कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी, सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की..
देश-विदेश: कांग्रेस ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। बता दे कि पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से लिखे गए पत्र में राहुल गांधी की सुरक्षा के बारे में चिंता व्यक्ति की गई है। पत्र में कहा गया है कि दिल्ली में कई जगहों पर राहुल की सुरक्षा में लापरवाही हुई। इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं।
वेणुगोपाल की चिट्ठी में क्या?
कांग्रेस नेता ने कहा- “भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में 24 दिसंबर को पहुंचने के बाद यात्रा की सुरक्षा में कई बार छेड़छाड़ हुई है। दिल्ली पुलिस कई मौकों पर यात्रा में बढ़ती भीड़ को नियंत्रण करने और राहुल गांधी, जिन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिली है, के आसपास सुरक्षा घेरा बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम हुई है। यह स्थिति इतनी गंभीर है कि राहुल गांधी के साथ चल रहे यात्री और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके आसपास घेरा बनाना पड़ता है। जबकि इसी दौरान दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।
वेणुगोपाल ने चिट्ठी में आगे कहा, “इतना ही नहीं भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने वालों को परेशान करने और बड़ी हस्तियों को हिस्सा न लेने देने के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) यात्रा में शामिल होने वाले कई लोगों से पूछताछ कर रहा है। हमने 23 दिसंबर को हरियाणा को सोहना पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें हरियाणा राज्य खुफिया विभाग के एक शरारती तत्व के भारत जोड़ो यात्रा के कंटेनर में अवैध तरीके से घुसने की बात कही गई थी।
चिट्ठी में कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा देश में शांति और भाईचारे के लिए निकाली जा रही है। केंद्र सरकार को इसमें बदले की राजनीति नहीं करनी चाहिए और कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने पर जोर देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी के दो प्रधानमंत्री- इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पहले ही देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी जान कुर्बान कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ में 25 मई 2013 को जीरमघाटी हमले में कांग्रेस का एक पूरा नेतृत्व नक्सल हमले में खत्म हो चुका है।
उत्तराखंड के इस जिले में आज पांचवी तक के सभी स्कूल बंद..
उत्तराखंड: प्रदेश में बढ़ती ठंड, शीतलहर और कोहरे को देखते हुए ऊधमसिंह नगर के डीएम ने जिले के सभी बोर्ड के कक्षा नर्सरी से कक्षा पांच तक के स्कूलों को आज बंद रखने के आदेश जारी किये हैं। ऊधमसिंह नगर के लिए मौसम विभाग के द्वारा 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद ऊधम सिंह नगर जिले के जिलाधिकारी डॉ युगल किशोर पंत ने सरकारी, गैर सरकारी, आंगनवाड़ी केंद्रों कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए 28 दिसम्बर को अवकाश घोषित किया है।
गौरतलब है कि कड़ाके की सर्दी के चलते पूरे उत्तर भारत का बुरा हाल है। इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। आने वाले कुछ दिनों तक उत्तराखंड सहित दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शीत लहर का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। इसी कड़ी में कई प्रदेशों ने स्कूलों में कुछ दिनों के लिए छुट्टी का फैसला किया है।
उत्तरकाशी में आधी रात को भूकंप के झटकों से हिली धरती..
उत्तराखंड: प्रदेश में बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। कभी पिथौरागढ़ तो कभी चमोली में भूकंप के झटकों से धरती डोल रही है। इस बार उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां बुधवार तड़के 2 बजकर 19 मिनट पर भूकंप के झटकों से धरती कांपने लगी। जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकले। जिसके चलते पूरी रात अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल भूकंप से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। बीती रात नेपाल से लेकर उत्तराखंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।
नेपाल में एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप आया भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 थी। हालांकि नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता उत्तरकाशी से काफी अधिक रही। बता दें कि दिसंबर महीने में उत्तराखंड में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। उत्तराखंड आपदा के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। यहां काफी समय लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।
आपको बता दे कि नेपाल के बागलुंग में एक और दो बजे (स्थानीय समय) के बीच भूकंप के झटके आए, हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। नेपाल के बागलुंग में ये भूकंप के झटके ऐसे वक्त में महसूस किए गए, जब लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। नेशनल अर्थक्वैक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर नेपाल के अनुसार बागलुंग जिले में महसूस किए गए झटकों की तीव्रता 4.7 और 5.3 रही। राज्य में पूर्व में आए बड़ी तीव्रता के भूकंप की बात करें तो 1999 में चमोली में आए भूकंप की तीव्रता 6.8, 1991 में उत्तरकाशी में 6.6 और 1980 में धारचूला में 6.1 तीव्रता के भूकंप आ चुके हैं।
समूह ग की इन 8 भर्ती परीक्षाओं पर आज होगा अहम फैसला..
उत्तराखंड: प्रदेश में जहां यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में कार्रवाई जारी है। वहीं राज्य की समूह ग भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि यूकेएसएसएससी की एलटी भर्ती सहित आठ अलग-अलग हजारों भर्तियों पर आज फैसला हो सकता है। इन परीक्षाओं की जांच रिपोर्ट उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को मिल गई है। इन परीक्षाओं का भविष्य तय करने के लिए आज आयोग ने बैठक बुलाई है। जिससे युवाओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
यूकेएसएसएससी की 3600 पदों की आठ भर्तियों को अभी तक रद्द नहीं किया गया हैं। इन भर्तियों को लेकर युवाओं में असंमजस की स्थिती है। ऐसे में युवा इस पर फैसले का इंतजार कर रहे है। बता दें कि कैबिनेट बैठक में चार भर्तियां रद्द तो हुईं, लेकिन आयोग ने इन्हें रद्द नहीं किया था। बाद में शासन ने भी आयोग को ही अपने स्तर से फैसला लेने को कहा था। जांच समिति में हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार जनरल वीके माहेश्वरी और आईटीडीए के टास्क फोर्स के मैनेजर संजय माथुर भी सदस्य हैं। जो इसकी जांच कर रहे है। मामले में जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। जिसपर आज बैठक होने जा रही है।
इन भर्तियों पर होना है फैसला
एलटी भर्ती (1431 पद)
उत्तराखंड वैयक्तिक सहायक (600 पद),
कनिष्ठ सहायक (700 पद),
पुलिस रैंकर्स भर्ती (250 पद),
वाहन चालक भर्ती (164 पद),
कर्मशाला अनुदेशक (157 पद),
मत्स्य निरीक्षक भर्ती (26 पद)
मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती (272 पद)
सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, ईगास पर भी रहेगा अवकाश..
उत्तराखंड: शासन ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक, निर्बंधित और निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इन तीन श्रेणियों में कर्मचारियों को कुल 30 छुट्टियां मिलेंगी, जिनमें से तीन छुट्टियों पर रविवार पड़ रहा है। सार्वजनिक अवकाशों की सूची में अब एगास को भी शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुझाव पर इस वर्ष एगास को सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित किया गया था।
बृहस्पतिवार को सर्वाधिक सात अवकाश
25 सार्वजनिक छुट्टियों की सूची में गुरुवार को सबसे अधिक सात छुट्टियां हैं। बुधवार को कम से कम एक अवकाश रहेगा।दो सार्वजनिक अवकाश पर रविवार है। निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत सामान्य प्रशासन विभाग ने 23 अवकाश घोषित किया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के निर्देशों के अनुसार इन छुट्टियों की घोषणा की गई है। कोषागारों, बैंकों और उप-कोषागारों पर लागू होगा। इनमें वाणिज्यय बैंकों की वार्षिक लेखा बंदी के लिए एक अप्रैल शनिवार को अवकाश तय किया गया है।
इगास को संस्थागत स्वरूप प्रदान कर दिया है : धामी
इस वर्ष जन सहयोग और जन सहभागिता से इगास बूढ़ी दिवाली बहुत उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। यह हमारी संस्कृति के संरक्षण और उन्नति के लिए महत्वपूर्ण है। इस साल सरकारी छुट्टियों की सूची में इगास के त्योहार को शामिल कर हमने इसे औपचारिक रूप दे दिया है।
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती आंसर की जारी..
उत्तराखंड: प्रदेश में लंबे समय के बाद हाल ही में कास्टेबल के 1521 पदों पर भर्ती को हुई परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो गई है। बताया जा रहा है कि आयोग ने इस आंसर की पर ऑनलाइन आपत्तियां मांगी है। उम्मीदवार 1 जनवरी तक अपनी आपत्ति जता सकते है। इन आपत्तियों पर आयोग विचार करने के बाद ही अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।
आपको बता दे कि 18 दिसम्बर , 2022 को आयोजित उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के अन्तर्गत आरक्षी / पी 0 ए 0 सी 0 / आई ० आर ० बी ० / अग्निशामक परीक्षा- 2021 के अन्तर्गत सामान्य हिन्दी सामान्य ज्ञान / सामान्य अध्ययन एवं उत्तराखण्ड से संबंधित विविध ज्ञान की लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र की चारों सीरीज ( A B , C & D ) की उत्तरकुंजी उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://www.psc.uk.gov.inपर जारी कर दी गई है
बताया जा रहा है कि यदि किसी अन्यर्थी को चारों सीरोज के किसी प्रश्न एवं उत्तर विकल्प पर कोई आपत्ति है तो वह आयोग की वेबसाईट पर Online Answer Key Objection हेतु दिये गये लिंक पर जाकर अपनी आपत्तियों को आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार दिनांक : 26 दिसम्बर , 2022 से 01 जनवरी , 2023 ( समय रात्रि के 23:59: 59 बजे तक ) तक दर्ज करा सकते हैं । आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध लिंक Online Answer Key Objection के अतिरिक्त ई – मेल , डाक अथवा अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आपत्तियों एवं अन्तिन तिथि के उपरान्त प्रेषित आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा ।
साहिबजादों के साहस और शौर्य की गाथा जानेगी नई पीढ़ी- सीएम धामी..
उत्तराखंड: वीर बाल दिवस के उपलक्ष में आज उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि यह दिवस हमारी नई पीढ़ी को हमारे साहिबजादों के साहस, शौर्य और उनके पराक्रम से अवगत कराता है।
यह दिवस हमारी नई पीढ़ी को हमारे साहिबजादों के साहस, शौर्य एवं उनके पराक्रम से अवगत कराता है: ऊधमसिंहनगर में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी pic.twitter.com/sNzQqbqAPW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 26, 2022
घनसाली के पूर्व थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मियों, डॉक्टरों, होमगार्डो पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश..
उत्तराखंड: पुलिस कस्टडी में एक व्यक्ति की मौत के मामले में कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि मामले में कोर्ट ने पुलिस की फाइनल खारिज कर दी है। साथ ही कोर्ट ने तत्कालीन घनसाली थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मियों , 3 डॉक्टरों , 2 होमगार्डो पर गैर इरादतन हत्या और साक्ष्य छुपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है।
ये है पूरा मामला
आपको बता दे कि 21 मई 2011 को भिलंगना ब्लाक के सरोप सिंह की चमियाला बाजार में एक महिला से बहस हुई थी । महिला ने उन्हें थप्पड़ मार दिया । आरोप है कि वहां मौजूद होमगार्ड सरोप सिंह को लाठी से पीटते हुए पहले चमियाला चौकी , फिर घनसाली थाने ले गए ।फिर पिलखी स्वास्थ्य केंद्र ले गए , जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । इस मामले में 22 मई 2011 को नई टिहरी कोतवाली में पुलिसकर्मियों और होमगार्ड जवानों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
डाक्टरों पर ये है आरोप
मामले में पुलिस ने वर्ष 2016 में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। बताया जा रहा है कि डाक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं किया । वीडियोग्राफी भी नहीं कराई । जिसपर कोर्ट ने अब मुख्य न्यायिक विनोद कुमार बर्मन की कोर्ट ने तत्कालीन घनसाली थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मियों , 3 डॉक्टरों , 2 होमगार्डो पर मुकदमा चलाने के आदेश दिए हैं। जिसमें पुलिसकर्मियों और होमगार्डों पर गैर इरादतन हत्या , डॉक्टरों पर साक्ष्य छिपाने के आरोप में मुकदमा चलेगा।
इन पर होगा मुकदमा दर्ज
सीजेएम की अदालत ने तत्कालीन व थानाध्यक्ष कमल कुमार लुंठी , एसआई सुरेंद्र चौधरी , हेड कांस्टेबल जय सिंह रावत , कांस्टेबल प्रदीप गिरी व उम्मेद सिंह असवाल , होमगार्ड चैतलाल व शिवचरण के विरुद्ध आईपीसी की धारा 304 के तहत ट्रायल शुरू करने के आदेश दिए । जिला चिकित्सालय बौराड़ी के तत्कालीन डाक्टर डॉ . संजय कर्णवाल , डॉ.संजय कंसल , डॉ.मनोज कुमार बडोनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 201 के तहत केस चलाने के आदेश दिए ।
तीन और मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी जीनोम सीक्वेसिंग,केंद्र से मांगी तीन लाख कोविड वैक्सीन..
