18 को कर्णप्रयाग में आयोजित पुरानी पेंशन हुंकार रैली को लेकर बैठक..
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग की बैठक में 18 दिसम्बर को कर्णप्रयाग में होने वाली पुरानी पेंशन हुंकार रैली को सफल बनाने पर चर्चा की। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जनपद अध्यक्ष अंकित रौथाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में रैली के लिए रणनीति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मोर्चा के मंडलीय महासचिव नरेश कुमार भट्ट ने कहा कि कर्णप्रयाग की हुंकार रैली उत्तराखंड सरकार को लोकसभा चुनाव से पहले चेतावनी होगी।
उन्होंने गढ़वाल मंडल से हर कार्मिक को बढ़-चढ़ कर रैली में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। प्रांतीय कोषाध्यक्ष रणवीर सिंधवाल ने कहा कि हुंकार रैली पुरानी पेंशन बहाली की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। जनपदीय संरक्षक शंकर भट्ट ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कार्मिकों ने सरकार बदल कर पुरानी पेंशन प्राप्ति का रास्ता पकड़ा है, मगर उत्तराखंड का कार्मिक सड़क से सदन तक सरकार को घेर कर पुरानी पेंशन हासिल करके रहेगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की जिला कार्यकारणी व तीनों ब्लॉकों की कार्यकारणी हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए प्रत्येक विभाग के कार्मिकों को जागरूक करेगी।
जिला मीडिया प्रभारी एवं ऊखीमठ ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश गार्गी ने संयुक्त रूप कहा कि रैली में महिला कार्मिकों की अधिकतम भागेदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ जनपद रुद्रप्रयाग अध्यक्ष नरेश कुमार भट्ट ने राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा को राजकीय शिक्षक संघ का पूर्ण समर्थन प्रदान किया। इस मौके पर एनपीएस के तहत सेवानिवृत कार्मिक खेम सिंह रावत ने ऐलान किया कि वह अपनी एक महीने की पेंशन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और जनपद के विधायक को सौंपेंगे कि वह इस राशि से एक महीने अपना घर चलाकर देखें। राजकीय शिक्षक संघ जनपद रुद्रप्रयाग से जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भट्ट, उपाध्यक्ष शीशपाल पंवार ने पुरानी पेंशन हुंकार रैली को पूर्ण समर्थन प्रदान किया।
मिनिस्ट्रियल फेडरेशन जिलाध्यक्ष रणजीत गुसाईं, जिला महामंत्री सुखदेव सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष अंकित रावत, सदस्य भरोसी भारती ने सामूहिक रूप से पुरानी पेंशन हुंकार रैली को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि पुरानी पेंशन योजना जरूरी है। बैठक का संचालन जिला मंत्री अंकुश नौटियाल ने किया। बैठक को जखोली ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण घिल्डियाल, राजकीय शिक्षक संघ उपाध्यक्ष शीशपाल पंवार, आशीष शुक्ला, विरेंद्र बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष रणवीर पंवार, प्रमोद जगवाण, खेम सिंह रावत, सुधांशु बेंजवाल आदि ने संबोधित किया।
हरिद्वार में अपहृत आठ माह के बच्चे को पुलिस ने किया बरामद..
मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया था हरिद्वार में बच्चे के अपहरण पर सख्त रुख..
एसएसपी हरिद्वार को बच्चे की बरामदगी हेतु कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए गए थे।
उत्तराखंड: हरिद्वार में अपहृत आठ माह के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बच्चे के अपहरण संबंधी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार एसएसपी को जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाये जाने के निर्देश दिये थे।
हरिद्वार पुलिस ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी खंगालने के साथ ही विभिन्न मुखबिर तंत्र, मीडिया, जनता के मध्य सूचना प्रचारित प्रसारित की।
इसका परिणाम भी देखने को मिला और बच्चे के संबंध में जानकारी मिलने पर 8 माह के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। अन्य कार्यवाही जारी है।
इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज..
देश-विदेश: कई लोग सिनेमाघरों में बैठकर फिल्मों का मजा नहीं ले पाते हैं। वे घर बैठे ही रोमांचक शो और फिल्में देखना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जो ओटीटी पर पसंदीदा वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते हैं। अब उनके इंतजार पर विराम लगने वाला है। दर्शकों के लिए दिसंबर का यह दूसरा हफ्ता धमाकेदार साबित होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली है। चलिए आपको बताते हैं कि कौन से फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होने वाली हैं?
ब्लर
तापसी पन्नू की फिल्म ‘ब्लर’ की फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है। हालांकि तापसी पन्नू की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इस बार वे ओटीटी पर अपनी नई फिल्म ‘ब्लर’ के साथ आई हैं। ‘ब्लर’ एक हॉरर फिल्म है। ‘ब्लर’ को 9 दिसंबर को जी फाइव के ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में तापसी पन्नू एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी जुड़वां बहन की हत्या का पता लगाती हैं।
कैट
इस हफ्ते लोगों को ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्म ‘कैट’ भी देखने को मिलेगी। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ‘कैट’ की कहानी पंजाब में नशे के अवैध कारोबार पर आधारित है। यह फिल्म दर्शकों को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 9 दिसंबर को देखने मिलेगी।
‘फाडू: एक लव स्टोरी’
‘फाडू: एक लव स्टोरी’ एक प्रेम कहानी पर आधारित वेब सीरीज है। इसमें एक लड़के को एक लड़की से प्यार हो जाता है। वह लड़की एक कवयित्री है। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन उनकी सोच एक-दूसरे से काफी अलग है। जिंदगी को लेकर दोनों अपनी अलग सोच और समझ रखते हैं। यह वेब सीरीज 9 दिसंबर को सोनी लिव के ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।
सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारियों व वरिष्ठ कांग्रेसियो ने थामा BJP का दामन..
उत्तराखंड: सीएम धामी की मौजूदगी में हरिद्वार के सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारियों व वरिष्ठ कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व पूर्व मुख्यमंत्री सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में कई कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल करवाया गया।
इस मौके पर सीएम धामी ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि दिव्य-भव्य हरिद्वार के साथ श्रेष्ठ उत्तराखंड बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, आप सबके पार्टी में शामिल होने से पार्टी का संगठन अधिक मजबूत होगा और सरकार के कामों को जनता के मध्य पहुंचाने में मदद मिलेगी ।
अब लच्छीवाला टोल प्लाजा पर बनेगा तीन माह का पास..
उत्तराखंड: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर अब प्राईवेट वाहनों का एक माह के स्थान पर तीन माह का पास बनाया जाएगा। टोल प्लाजा लच्छीवाला में प्राईवेट वाहनों के पास को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा और जनप्रतिनिधियों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया।किसान मोर्चे से जुड़े उमेद बोरा का कहना हैं कि उन्होंने दो प्रमुख मांगों को लेकर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि स्थानीय लोगों का फ्री पास होना चाहिए और दूसरा जो हर माह पास बनाने के लिए लोगों को परेशानी होती थी।
उससे लोगों को निजात मिलेगी चाहिए। कहा कि दोनों मांग टोल कर्मियों द्वारा मान ली गई है। कहा कि लच्छीवाला टोल प्लाजा पर अब तीन महीने के पास बनाए जाएंगे। धरना-प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र राणा, बलवीर सिंह, उमेद बोरा, सुरेंद्र खालसा, भारत भूषण, विजय बक्सी, जाहिद अंजुम, गोरव मलहोत्रा, गुरदीप सिंह, उस्मान अली, भगवान सिंह लोधी, शावन राणौर, राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, इन्द्र जीत सिंह, हर्षित आदि मौजूद रहे।
मदन कौशिक को बीजेपी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, मिला ये पद..
उत्तराखंड: बीजेपी पार्टी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। पार्टी ने सक्रिय राजनीति से दूर चल रहे प्रदेश के दिग्गज बीजेपी विधायक मदन कौशिक को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने मदन कौशिक को राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की सूची जारी की है, उसमें तीन नेताओं को कार्यसमिति में और पांच नेताओं को विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। जिसमें बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में मदन कौशिक को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही एक राष्ट्रीय प्रवक्ता भी नियुक्त किया गया है। आपको बता है कि मदन कौशिक वर्तमान में मदन कौशिक हरिद्वार नगर की विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक है। इसके पहले वह उत्तराखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। फिरहाल उनके पास लंबे समय से कोई पद नहीं था। अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सदन मे पारित महिला आरक्षण और धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक पर जन संवाद करेगी भाजपा-चौहान..
उत्तराखंड: भाजपा सदन मे पारित ऐतिहासिक महिला आरक्षण एवं धार्मिक स्वतंत्रता संशोधन विधेयक समेत समस्त विधेयकों की उपयोगिता को लेकर व्यापक पैमाने पर जनता के साथ संवाद बनाने जा रही है । पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट के निर्देश अनुशार पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता व प्रदेश प्रवक्ता सभी जनपदों में जाकर तमाम विधेयकों पर पत्रकार वार्ता कर जनता से संवाद बनाएंगे ।
मनवीर चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का महिलाओं को 30 फीसदी क्षेतिज आरक्षण का कदम प्रदेश में मातृ शक्ति की आर्थिक व सामाजिक सहभागिता की वृद्धि में निर्णायक साबित होगा । इसके साथ धर्मांतरण के खिलाफ कानून को सख्त बनाना जनसांख्यकीय संतुलन कायम रखने व कानून व्यवस्था की दृष्टि से दूरदर्शिता वाला कदम है ।
उन्होंने कहा इसी तरह विधानसभा में पारित जनसरोकारों से जुड़े अन्य विधेयकों की विस्तृत जानकारी व उनसे प्राप्त होने वाले लाभ को जनता के मध्य समन्वित करने की जरूरत पार्टी द्वारा महसूस की गई । इसी उद्देश्य के साथ एक कार्यक्रम के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व प्रदेश प्रवक्ता 6 दिसंबर से 10 दिसंबर तक सभी जिलों में प्रवास कर विषय आधारित पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे ।
पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा पिथौरागढ़, बलवंत भौंर्याल अल्मोड़ा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान टिहरी, देवेन्द्र भसीन रुड़की, प्रदेश प्रवक्ता खजान दास हरिद्वार, सुरेश जोशी नैनीताल(हल्द्वानी) व चंपावत, श्रीमती मधु भट्ट देहरादून ग्रामीण(विकास नगर), कर्नल अजय कोठियाल देहरादून महानगर, विनोद सुयाल ऋषिकेश, हेमंत द्धिवेदी चमोली व रुद्रप्रयाग, वीरेंद्र बिष्ट रुद्रपुर, नवीन ठाकुर काशीपुर, विपिन कैंथोला पौड़ी(श्रीनगर), प्रकाश रावत रानीखेत व बागेश्वर, श्रीमती हनी पाठक उत्तरकाशी, श्रीमती सुनीता विद्यार्थी कोटद्वार में मुख्य वक्ता के रूप में पत्रकारों से रूबरू होंगे।
महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर पार्टी मुख्यालय में जमकर जश्न..
उत्तराखंड: भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद करते हुए पार्टी मुख्यालय में जमकर जश्न मनाया । इस कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला महिलाओं के सशक्तिकरण व संवर्द्धन में मील का पत्थर साबित होगा।
श्रीमती नौटियाल ने विधेयक पास होने पर खुशी जताते हुए कहा कि इस निर्णय से प्रदेश की मातृ शक्ति का विश्वास श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार और पार्टी के प्रति बढ़ा है। उनके इस कदम के लिए समस्त महिला मोर्चा कार्यकर्ता समेत प्रदेश की सभी महिलाएं सरकार का हार्दिक धन्यवाद करती हैं। भाजपा सरकार “सशक्त महिला – समर्थ समाज” की भावना को आत्मसात करते हुए महिला हितों के लिए हमेशा संवेदनशील एवं क्रियाशील रही है। अब इस महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा जो उनको आर्थिक व सामाजिक रुप से और अधिक सशक्त बनाने वाला साबित होगा । भाजपा सरकार हमेशा ही महिला हितों के प्रति संवेदनशील रही है।
महिलाओं का सम्मान अगर कहीं है तो वह केवल भाजपा की सरकार में है। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले इस इस प्रदेश में महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा, जिस पर वह आज खरे उतरे हैं । भाजपा सरकार का यह कदम “सशक्त महिला – समर्थ समाज” की भावना को परिलक्षित करने वाला है ।
इस ऐतिहासिक निर्णय पर सीएम को धन्यवाद देने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी की महिला मोर्चा कार्यकर्ताएं प्रदेश मुख्यालय में एकत्र हुई । इस अवसर पर उन्होंने एक दूसरे को बधाई देते व मिष्ठान खिलाते हुए मुख्यमंत्री धामी व मातृ शक्ति एकता के पक्ष में जबरदस्त नारेबाजी कर उत्साहवर्धन किया ।
इस मौके पर पार्टी राज्यसभा सांसद नरेश बंशल, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रवक्ता श्रीमती मधु भट्ट, श्रीमती विनोद उनियाल, डॉक्टर इंदुबाला, महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती सविता गौड़, श्रीमती मंजु नेगी, श्रीमती सरिता जोशी, श्रीमती लक्ष्मी पंवार, श्रीमती शमीना सिद्दकी समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थी ।
ग्रेजुएट होकर भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल 69 कैडेट को मिला पुरस्कार..
