भारत में लगातार चौथे दिन बढ़े कोरोना के केस, एक दिन में 8,329 नए मामले आये सामने..
देश-विदेश: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में ही देश में कोरोना के 8,329 नए मामले दर्ज हुए हैं। यह गुरुवार को मिले केसों के मुकाबले करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी है। इसी के साथ यह लगातार चौथा दिन है, जब देश में कोरोना के रोजाना मिलने वाले मामलों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है। जहां सात जून को देश में रोजाना मिलने वाले मामलों का आंकड़ा पांच हजार के पार था, वहीं अब यह संख्या आठ हजार के ऊपर हो गई है।
इसी के साथ भारत में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 40,370 पर पहुंच गई है। हालांकि,पिछले एक दिन में कोरोना से सिर्फ 10 लोगों की मौत हुई है। यानी संक्रमण दर बढ़ने के बावजूद मृत्यु दर नहीं बढ़ी है। बता दे कि भारत में गुरुवार को कोरोना के 7584 केस मिले थे, वहीं बुधवार को रोजाना मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा 7240 था। बीते चार दिनों में रोजाना मिलने वाले मामलों की संख्या लगभग ढाई गुना पहुंच चुकी है।
भारत-बांग्लादेश बस सेवा दो साल बाद फिर शुरू..
देश-विदेश: कोरोना महामारी के कारण भारत और बांग्लादेश के बीच दो साल से बंद पड़ी बस सेवा आज से फिर शुरू हो गई। ढाका-कोलकाता-ढाका बस को ढाका में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पहले 29 मई को दोनों देशों के बीच रेल सेवा फिर से शुरू की गई थी। ट्रेन सेवा मार्च 2020 से कोरोना 19 के चलते निलंबित कर दी गई थी। भारत और बांग्लादेश के बीच दो ट्रेनें चलती हैं। एक बंधन एक्सप्रेस कोलकाता और खुलना के बीच तो दूसरी मैत्री एक्सप्रेस कोलकाता को ढाका से जोड़ती है।
बस सेवा पुन: शुरू होने के मौके पर ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया ‘भारत-बांग्लादेश क्रॉस-बॉर्डर बस सेवाओं की बहाली हो गई है। अगरतला-अखौरा और हरिदासपुर-बेनापोल के माध्यम से भारत-बांग्लादेश बस सेवाएं फिर से शुरू हुईं। ढाका-कोलकाता-ढाका बस को आज सुबह ढाका में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसका मकसद सस्ती और जन-केंद्रित आवाजाही को बढ़ावा देना है।
आपको बता दे कि बांग्लादेश रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीआरटीसी) के अध्यक्ष ताज़ुल इस्लाम ने गुरुवार को बस फिर शुरू किए जाने की पुष्टि की थी। पहली बस ढाका की मोतीझील से शुक्रवार सुबह 7:00 बजे रवाना होगी। बीआरटीसी के अधिकारी का कहना हैं कि पांचवें रूट से बस संचालन शुरू करने पर भी चर्चा चल रही है।
24 घंटे में मिले कोरोना के 7584 नए मामले, 24 की मौत..
देश-विदेश: देश में एक बार फिर कोरोना महामारी के मामले बढ़ने शुरू हो गए है। शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 7584 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 24 मौतों ने भी चिंता बढ़ाई है। पिछले 10 दिनों से लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। गुरुवार को देश में 7240 मरीज मिले थे, इसकी तुलना में शुक्रवार को 344 मरीज ज्यादा मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय केस भी 3769 बढ़कर कुल 36,267 हो गए हैं। वहीं, 24 और मौतों को मिलाकर अब तक कुल मौतें 5,24,747 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 7,584 मरीज बढ़े हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,32,05,106 हो गई है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण भी जारी है। अब तक वैक्सीन की कुल 194.76 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों की 0.08 फीसदी है। देश में महामारी से रिकवरी की दर 98.70 फीसदी है। दैनिक संक्रमण दर 2.26 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.50 फीसदी है। देश में महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,26,44,092 हो गई। कोरोना मृत्यु दर 1.21 फीसदी है।
राजपाल यादव की फिल्म ‘अर्ध’ का नया गाना ‘दम अली’ हुआ रिलीज.
देश-विदेश: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अर्ध’ का नया गाना ‘दम अली’ रिलीज हो गया है। इस गाने को दिव्य कुमार और अमित मिश्रा ने गया है। सुनने में यह गाना काफी अच्छा है और लोगों की जुबान पर चढ़ने लगा है। ‘दम अली’ गाने में राजपाल यादव एक ट्रांसजेंडर बने दिख रहे हैं। इस गाने के जरिए उनके संघर्ष को दिखाने की कोशिश की गई है। आपको बता दे कि यह फिल्म कल यानी शुक्रवार (10 जून) को रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज करने का फैसला लिया है। ‘अर्ध’ में बिग बॉस 14 विनर रूबीना दिलैक भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के साथ रुबीना बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
भाजपा नेता हार्दिक पटेल ने फेसबुक पर अभद्र टिप्पणियों के चलते बंद किया कमेंट बॉक्स..
देश-विदेश: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हार्दिक पटेल को फेसबुक पर अभद्र टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। इसके कारण उन्हें अपना कमेंट बॉक्स बंद करना पड़ा। गुजरात के चर्चित पाटीदार आरक्षण आंदोलन से उभरे नेता हार्दिक पटेल को लगातार धमकियां भी मिल रही थीं, इसलिए उन्हें पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है। आपको बता दे कि हार्दिक पटेल ने मंगलवार को फेसबुक पोस्ट लिखकर लोगों से भाजपा में शामिल होने की अपील की थी। यह गुजरात भाजपा के सदस्यता अभियान के सिलसिले में की गई थी। इसमें सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की थी कि वे मिस्ड कॉल के जरिए भाजपा की सदस्यता लें। अपील के पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हार्दिक पटेल की तस्वीर थी।
150 से ज्यादा अभ्रद टिप्पणियां की गईं..
हार्दिक की यह अपील पोस्ट होते ही उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियों का सिलसिला शुरू हो गया। लोग उनके कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर सवाल उठाने लगे। पोस्ट के नीचे 150 से ज्यादा अभद्र टिप्पणियां की गईं। यह देखकर पटेल को अपना कमेंट बॉक्स बंद करना पड़ा।
गुजरात के बड़े पाटीदार नेता के रूप में उभरे 28 वर्षीय हार्दिक पटेल ने 2 जून को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके पूर्व उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व व नीतियों को लेकर सवाल खड़े किए थे। इस मौके पर हार्दिक ने भाजपा की टोपी धारण की थी। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल व वरिष्ठ नेता नितिन पटेल ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। इस साल दिसंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए हार्दिक का पार्टी में शामिल होना भाजपा के लिए लाभकारी तो कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना गया। अब देखना होगा कि भाजपा आगामी चुनाव में उन्हें कितनी अहमियत देती है
कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को मिली से मारने की धमकी..
देश-विदेश: कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू को वॉट्सऐप पर जान से मारने की धमकी दी गई है। मंगलवार को उन्हें एक संदेश मिला जिसमें लिखा था कि उनका भी वही हस्र होगा जो सिद्धू मूसेवाला का हुआ है। बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के निजी सुरक्षा कर्मचारियों ने इस धमकी की पुष्टि की है। बिट्टू के अलावा बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को भी एक धमकी भरा पत्र मिला था। इस पत्र में लिखा हुआ था, सलमान खान, सलीम खान बहुत जल्द आपका मूसे वाला होगा जीबीएलबी। धमकी वाली चिट्ठी में जीबी और एलबी का मतलब गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई लगाया जा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई को मूसेवाला की हत्या मामले में मुख्य आरोपी माना जा रहा है। हालांकि सलमान को भेजे गए खत से कोई संबंध होने से लॉरेंस बिश्नोई ने इनकार कर दिया है।
राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का अमित शाह ने किया उद्घाटन..
देश-विदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में आज नवनिर्मित राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने संबोधन भी दिया। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी के विजन के अनुसार, राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान आखिरकार अस्तित्व में आ गया है। यह सिर्फ एक संस्था ही नहीं है, लेकिन ऐसे संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका होती है।
शाह का कहना हैं कि दो दर्जन से भी ज़्यादा जनजातीय अनुसंधान संस्थान अलग-अलग नाम से काम कर रहे हैं लेकिन उसको राष्ट्रीय रूप से जोड़ने वाली कड़ी नहीं है। हमारी जनजातीय समाज में बहुत सारी विविधता है। इन विविधताओं को अगर एक कड़ी नहीं जोड़ती है तो समग्र देश के जनजातीय समाज के विकास का सपना अधूरा ही रहता है। आज राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान जो बन रहा है वो एक कड़ी बनने वाला है और हमारी कल्पना का जनजातीय विकास को साकार करने में बड़ी भूमिका निभाने वाला है।
धमकी मिलने के बाद सलमान खान की बढ़ाई गयी सुरक्षा..
देश-विदेश: महाराष्ट्र गृह विभाग ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस वक्त आरा अधिकारी सलमना खान के घर पहुंच चुके हैं। बता दें कि 5 जून को सलमान और सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजा गया था, जिसके बाद अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। वहीं पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। आपको बता दे कि संगीतकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। कथित तौर पर, गायक की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ी हुई थी, जिसके कारण सलमान को भी खतरा बताया गया था।
सिद्धू की हत्या के छह दिनों बाद सलीम खान को रविवार की सुबह करीब 8 बजे धमकी भरा नोट मिला। बता दें कि सलीम खान अक्सर इसी वक्त जॉगिंग के लिए बाहर जाते हैं। लेखक-फिल्म निर्माता को उसी बेंच पर एक पत्र रखा मिला, जिस पर वह आमतौर पर टहलने के बाद बैठते हैं। पत्र में सलमान खान का नाम था। घटना के बाद खान परिवार ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और मामले पर आधिकारिक प्राथमिकी दर्ज कराई।
ट्रेन में भी अब मनपसंद खाना ऑर्डर कर सकेंगे यात्री.
देश-विदेश: ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अब आईआरसीटीसी लजीज, स्वादिष्ट भोजन मुहैया कराएगा। आपको बता दे कि अब यात्री ट्रेनों में सफर के दौरान ही आईआरसीटीसी के मोबाइल ऐन फूड ऑन ट्रैक से लजीज खाने की बुकिंग कर सकेंगे। आईआरसीटीसी यात्रियों को ट्रेन में सीट पर भोजन मुहैया कराएगा। पहले चरण में यह सुविधा नई दिल्ली हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों को मिलेगी, जबकि अगले चरण में देहरादून, लखनऊ, कोलकाता, पटना जैसे स्टेशनों पर सुविधा मिलेगी।
आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आनंद कुमार झा का कहना हैं कि आईआरसीटीसी के मोबाइल एप से भोजन बुक करके डीलक्स थाली, महाराजा थाली, पुरानी दिल्ली वेज बिरयानी, वेज डिमसम, पनीर डिमसम, वोक टॉस नूडल्स, दाल मखनी जैसे खाने-पीने की चीजें मंगाई जा सकेंगी। यात्री यात्रा समय से कम से कम दो घंटे पहले 1323 पर फोन कर अगले स्टेशन पर भोजन मंगा सकते हैं। बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से अब यात्रियों को खानपान के लिए परेशानी नहीं उठानी होगी। यात्री इसका लाभ आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग वेबसाइट http://www.ecatering.irctc.co.in या फूड-ऑन ट्रैक एप पर जाकर लजीज खानपान मंगा सकेंगे।
जानें पहले दिन कितनी कमाई कर सकती हैं अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज..
उत्तराखंड: अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज शुक्रवार यानी कि आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अक्षय, सम्राट पृथ्वीराज का किरदार निभा रहे हैं। बात दे कि अक्षय ने इस फिल्म का खूब जोर-शोर से प्रमोशन किया है। एक्टर के फैंस को भी इस फिल्म से बेहद उम्मीद है। अब अक्षय की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन की रिपोर्ट आई है। बता दें कि सम्राट पृथ्वीराज 3750 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। गुरुवार सुबह तक पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपॉलिस में 17 हजार टिकट्स बुक हुई हैं। फिल्म की टिकट्स, भूल भुलैया 2 की बिकी टिक्ट्स से कम हैं। भूल भुलैया 2 की गुरुवार सुबह तक 45000 टिकट्स बिकी थीं।
पहले दिन कितनी हो सकती कमाई
जानकारी के अनुसार फिल्म पहले दिन 10-11 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। फिल्म की कमाई बच्चन पांडे की कमाई से कम हो सकती है। बच्चन पांडे ने पहले दिन 13.25 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि अगर फिल्म पसंद आई तो शाम तक फिल्म की कमाई और बढ़ सकती है। बता दें कि सम्राट पृथ्वीराज का नाम पहले पृथ्वीराज था, लेकिन फिर विवाद के बाद फिल्म का नाम सम्राट पृथ्वीराज रख दिया। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु भाषा में भी रिलीज हुई है। चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म से मानुषी छिल्लर बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
