उत्तराखंड

निकाय चुनाव के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों का दौरा तय, सीएम धामी करेंगे प्रचार की शुरुआत..

निकाय चुनाव के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों का दौरा तय, सीएम धामी करेंगे प्रचार की शुरुआत..

 

उत्तराखंड: निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों के दौरे तय कर लिए हैं। प्रचार की शुरुआत सीएम से होगी। सीएम धामी 11 से 20 जनवरी तक अलग-अलग जिलों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। बता दें सीएम पुष्कर सिंह धामी 11 जनवरी से 20 जनवरी तक अलग-अलग जिलों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट 12 जनवरी से 40 से अधिक निकायों में प्रचार करेंगे। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद और सभी कैबिनेट मंत्रियों के भी कार्यक्रम तय हो गए हैं। प्रबुद्ध सम्मेलन के लिए राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी भी उत्तराखंड आएंगे। सुधांशु त्रिवेदी अल्मोड़ा, श्रीनगर और देहरादून में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से प्रचार के लिए समय मांगा है। बता दें योगी आदित्यनाथ हरिद्वार, हल्द्वानी और ऋषिकेश में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *