक समर्थन का आश्वासन मिला है।
हालात बेकाबू, शवों की सही गिनती तक नहीं..हताहतों की निगरानी करने वाले सूडान डॉक्टर्स सिंडिकेट ने कहा कि यहां सैकड़ों लोग मारे गए हैं। कई शव सड़कों पर पड़े हैं लेकिन उन तक पहुंच न बन पाने के कारण सही गिनती नहीं हो रही।
इस दिन को ओटीटी पर गूंजेगी सोनाक्षी की ‘दहाड़’ की दहाड़..
दमदार पुलिस ऑफिसर के किरदार में आएंगी नजर..
देश-विदेश: सोनाक्षी सिन्हा हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा हैं। वह अपनी एक से बढ़कर एक फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करती रहती हैं। सोनाक्षी ने अपनी कातिल मुस्कान के जरिए फैंस के दिलों में जगह बनाती रहती हैं। अभिनेत्री अपनी आने वाली वेब सीरीज दहाड़ को लेकर इन दिनों चर्चा में छाई हुईं हैं। दहाड़ के जरिए अभिनेत्री ओटीटी पर डेब्यू करने की तैयारी में हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि इस वेब सीरीज का प्रीमियर बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा। अब इस वेब सीरीज की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
इस तारीख को होगी रिलीज..
बता दे कि प्राइम वीडियो ने आज अपने क्राइम ड्रामा ओरिजिनल सीरीज, दहाड़ के लॉन्च की घोषणा की। इस साल की शुरुआत में द बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर करने वाली पहली भारतीय सीरीज बनने के बाद अब दहाड़ का प्रीमियर 12 मई, 2023 को प्राइम वीडियो पर होगा। यह सीरीज रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा बनाई गई है, जिसे एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर द्वारा निर्मित है।
पुलिसवाली के किरदार में दिखेंगी सोनाक्षी..
इस वेब सीरीज सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह मुख्य भूमिका में हैं। दहाड़ का निर्देशन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने मिलकर किया है। इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाली हैं, जो कि एक भयानक हत्या के मामले को एक अपराधी के साथ मिलकर सुलझाने का प्रयास करती हैं।
क्या है इसकी कहानी..
सीरीज की स्टोरी राजस्थान के छोटे से शहर पर बेस्ड होगी, जहां पब्लिक टॉयलेट्स में कई औरतों की लाश पाई जाती है। तब इस केस को सॉल्व करने की जिम्मेदारी सोनाक्षी सिन्हा निभाती को दी जाती है। पहले तो ये मौतें आत्महत्या लगती हैं, लेकिन जैसे-जैसे मामले सामने आते हैं, अंजलि (सोनाक्षी) को शक होने लगता है कि यह एक सीरियल किलर का काम है जो कि खुलेआम घूम रहा है। इसके बाद पुलिस और अपराधी के बीच चूहे-बिल्ली का खेल शुरू होता है।
रितेश-जेनेलिया की ‘वेड’ थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार..
देश-विदेश: अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा की सुपरहिट मराठी फिल्म ‘वेड’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि फिल्म ‘वेड’ हिंदी भाषा में भी स्ट्रीम होगी। रोमांटिक ड्रामा ‘वेड’ को सिनेमाघरों में दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अब वह ओटीटी के जरिए फैंस का दिल जीतने आ रही है।
‘वेड’ अभिनेता रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। फिल्म ने भारत में 10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बहुत ही मजबूत ओपनिंग वीकेंड हासिल किया था, जो किसी भी मराठी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है। मार्च में ‘वेड’ ने अकेले भारत में 61 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इसकी दुनिया भर में कमाई 73 करोड़ रुपये है, जो इसे 2016 की ब्लॉकबस्टर ‘सैराट’ के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बनाती है। इसे व्यापार विशेषज्ञों ने मराठी सिनेमा में ‘ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर’ करार दिया था।
आज (13 अप्रैल) गुरुवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने घोषणा की कि फिल्म ‘वेड’ 28 अप्रैल से स्ट्रीम होगी। स्ट्रीमर ने घोषणा के साथ सोशल मीडिया पर फिल्म का एक ट्रेलर और कैप्शन में फिल्म की टैग लाइन भी साझा की। रितेश और जेनेलिया की मुख्य भूमिकाओं वाली ‘वेड’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मराठी के साथ-साथ हिंदी में भी स्ट्रीम होगी।
वेड’ में रितेश और जेनेलिया के साथ अशोक सराफ और जिया शंकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह साल 2019 में आई तेलुगू रोमांटिक-ड्रामा ‘माजिली’ की रीमेक है। तेलुगू मूल फिल्म में अभिनेता नागा चैतन्य और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
‘वेड’ एक मोहभंग आकांक्षी क्रिकेटर की कहानी है, जो जीवन के कठिन दौर से गुजरता है और उसे शराब की लत लग जाती है। वह अपने प्यार के लिए कैसे लड़ता है, यह दर्शकों को फिल्म में देखना होगा। इस फिल्म में सलमान खान का एक गाने में कैमियो भी था।
शांतनु और तान्या की ‘टूथ परी’ का ट्रेलर जारी..