उत्तराखंड: आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) के 69 कैडेट स्नातक होकर भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। अकादमी के चेटवुड ऑडिटोरियम में शुक्रवार को आयोजित एसीसी के 120वें दीक्षांत समारोह में इन कैडेटों ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से उपाधियां प्राप्त कीं। अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल विजय मिश्रा ने कैडेट का उद्घाटन किया। आईएमए में एक साल के प्रशिक्षण के बाद ये कैडेट सेना में अधिकारी के तौर पर भर्ती होंगे। उपाधि पाने वालों में से 38 38 कैडेट कला वर्ग के हैैं। जबकि 31 कैडेट विज्ञान वर्ग से हैं। कमांडेंट ने इन छात्रों को अधिकारियों के रूप में करियर बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं।
10 दिसंबर को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) एक पासिंग आउट परेड की मेजबानी करेगी, जिसमें सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे निरीक्षण अधिकारी होंगे। इस दौरान भारत और अन्य देशों के 344 जेंटलमैन कैडेट बतौर अधिकारी अपने-अपने देश की सेना का अभिन्न अंग बनेंगे। जिसमें दस सहयोगी देशों के 30 कैडेट भी शामिल हैं। इससे पहले शुक्रवार को आईएमए में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया।
इन्हें मिला पुरस्कार
चीफ आफ आर्मी स्टाफ मेडल
स्वर्ण-प्रबीन कुमार सिंह
रजत- आलोक सिंह
कांस्य- मनीष गिरी
कमांडेंट सिल्वर मेडल
सर्विस ट्रेनिंग- प्रबीन कुमार सिंह
कला-आलोक सिंह
विज्ञान- प्रबीन कुमार सिंह
अतिक्रमणकारियों ने की मंदिर क्षेत्र में सेंधमारी, हक-हकूकधारियों और पुजारियों में आक्रोश..
उत्तराखंड: नगर, कस्बों और गांवों को छोड़कर अब अतिक्रमणकारी मठ-मंदिर क्षेत्रों में भी सेंधमारी करने लगे हैं। तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर क्षेत्र में बड़े स्तर पर अतिक्रमण को लेकर भूमि कटान किया गया है। यहां पत्थर के ढेर लगाए गए हैं और अस्थायी टिनशेड भी बनाया गया है। हक-हकूकधारियों व पुजारियों ने प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
बता दे कि तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बीते सात नवंबर को बंद हो गए हैं। इन दिनों यहां सन्नाटा पसरा हुआ है जिसका अतिक्रमणकारी फायदा उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में मंदिर से कुछ पहले पैदल मार्ग किनारे बड़े स्तर पर भूमि का कटान किया गया है। यहां दो-तीन स्थानों पर कटान से निकल रहे पत्थरों के ढेर लगाए गए हैं। साथ ही अस्थायी टिनशेड भी बनाए गए हैं।
वीडियो में हक-हकूकधारी व मंदिर के पुजारी रवींद्र मैठाणी का कहना है कि कपाट बंद होने के बाद मंदिर से जुड़े सभी हक-हकूकधारी, पुजारीगण, व्यापारी अपने-अपने घरों को चले गए थे। बीते 27 नवंबर को वे तुंगनाथ में अपने भवनों की देखरेख के लिए गए थे तो देखा कि वहां बड़े स्तर पर अतिक्रमण हो रहा है। भूूमि का कटान इस तरह से किया गया है कि वहां बने भवनों को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की त्वरित जांच कर अतिक्रमणकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एक वर्ष पूर्व पटवारी कर चुका निरीक्षण
पुजारी रवींद्र मैैठाणी का कहना है कि तुंगनाथ में मैठाणी ब्राह्मण परिवारों की नजूल भूमि है। बीते 10 जून को पंच पुरोहितों ने तुंगनाथ में अतिक्रमण की सूचना एसडीएम ऊखीमठ को दी थी। तब 15 जून को राजस्व उप निरीक्षक ने निरीक्षण किया था और 23 जून को आश्वस्त किया था कि अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की जाएगी लेकिन अतिक्रमण जारी है।