उत्तराखंड: राज्य सरकार जल्द ही राजकीय मेडिकल कॉलेज दून के अलावा तीन और मेडिकल कॉलेजों में कोविड संक्रमित सैंपलों के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग लैब स्थापित करेगी। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) दिल्ली को ऐसा करने के लिए पंजीकरण प्राधिकरण के लिए कहा गया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने कोविड टीकाकरण की 3 लाख बूस्टर खुराक का अनुरोध किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के निर्देशन में शुक्रवार को सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की वर्चुअल कॉन्फ्रेंस हुई। जिसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में राज्य की तैयारियों की जानकारी दी। उनका कहना हैं कि प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाने के साथ ही चारों मेडिकल कॉलेजों में जीनोम सीक्वेंसिंग लैब की स्थापना की जा चुकी हैं।
दून मेडिकल कॉलेज में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए परीक्षण किया जा रहा है। सरकार ने बूस्टर डोज अभियान शुरू किया है। इसके लिए राज्य को तीन लाख बूस्टर खुराक की जरूरत है। डॉ. आर.के. बैठक में राजेश, स्वास्थ्य सचिव डॉ. विनीता शाह, एनएचएम की निदेशक डॉ. सरोज नैथानी, डॉ. पंकज सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए थे।
तैयारियों को परखने के लिए 27 दिसंबर को मॉक ड्रिल
बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों को कोविड टीकाकरण दर, आरटीपीसीआर जांच और संक्रमित नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने का अधिकार दिया। 27 दिसंबर को सभी राज्यों के अस्पतालों में उनकी तैयारी का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल कराई जाए। ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन, कर्मचारियों और संसाधनों की कितनी जरूरत होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इस पर सभी राज्यों से रिपोर्ट मांगेगा।
मेडिकल कॉलेजों की लैब में प्रतिदिन 11 हजार आरटीपीसीआर जांच की क्षमता
देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा में राज्य के मेडिकल स्कूलों में प्रतिदिन 11,000 से अधिक आरटीपीसीआर परीक्षण किए जा सकते हैं, जबकि इन मेडिकल स्कूलों में स्थापित जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला में मासिक रूप से 2,000 से अधिक जीनोम अनुक्रमित किए जा सकते हैं। दून मेडिकल कॉलेज में अभी संक्रमित सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है। पंजीकरण के लिए एनसीडीसी की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही हल्द्वानी, अल्मोड़ा और श्रीनगर मेडिकल कॉलेजों में जीनोम सीक्वेंसिंग लैब का संचालन शुरू हो जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के पास 22428 ऑक्सीजन सिलिंडर
कोरोना की तीसरी लहर के लिए सरकार ने चिकित्सा उपकरणों का इंतजाम किया था। राज्य में वर्तमान में 86 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 9743 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और 22428 ऑक्सीजन सिलेंडर संचालित हैं। सरकारी अस्पतालों में भी 1032 वेंटिलेटर, 8189 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड और 762 आईसीयू बेड उपलब्ध हैं। 11 सरकारी पैथोलॉजी लैब में रोजाना करीब 15 हजार आरटीपीसीआर जांच की सुविधा उपलब्ध है।
धामी सरकार ने इन अधिकारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी..
उत्तराखंड: धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में विकास कार्यो की समीक्षा के लिए शासन स्तर पर अफसरों की तैनाती की गई है। जिसके आदेश जारी किए गए है।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में विकास कार्यो की समीक्षा और शासन तथा जनपद के मध्म यथाआवश्यक समन्वय स्थापित किए जाने के लिये के प्रमुख सचिव / सचिवों को जनपद प्रभारी नामित किया गया है।बताया जा रहा है कि आज अपर सचिव रोहित मीणा ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