खूनी खेल में तब्दील हुई वैम्पायर लव स्टोरी..
देश-विदेश: बॉलीवुड अभिनेता शांतनु महेश्वरी अपनी फिल्मों और डांस को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। शांतनु अपनी आने वाली नई वेब सीरीज ‘टूथ परी’ को लेकर चर्चा में हैं। बीते महीने सीरीज का टीजर जारी किया गया था, जिसे देख दर्शक उत्साहित थे। अब ‘टूथ परी’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो रोमांच और रोमांस की कहानी को बयां करता है।
सीरीज का ट्रेलर
सीरीज के ट्रेलर की शुरुआत डेंटिस्ट डॉ. रॉट के क्लीनिक से होती है, जहां तान्या अपना दांत लेकर पहुंचती है। मुलाकात के बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। दोनों की प्रेम कहानी आगे बढ़ती है, तभी शांतनु को पता चलता है कि तान्या वैम्पायर है। वह तान्या से डरने लगते हैं, लेकिन तान्या भरोसा दिलाती हैं कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।
हॉरर सीन्स का तड़का..
दोनों की प्रेम कहानी बढ़ते हुए शादी तक बात पहुंची। एक तरफ शांतनु का परिवार शादी के लिए राजी हो जाता है। दूसरी तरफ तान्या की दुनिया में शांतनु के लिए कोई जगह नहीं है, जिसके बाद तान्या का वैम्पायर वाला विकराल रूप सामने आ जाता है। फिर, शुरू होती है हॉरर सीन्स और खूनी खेल की रोमांचक कहानी।
इस दिन रिलीज होगी सीरीज..
आपको बता दें कि ‘टूथ परी’ को बंगाली डायरेक्टर प्रतीम दासगुप्ता ने निर्देशित किया है। इस सीरीज की कहानी कोलकाता के परिवेश पर आधारित है। इस फिल्म में शांतनु के साथ सिकंदर खेर, आदिल हुसैन, रेवती, सास्वत चटर्जी, तिलोत्तमा शोम और अन्य कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह वेब सीरीज 20 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
भारत में 230 दिन के उच्चतम स्तर पर कोरोना के आंकड़े..
सक्रिय मामले 44 हजार के पार..
देश-विदेश: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार 158 नए केस मिले हैं। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हजार 998 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह यह आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार भारत में कोरोना संक्रमण की दैनिक दर 4.42 फीसदी और साप्ताहिक दर 4.02 प्रतिशत है।
देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या कुल मामलों का 0.10 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 98.71 प्रतिशत है। भारत में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,035 हो गई है। अभी तक कुल 4,42,10,127 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,24,653 खुराक लगाई जा चुकी हैं।
सात दिन के अंदर 42 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े..
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले सात दिन के अंदर देश में 42 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच, 97 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। मंगलवार को एक दिन के अंदर सात हजार 830 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जो कि 223 दिन में सबसे ज्यादा हैं। इसी के साथ देश में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 40 हजार के पार हो गई है। अब देश में 40 हजार 215 मरीज ऐसे हैं, जो संक्रमित हैं। ये या तो अस्पताल में भर्ती हैं या फिर घर पर रहकर अपना इलाज करा रहे हैं।
क्या यह चौथी लहर की आहट है..
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर, गोरखपुर के निदेशक डॉ. रजनीकांत से हमने यही सवाल किया। उन्होंने कहा, ‘अभी चौथी लहर की कोई आहट नहीं है। देश में ज्यादातर लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है।
इसलिए डरने की नहीं बल्कि बचाव की जरूरत है। प्रिवेंशन के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। डॉ. रजनीकांत का कहना हैं कि ‘हर किसी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। अगर किसी में कोई लक्षण मिलता है तो उसे तुरंत जांच करवाना चाहिए। इसके अलावा लक्षण मिलने पर मास्क जरूर पहनें।
शाहरुख की फिल्म में कैमियो रोल करते नजर आएंगे अल्लू अर्जुन..
देश-विदेश: साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी आगामी फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ समय पहले खबर आ रही थी कि अल्लू ने शाहरुख की फिल्म जवान का ऑफर ठुकरा दिया है, लेकिन इसी बीच एक बार फिर उनका नाम फिल्म जवान को लेकर सामने आ रहा है। खबर यह भी आ रही है कि अल्लू ने इस फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है , लेकिन अभी तक यह कंफर्म नहीं है कि अल्लू इस फिल्म का हिस्सा होंगे या नहीं।
फिल्म ‘जवान’ का हिस्सा होंगे अल्लू..
साउथ के पुष्पा यानी अल्लू को हिंदी दर्शक काफी अरसे से बॉलीवुड फिल्मों में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म जवान को लेकर जब अल्लू का नाम सामने आया था तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था, लेकिन बाद में यह भी खबर आने लगी थी कि अल्लू यह फिल्म नहीं कर रहे हैं। हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि अल्लू शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ में कैमियो रोल करते नजर आएंगे और उन्होंने गुपचुप तरीके से कुछ सीन्स को शूट भी पूरा कर लिया है।
अल्लू ने पूरी की शूटिंग..
आपको बता दे कि पिछले दिनों अल्लू मुंबई गए थे और अभिनेता वहां किसी और काम से नहीं बल्कि इस फिल्म के कैमियो शूट के लिए गए थे। खबरों की मानें तो ईद के मौके पर इस फिल्म का टीजर रिलीज होगी, जिसमें अल्लू अर्जुन भी नजर आएंगे। यही नहीं, आपको बता दें कि इसी दिन भाईजान यानी सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ईद के दिन रिलीज होगा टीजर..
आपको बता दें कि शाहरुख खान और नयनतारा के साथ ही इस फिल्म में विजय सेतुपति, प्रियामणि, योगी बाबू और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 2 जून 2022 को रिलीज होगी। वहीं बात करें अल्लू की तो बता दे कि ‘पुष्पा 2’ फिलहाल पोस्टपोन हो चुकी है और 2024 में रिलीज होगी।
जल्द ही टीवी पर दिखेगा ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का जलवा..
ये नामी कंटेस्टेंट हैं शो का हिस्सा..
देश-विदेश: कलर्स टीवी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन पिछले काफी वक्त से चर्चा बटोर रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट हर नए दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर KK13 से जुड़ी अपडेट सामने आई है। खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 को लेकर अब तक टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स के शामिल होने की खबर सुनने को मिल चुकी है।
हालांकि, कुछ सेलेब्स ने शो में अपनी एंट्री की अफवाह पर चुप्पी तोड़ते हुए फैंस को सच बताया। खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर सबसे ज्यादा ध्यान बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स खींच रहे हैं। बीबी 16 में कुछ कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। इनकी पॉपुलैरिटी शो खत्म होते-होते इतनी बढ़ गई कि अब फैंस अपने फेवरेट्स को एक बार फिर देखना चाहते हैं और लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट्स आ सकते है नजर..
खतरों के खिलाड़ी 13 में बिग बॉस 16 से शिव ठाकरे, सुंबुल तौकीर, प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता, अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा के शामिल होने की खबरें आ चुकी है। अब इस लिस्ट में कुछ और पॉपुलर स्टार्स के नाम शामिल हो गए हैं। हालांकि, शो के मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।
ये सितारे आएंगे नजर..
रियलिटी शोज से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले एक पेज ने इंस्टाग्राम पर अपडेट शेयर की है। जानकारी के अनुसार, खतरों के खिलाड़ी 13 में बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स के अलावा मोहसिन खान, मुनव्वर फारुकी, सुरभि ज्योति, उल्का गुप्ता, सुरभि चंदाना, अंजलि अरोड़ा, नकुल मेहता, धीरज धूपर, शरद मल्होत्रा, इरिका फर्नांडिस, दिशा परमार, प्रिंस नरूला, आसिम रियाज, उर्फी जावेद और सनाया ईरानी का नाम शामिल है। हालांकि, अभी शो के मेकर्स की तरफ से अधिकारिक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।
आम आदमी पार्टी बनी राष्ट्रीय पार्टी,केजरीवाल ने जेल में बंद सिसोदिया-जैन को किया याद..
देश-विदेश: आम आदमी पार्टी को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल चुका है। चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को किए गए एलान के बाद से आम आदमी पार्टी बेहद उत्साहित है और उसके कार्यकर्ता लगातार जश्न मना रहे हैं। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और देश की जनता का शुक्रिया अदा किया और कहा कि राष्ट्रीय पार्टी बनना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हमारी पार्टी ने देश को नई दिशा दी है। केजरीवाल ने अपने आलोचकों को भी तहेदिल से बधाई दी है।
पहले हमारे पास न पैसे थे न लोग, आज लोग बहुत हैं लेकिन पैसे..
उन्होंने कहा जब हमने शुरू किया था तब पैसे नहीं थे लोग नहीं थे, अब भी पैसे नहीं थे लेकिन आदमी बहुत हैं। केजरीवाल ने कहा कि आज सोचता हूं तो लगता है कि हमारी कोई औकात नहीं लेकिन हम कहां से कहां पहुंचे, इसका मतलब भगवान हमसे देश के लिए कुछ कराना चाहता है। हम तो निमित्त मात्र हैं। केजरीवाल ने कहा कि आज इस मौके पर मनीष और जैन जी की बहुत याद आ रही है। वो होते तो इस मौके पर चार चांद लग जाते। वो संघर्ष कर रहे हैं, देश के लिए हम सबके लिए। इस वक्त देश की सभी राष्ट्रविरोधी ताकतें जो इस देश का भला नहीं चाहतीं, जो देश की तरक्की नहीं चाहतीं, वो आम आदमी पार्टी को रोक रही हैं।
‘मनीष सिसोदिया का क्या कसूर है?’
मनीष सिसोदिया का क्या कसूर है? केजरीवाल ने इस दौरान एक सरकारी स्कूल का किस्सा सुनाया कि वो सरकारी है लेकिन वहां फ्रेंच, स्पेनिश, जापानी और जर्मन भाषा पढ़ाई जाती है। मेरी पढ़ाई भी बड़े स्कूल में हुई लेकिन वहां ऐसी सुविधा नहीं थी। तो मनीष सिसोदिया का कसूर है कि उसने गरीब के बच्चों को सपने देखने सिखाए कि सपने देखो। बड़े-बड़े सपने देखो। 75 साल से गरीब का बच्चा बिना अच्छी शिक्षा के रह जाता था और उसको उसने पढ़ने का सपना दिखाया।
जैन साहब क्या कसूर था?
केजरीवाल ने आगे कहा कि जैन साहब का क्या कसूर था कि जो भी इस देश में पैदा हो उसे अच्छी और मुफ्त स्वास्थ्य सेवा मिले। मुफ्त दवा मिले। सरकार गरीब आदमी का इलाज कराएगी। लेकिन सारी राष्ट्रविरोधी ताकतें उनके खिलाफ हो गईं।
केजरीवाल ने सोमवार को कही थी ये बात..
इससे पहले सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग द्वारा आप के राष्ट्रीय पार्टी बनने की घोषणा के बाद ट्वीट किया गया था। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत बहुत बधाई देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहां तक पहुंचाया। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये जिम्मेदारी अच्छे से पूरी करें।
