राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट के जज एमआर शाह को पड़ा दिल का दौरा..

सुप्रीम कोर्ट के जज एमआर शाह को पड़ा दिल का दौरा..

हिमाचल से दिल्ली किया जा रहा एयरलिप्ट..

 

देश-विदेश: सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एमआर शाह को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे हिमाचल प्रदेश में थे, जहां उन्हें दौरा पड़ा। सुप्रीम कोर्ट के अधिकारी गृह मंत्रालय के साथ इसे लेकर समन्वय स्थापित करने में लगे हैं, ताकि उन्हें समय पर बेहतर इलाज मिले। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया जा रहा है। आपको बता दे कि न्यायमूर्ति जस्टिस एमआर शाह पटना उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैं। वह गुजरात उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश भी रहे हैं। वह 15 मई, 2023 को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *