उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए हुए 12.27 लाख से ज्यादा पंजीकरण..

चारधाम यात्रा के लिए हुए 12.27 लाख से ज्यादा पंजीकरण..

 

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा और बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। यात्रा के लिए अब तक हुए पंजीकरण के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। चार धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए 12.47 लाख से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण किया है। इनमें से 4.43 लाख से ज्यादा सिर्फ केदारनाथ धाम के हैं। चार धाम यात्रा इस बार 22 अप्रैल से शुरू हो रही है।

चारधाम यात्रा के लिए  https://www.tripsofindia.com/ यहां बुकिंग करें।

केदारनाथ हेली सेवा के लिए http://heliyatra.irctc.co.in यहां बुकिंग करें।

 

केदारनाथ यात्रा के लिए https://www.travelingkedarnath.com/  यहां बुकिंग करें।

 

पर्यटन विभाग द्वारा 21 फरवरी को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई थी। यात्रा के लिए पंजीकरण आवश्यक है। रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिलों के स्थानीय निवासियों को पंजीकरण से छूट दी गई है।पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार का कहना हैं कि वर्तमान में वेबसाइट, मोबाइल एप, व्हाट्सअप के माध्यम से आनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक कुल पंजीकरण की आंकड़ा 12.47 लाख से अधिक पहुंच गया है।

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण की स्थिति..

धाम                  यात्रियों का पंजीकरण
केदारनाथ            443958
बद्रीनाथ              369217
गंगोत्री                 219527
यमुनोत्री               193415
हेमकुंड साहिब       1605

स्वर्गारोहिणी व ध्यान गुफा जून तक फुल..

गढ़वाल मंडल विकास निगम ने केदारनाथ यात्रा के लिए आगामी जून तक केदारनाथ में विश्राम गृह और ध्यान गुफा के लिए बुकिंग मिल चुकी हैं। रिजर्वेशन के लिए सैकड़ों फोन आ रहे हैं। यात्रा शुरू होने से एक सप्ताह पूर्व निगम की टीम धाम रवाना हो जाएगी। क्योंकि इस बार भीमबली और लिनचोली में भी यात्री संख्या अधिक संभावना को देखते हुए यहां भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

बीते तीन वर्षों में ध्यान गुफा ने गढ़वाल मंडल विकास निगम की आमदनी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। इस वर्ष भी जून तक ध्यान गुफा की 70 फीसदी बुकिंग मिल चुकी है। जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुदर्शन खत्री का कहना हैं कि बीते वर्ष की तरह इस बार भी ध्यान गुफा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *