उत्तराखंड

उत्तराखंड के सोमेश्वर में बादल फटने से मची तबाही, मकानों में घुसा मलबा..

उत्तराखंड के सोमेश्वर में बादल फटने से मची तबाही, मकानों में घुसा मलबा..

 

 

उत्तराखंड: बुधवार शाम को प्रदेश में मौसम बदला और कई स्थानों पर जमकर बारिश हुई। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में बादल फटने से तबाही मच गई। भारी बारिश होने से जहां कई वाहन मलबे में दब गए तो वहीं कई घरों में पानी के साथ ही मलबा घुस गया। अब तक बारिश के कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। सोमेश्वर में पहले तो जंगल की आग ने जमकर कहर बरपाया। लेकिन अब जिस बारिश से आग से राहत मिलने की उम्मीद थी उसी बारिश ने तांडव मचा दिया। जिससे जिलों अल्मोड़ा और बागेश्वर को जोड़ने वाला हाईवे अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे बंद हो गया है।

भारी बारिश के कारण मकानों में दरारें पड़ गई हैं। अचानक आई आफत की बारिश के कारण पानी मलबे के साथ घरों के आगे नाले के जैसा बहने लगा। ये मंजर देख हर कोई डर गया और लोग अपने घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े। बारिश के पानी के साथ ही मलबा लोगों के घरों में घुस गया। इतना ही नहीं बड़े-बड़े बोल्डर लोगों के घरों तक पहुंच गए।

चनौदा और अघूरिया में भी फटा बादल..

सोमेश्वर में एक नहीं तीन स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई। सोमेश्वर मुख्यालय के साथ ही चनौदा और अघूरिया में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। चनौदा में गांव के पीछे की ओर भारी बारिश अपने साथ मलबा और बोल्डर बहा लाई। देखते ही देखते गांव में लोगों के घरों के आगे मलबा इकट्ठा हो गया। जिस से लोग डरकर बाहर की और दौड़े। अघूरिया में भी बादल फटने के कारण लोग दहशत में है। पूरी रात गांव के लोग डर के मारे सो नहीं पाए। एक घंटे तक लगातार भारी बारिश ने अपना कहर बरपाया।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *