उत्तराखंड

वाहन चालकों के लिए काम की खबर, इस प्रस्ताव पर सरकार ने दिया अनुमोदन..

वाहन चालकों के लिए काम की खबर, इस प्रस्ताव पर सरकार ने दिया अनुमोदन..

 

 

उत्तराखंड: सीएम धामी ने परिवहन विभाग के पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट के प्रस्ताव पर अनुमोदन दे दिया है। जिससे अब 21 फरवरी 2025 तक पुरानी दरों पर ही फिटनेस टेस्ट की फीस ली जाएगी। जिससे आमजन को राहत मिलेगी। सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी का कहना हैं कि परिवहन विभाग के पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट के प्रस्ताव पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपना अनुमोदन दे दिया है। इस अनुमोदन के अनुसार 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट कराने हेतु पुरानी दरों पर ही फीस लिए जाने की जो सुविधा शासनादेश दिनांक 21 फरवरी 2023 द्वारा एक वर्ष हेतु प्रदान की गई थी वह सुविधा अब दिनांक 22 फरवरी 2024 से दिनांक 21 फरवरी 2025 तक लागू रहेगी। सचिव परिवहन ने कहा कि वाहन स्वामी अब एक वर्ष तक पुरानी दरों पर ही अपने वाहन की फिटनेस जाँच करा सकेंगे। परिवहन व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संगठन काफ़ी दिनों से इसकी मांग कर रहे थे जिस पर सीएम ने अपनी स्वीकृति दी है।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *